Women T20 World Cup 2026: आईसीसी के चेयरमैन जय शाह ने महिला टी20 वर्ल्ड कप 2026 को अभी तक का सबसे बड़ा टी20 विश्व कप बताया है। इसके चलते हुए उन्होंने अब भारत , पाकिस्तान, ऑस्ट्रेलिया समेत सभी भाग लेने वाली टीमों को शुभकामनाएं दी हैं। इसके अलावा अब हम आपको बता देना चाहते हैं कि इस बार मेगा टूर्नामेंट में पहली बार 12 टीमें हिस्सा ले रही हैं।

इसके चलते हुए अब इस टूर्नामेंट का रोमांच और भी बढ़ गया है। जबकि इस बार महिला टी20 वर्ल्ड कप 2026 टूर्नामेंट की मेजबानी इंग्लैंड और वेल्स कर रहे हैं। इसके अलावा इस टूर्नामेंट का पहला मैच आगामी 12 जून को खेला जाएगा। जबकि इस टूर्नामेंट का फाइनल मैच 5 जुलाई को खेला जाएगा। इसके अलावा आइए अब सभी टीमों के स्क्वॉड पर भी एक नजर डाल लेते हैं।

पहली बार 12 टीमों को मिला टूर्नामेंट में मौका :-

Women's T20 World Cup 2026
Women’s T20 World Cup 2026

इस बार महिला टी 20 विश्व कप 2026 में कुल 12 टीमें भाग ले रही हैं। वहीं इस बार टूर्नामेंट में मेजबान इंग्लैंड को सीधे प्रवेश मिला है। जबकि ऑस्ट्रेलिया, भारत, न्यूजीलैंड, दक्षिण अफ्रीका, श्रीलंका, पाकिस्तान और वेस्टइंडीज ने आईसीसी रैंकिंग के आधार पर इस टूर्नामेंट में अपनी जगह बनाई है।

Women's T20 World Cup 2026
Women’s T20 World Cup 2026

इसके अलावा बांग्लादेश, आयरलैंड, स्कॉटलैंड और नीदरलैंड्स ने ग्लोबल क्वालिफायर के जरिए इस टूर्नामेंट में अपनी जगह बनाई है। वहीं इस बार सबसे खास बात यह है कि नीदरलैंड्स पहली बार महिला टी20 विश्व कप में खेलती दिखाई देगी।

12 टीमों का स्क्वॉड इस प्रकार है :-

भारतीय टीम:- भारतीय महिला क्रिकेट टीम में हरमनप्रीत कौर (कप्तान), स्मृति मंधाना, शेफाली वर्मा, जेमिमा रोड्रिग्स, भारती फुलमाली, दीप्ति शर्मा, ऋचा घोष, श्री चरणी, यास्तिका भाटिया, नंदनी शर्मा, अरुंधति रेड्डी, रेणुका सिंह, क्रांति गौड़, श्रेयंका पाटिल और राधा यादव शामिल हैं.

इंग्लैंड महिला टीम:- इंग्लैंड की स्क्वॉड की बात करें तो इसमें नैट साइवर-ब्रंट (कप्तान), लॉरेन बेल, ऐलिस कैपसे, टिली कोर्टीन-कोलमैन, चार्ली डीन, सोफिया डंकले, सोफी एक्लेस्टोन, लॉरेन फाइलर, दानी गिब्सन, एमी जोन्स, फ्रेया केम्प, हीदर नाइट, लिन्से स्मिथ, इस्सी वोंग और डैनी व्याट-हॉज हैं.

ऑस्ट्रेलिया महिला क्रिकेट टीम:- ऑस्ट्रेलियाई टीम में सोफी मोलिनेक्स (कप्तान), निकोला कैरी, ऐश गार्डनर, किम गार्थ, लूसी हैमिल्टन, ग्रेस हैरिस, अलाना किंग, फोबे लिट्चफील्ड, ताहलिया मैकग्रा, बेथ मूनी, एलिस पेरी, मेगन शट, एनाबेल सदरलैंड, जॉर्जिया वोल और जॉर्जिया वेयरहम शामिल हैं.

ट्रैवलिंग रिजर्व: ताहलिया विल्सन

न्यूजीलैंड महिला क्रिकेट टीम:- अमेलिया केर (कप्तान), सूजी बेट्स, सोफी डिवाइन, फ्लोरा डेवनशायर, इजी गेज, मैडी ग्रीन, ब्रुक हॉलिडे, ब्री इलिंग, पोली इंगलिस, जेस केर, रोजमेरी मैयर, नेन्सी पटेल, जॉर्जिया प्लिमर, इजी शार्प और ली ताहुहू.

दक्षिण अफ्रीका महिला क्रिकेट टीम:- लौरा वोल्वार्ड्ट (कप्तान), ताजमिन ब्रिट्स, नादिन डी क्लर्क, एनेरी डर्कसन, शबनिम इस्माइल, सिनालो जाफ्ता, मारिजन कप्प, अयाबोंगा खाका, सुने लुस, काराबो मेसो, नॉनकुलुलेको म्लाबा, कायला रेनेके, तुमी सेखुखुने, क्लो ट्रायॉन और डेन वैन निएरकेर्क.

आयरलैंड महिला क्रिकेट टीम:- गैबी लुईस (कप्तान), एमी हंटर, एर्लीन केली, एवा कैनिंग, कारा मरे, क्रिस्टीना कूल्टर रेली, अलाना डेलजेल, जॉर्जीना डेम्पसी, लॉरा डेलानी, लीह पॉल, लुईस लिटिल, ओरला प्रेन्डरगास्ट, रेबेका स्टोकेल, एमी मैगुइरे और लारा मैकब्राइड.

नीदरलैंड महिला क्रिकेट टीम:- बैबेट डी लीडे (कप्तान), कैरोलिन डी लैंग, फ्रेडरिक ओवरडिज्क, हन्ना लैंडहीर, हीथर सीजर्स, आइरिस जविलिंग, इसाबेल वान डेर वोनिंग, लारा लीमहुइस, मायरथे वान डेन राड, फेबे मोल्केंबोएर, रॉबिन रिजके, रोजली लॉरेंस, सान्या खुराना, सिल्वर सीजर्स और स्टेरे कालिस.

वेस्टइंडीज महिला क्रिकेट टीम:- हेली मैथ्यूज (कप्तान), चिनेले हेनरी, डिएंड्रा डॉटिन, स्टैफनी टेलर, अफी फ्लेचर, आलिया अल्लेने, शेमाइन कैंपबेल, अशमिनी मुनिसर, करिश्मा रामहरैक, जैनिलिया ग्लासगो, जाहजारा क्लैक्सटन, कियाना जोसेफ, जैदा जेम्स, मैंडी मंगरू और शॉनिशा हेक्टर.

श्रीलंका महिला क्रिकेट टीम:- चमारी अथापत्थु (कप्तान), हासिनी परेरा, विशमी गुणरथने, हर्षिता समरविक्रमा, इमेशा दुलानी, नीलाक्षिका सिल्वा, कवीशा दिलहारी, हंसिमा करुणारथने, कौशिनी नुथ्यांगना, सुगंदिका दासनायका, निमाशा मदुशानी, शशिनी गिम्हानी, काव्या कविंदी, मल्की मदारा और मिताली अयोध्या.

पाकिस्तान महिला क्रिकेट टीम:- फातिमा सना (कप्तान), गुल फिरोजा, आयशा जफर, इरम जावेद, ईमान फातिमा, आलिया रियाज, नतालिया परवेज, सायरा जबीन, मुनीबा अली, तुबा हसन, रमीन शमीम, सादिया इकबाल, नाशरा संधू, डायना बेग और तस्मिया रुबाब.

स्कॉटलैंड महिला क्रिकेट टीम:- कैथरीन ब्राइस (कप्तान), क्लो एबेल, ओलिविया बेल, सारा ब्राइस, डार्सी कार्टर, प्रियानाज चटर्जी, गैब्रिएला फोंटेनला, कैथरीन फ्रेजर, कर्स्टी गॉर्डन, ऐल्सा लिस्टर, मैसी मसेइरा, अबताहा मकसूद, मेगन मैककॉल, रेचल स्लेटर और पिप्पा स्प्राउल.

बांग्लादेश महिला क्रिकेट टीम:- निगार सुल्ताना जोटी (कप्तान), नाहिदा अख्तर, शर्मिन अख्तर सुप्ता, सोभना मोस्टरी, शोर्ना अख्तर, रितु मोनी, राबेया खान, फाहिमा खातून, फरिहा इस्लाम त्रिस्ना, मारुफा अख्तर, शांजिदा अख्तर माघला, सुल्ताना खातून, दिलारा अख्तर, जुएरिया फिरदौस और ताज नेहर.

स्पोर्ट्स से जुड़ी ताजा खबरों के लिए Sports Digest Hindi के साथ जुड़े रहें और हमें यूट्यूबफेसबुकइंस्टाग्रामऔर ट्विटर (X) पर भी फॉलो करें।

Share.

Sports Content Writer लाखन सैनी (Lakhan Saini) एक स्पोर्ट्स कंटेंट राइटर हैं, जो खेलों की दुनिया की बारीकियों को समझने और उसे सरल, सटीक और प्रभावशाली अंदाज में लिखने के लिए जाने जाते हैं। वे क्रिकेट, फुटबॉल, टेनिस और अन्य खेलों की ख़बरें लिखने में महारत रखते हैं। उनकी लेखनी का उद्देश्य पाठकों को ताजा और सटीक जानकारियों के साथ अपडेट रखना है।

Leave A Reply

Exit mobile version