Saturday, June 20

Women’s T20 World Cup 2026: महिला टी20 वर्ल्ड कप 2026 में आज शनिवार, 13 जून को चौथा मैच वेस्टइंडीज महिला क्रिकेट टीम और न्यूजीलैंड महिला क्रिकेट टीम के बीच खेला जाने वाला है। वहीं इन दोनों टीमों के बीच आज यह मैच हेम्पशायर क्रिकेट मैदान पर खेला जाने वाला है।

इन दोनों टीमों के बीच अभी तक कुल 24 टी20 इंटरनेशनल मैच खेले गए हैं। आज ही हमें इन दोनों के बीच एक अच्छा मैच देखने को मिल सकता है। लेकिन इससे पहले आइए इस मैच की पिच रिपोर्ट, प्रीव्यू और अन्य जरूरी बातों को भी एक बार जान लेते हैं।

WIW टीम के खिलाफ NZW का पलड़ा रहा है भारी :-

महिला टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट के इतिहास में अभी तक इन दोनों टीमों के बीच कुल 24 मैच खेले गए हैं। इन मैचों में खेलते हुए इनमें से अभी तक न्यूजीलैंड महिला टीम ने 16 मैच जीते हैं। जबकि इस दौरान खेलते हुए वेस्टइंडीज की महिला टीम को कुल 5 मैच में जीत मिली है।

New Zealand women cricket team
image source vis getty images

इसके अलावा इन दोनों टीमों के बीच इ मैच टाइड भी रहे हैं। जबकि इन दोनों के बीच खेले गए एक मैच का कोई भी नतीजा नहीं निकल पाया था। आज इन दोनों के बीच एक अच्छा मैच देखने को मिल सकता है।

आज इस तरह की हो सकती है NZW की टीम :-

महिला टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट के इतिहास में वेस्टइंडीज महिला टीम के खिलाफ खेले गए अपने पिछले मैच में न्यूजीलैंड महिला क्रिकेट टीम को 8 रन से जीत मिली थी। तब उस मैच में न्यूजीलैंड टीम की तरफ से सूजी बेट्स ने 26 और जॉर्जिया प्लिमर ने 33 रन की पारी खेली थी। जबकि गेंदबाजी में इस टीम की तरफ से ईडन कार्सन ने 3 और अमेलिया केर ने 2 बल्लेबाजों को आउट किया था। आज के इस मैच में भी उनसे ऐसे ही अच्छे प्रदर्शन की उम्मीद रहने वाली है।

New Zealand women cricket team
image source vis getty images

NZW टीम की संभावित एकादश :- अमेलिया केर (कप्तान), सूजी बेट्स, सोफी डिवाइन,फ्लोरा डेवोनशायर, इज़ी गेज़, मैडी ग्रीन, पोली इंगलिस, जेस केर, रोज़मेरी मायर, जॉर्जिया प्लिमर, ली ताहुहु

SAW टीम के इम्पैक्ट सब्स प्लेयर :- ब्रुक हॉलिडे, नेन्सी पटेल, इज़ी शार्प, ब्री इलिंग

आज इस संयोजन के साथ उतर सकती है WIW की टीम :-

महिला टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट के इतिहास में न्यूजीलैंड महिला टीम के खिलाफ खेलते हुए वेस्टइंडीज की महिला टीम को 8 रन से हार का सामना करना पड़ा था। तब उस मैच में कैरेबियाई टीम की तरफ से कोई भी बल्लेबाज अच्छी पारी नहीं खेल पाई थी। इसके बावजूद भी इस टीम की तरफ से डिंड्रा डॉटिन ने 33 रन की एक छोटी मगर अच्छी पारी खेली थी। जबकि इस टीम की तरफ से गेंदबाजी में भी डिंड्रा डॉटिन ने 4 कीवी महिला बल्लेबाजों को आउट किया था। वहीं आज के इस मैच में उनसे एक बार फिर से ऐसे ही प्रदर्शन की उम्मीद रहेगी।

West Indies Women cricket team
image source vis getty images

WIW टीम की संभावित एकादश :- हैली मैथ्यूज (कप्तान), डींड्रा डोटिन, चिनेले हेनरी, स्टैफनी टेलर, एफी फ्लेचर, शेमाइन कैंपबेल, जैनिलिया ग्लासगो, कियाना जोसेफ, ज़ैदा जेम्स, मैंडी मंगरू, शॉनिशा हेक्टर

WIW टीम के इम्पैक्ट सब्स प्लेयर :- अश्मिनी मुनिसर, करिश्मा रामहरैक, जहजारा क्लैक्सटन, आलिया अल्लेने

कैसी रहने वाली है आज हेम्पशायर क्रिकेट स्टेडियम की पिच :-

हेम्पशायर क्रिकेट स्टेडियम की पिच आमतौर पर शुरुआत में तेज गेंदबाजों और स्विंग को मदद करती है। लेकिन इस मौजूदा समय में इसको अब यूटिलिटा बाउल के नाम से भी जाना जाता है। इसके अलावा इस पीच पर पहली पारी में बल्लेबाजों को अच्छा उछाल मिलता है, लेकिन मैच आगे बढ़ने पर पिच धीमी हो जाती है ।

Hampshire cricket ground
Hampshire cricket ground

जिससे स्पिनर्स और धीमी गति के गेंदबाजों को काफी टर्न और ग्रिप मिलने लग जाता है। इसके चलते हुए यहां पर आम तौर पर कप्तान टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करना पसंद करते हैं। क्यूंकि दूसरी पारी में पिच धीमी होने और ओस आने से स्पिनरों को खेलने में काफी परेशानी होती है। इसके अलावा इस मैदान पर मैचों का औसत स्कोर लगभग 170-175 रन रहता है।

कैसा रहेगा आज हेम्पशायर का मौसम :-

भारतीय मौसम विज्ञान के अनुसार आज शनिवार, 13 जून को हेम्पशायर में मौसम बिल्कुल साफ रहने की उम्मीद है। इसके अलावा आज यहां पर दिन का अधिकतम तापमान 20 डिग्री सेल्सियस रहेगा। जबकि आज यहां पर न्यूनतम तापमान 9 डिग्री सेल्सियस रहने वाला है। इसके अलावा आज मैच के दौरान यहां पर मैच में बारिश का कोई भी खलल नहीं देखने को मिलेगा।

कब और कहां देखें यह मैच :-

वेस्टइंडीज महिला क्रिकेट टीम और न्यूजीलैंड महिला क्रिकेट टीम के बीच यह मुकाबला आज शनिवार, 13 जून को हेम्पशायर क्रिकेट मैदान पर भारतीय समयानुसार रत 11 बजे से खेला जाएगा। इसके अलावा आप सभी इस मैच का सीधा प्रसारण स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क और जियोहॉटस्टार ऐप पर देख सकते हैं। वहीं इस मैच का टॉस आज दोपहर 10:30 बजे होने वाला है।

स्पोर्ट्स से जुड़ी ताजा खबरों के लिए Sports Digest Hindi के साथ जुड़े रहें और हमें यूट्यूबफेसबुकइंस्टाग्रामऔर ट्विटर (X) पर भी फॉलो करें।

Share.

Sports Content Writer लाखन सैनी (Lakhan Saini) एक स्पोर्ट्स कंटेंट राइटर हैं, जो खेलों की दुनिया की बारीकियों को समझने और उसे सरल, सटीक और प्रभावशाली अंदाज में लिखने के लिए जाने जाते हैं। वे क्रिकेट, फुटबॉल, टेनिस और अन्य खेलों की ख़बरें लिखने में महारत रखते हैं। उनकी लेखनी का उद्देश्य पाठकों को ताजा और सटीक जानकारियों के साथ अपडेट रखना है।

Leave A Reply

Exit mobile version