Saturday, March 21

किसी भी खेल में वर्ल्ड कप काफी मायने रखता है। क्योंकि, इस टूर्नामेंट में दुनिया भर की नजर टिकी रहती है। पिछले कुछ समय में वीमेंस क्रिकेट काफी प्रचलित हुआ है। इस बार लम्बे अंतराल के बाद वीमेंस वर्ल्ड कप का आयोजन भारत में होना है। जबकि, श्रीलंका को इसकी सहमेजबानी मिली है। इस एकदिवसीय टूर्नामेंट के लिए आईसीसी ने दोबारा से रिवाइज शेड्यूल का भी ऐलान कर दिया है।

बीसीसीआई ने वीमेंस वर्ल्ड कप के लिए टीम का ऐलान कर दिया है। जिसकी अगुवाई एक बार फिर से हरमनप्रीत कौर कर रही होंगी। तो चलिए जानते हैं कि भारतीय टीम को कब और कहाँ पर मुकाबले खेलने हैं और टीम में किन खिलाड़ियों को मौका दिया गया है।

बैंगलोर से शिफ्ट हुए मुकाबले

DY Patil Stadium, Navi Mumbai
DY Patil Stadium, Navi Mumbai

आईसीसी वीमेंस वर्ल्ड कप के कई मैच बैंगलोर में होने थे। लेकिन, आरसीबी के ट्रॉफी जीतने के आबाद जश्न मनाते समय जो भगदड़ हुई थी उसकी वजह से इस ग्राउंड को असुरक्षित घोषित कर दिया गया था और अब चिन्नस्वामी में होने वाले मुकाबले नवी मुंबई को दे दिए गए है। इसके साथ ही इस स्टेडियम में फ़ाइनल भी आयोजित किया जा सकता है।

ये हैं वीमेंस वर्ल्ड कप में टीम इंडिया का शेड्यूल

ग्रुप स्टेज के मैच:

30 सितंबर: भारत बनाम श्रीलंका, गुवाहाटी

5 अक्टूबर: भारत बनाम पाकिस्तान, कोलंबो

9 अक्टूबर: भारत बनाम दक्षिण अफ्रीका, विशाखापत्तनम

12 अक्टूबर: भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया, विशाखापत्तनम

19 अक्टूबर: भारत बनाम इंग्लैंड, इंदौर

23 अक्टूबर: भारत बनाम न्यूजीलैंड, नवी मुंबई

26 अक्टूबर: भारत बनाम बांग्लादेश, नवी मुंबई

नॉकआउट मैच:

29 अक्टूबर: सेमीफाइनल 1, गुवाहाटी/कोलंबो

30 अक्टूबर: सेमीफाइनल 2, नवी मुंबई

2 नवंबर: फाइनल, नवी मुंबई/कोलंबो

आखिरी वर्ल्ड कप में भारत को खिताब जिताना चाहेंगी हरमनप्रीत कौर

टीम इंडिया की कप्तान हरमनप्रीत कौर ने पहले ही इस बात की घोषणा कर दी है कि, ये उनका आखिरी वर्ल्ड कप है और इसे वो जीत के साथ ख़त्म करना चाहेंगी। उनकी कप्तानी में भारतीय टीम कई बार नॉकआउट स्टेज में तो पहुँचने में सफल हुई है लेकिन, बड़े मैचों में अंतिम समय पर मैच गवां दिया है। टीम घर में होने वाले वर्ल्ड कप में अपने होम क्राउड का भरपूर फायदा उठाना चाहेगी।

इसके साथ ही घरेलू परिस्थितियों का भी भरपूर फायदा उठाते हुए पहला आईसीसी ख़िताब अपने नाम करना चाहेगी। हरमनप्रीत कौर साल 2018 से आईसीसी टूर्नामेंट में भारत की कप्तानी संभाल रही है। लेकिन, ख़िताब जिताने में असफल रही है।

शेफाली वर्मा को नहीं मिली टीम में जगह

टीम इंडिया की युवा ओपनिंग बल्लेबाज शेफाली वर्मा को वर्ल्ड कप के लिए टीम इंडिया में मौका नहीं दिया गया है। पिछले साल हुए टी20 वर्ल्ड कप में ख़राब प्रदर्शन के बाद उन्हें टीम से ड्रॉप कर दिया गया था। जिसके बाद उन्होंने घरेलू क्रिकेट में अच्छे प्रदर्शन के दम पर टी20 टीम में तो वापसी कर ली लेकिन वनडे टीम में जगह बनाने में सफल नहीं हो पा रही हैं।

उनकी जगह पर प्रतिका रावल को जगह दी गयी थी जिन्होंने उन मौकों को अच्छी तरह से भुनाया। उनकी और स्मृति की जोड़ी ने बहुत सी रिकॉर्ड ओपनिंग साझेदारियां करके टीम को दमदार शुरुआत दिलाने में सफलता प्राप्त की थी।

रेणुका सिंह की हुई वापसी

भारतीय महिला टीम की तेज गेंदबाज रेणुका ठाकुर काफी लम्बे समय के बाद टीम में वापसी कर रहे है। उन्होंने आखिरी बार श्रीलंका के खिलाफ ट्राई सीरीज में कोई मुकाबला खेला था। लेकिन, उसके बाद से वो चोटिल होकर टीम से बाहर हो गयी थी। हालाँकि, अब रिहैब पूरा करने के बाद उनकी टीम में वापसी हो रही है। वो इस दल में सबसे तेज और सफल गेंदबाज है। उनके आस पास ही भारत की तेज गेंदबाजी घूमती है। इसलिए, उनका फिट होकर वापसी करना टीम इंडिया को बूस्ट प्रदान करेगा।

आईसीसी महिला क्रिकेट विश्व कप के लिए भारत की टीम

हरमनप्रीत कौर (कप्तान), स्मृति मंधाना (उपकप्तान), प्रतिका रावल, हरलीन देयोल, दीप्ति शर्मा, जेमिमा रोड्रिग्स, रेणुका सिंह ठाकुर, अरुंधति रेड्डी, ऋचा घोष (विकेटकीपर), क्रांति गौड़, अमनजोत कौर, राधा यादव, श्री चरणी, यास्तिका भाटिया (विकेटकीपर), स्नेह राणा

आईसीसी महिला विश्व कप के लिए स्टैंडबाय खिलाड़ी

तेजल हसब्निस, प्रेमा रावत, प्रिया मिश्रा, उमा छेत्री (विकेटकीपर), मिन्नू मणि, सयाली सतघरे

क्रिकेट से जुड़ी ताजा खबरों के लिए Sports Digest Hindi पर विजिट करते रहें और हमें यूट्यूबफेसबुकइंस्टाग्राम, और ट्विटर (X) पर भी फॉलो करें।
Share.

आकाश अवस्थी स्पोर्ट्स डाइजेस्ट हिंदी में बतौर कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हैं और स्पोर्ट्स जर्नलिज्म में दो वर्षों का अनुभव रखते हैं। इससे पहले वे इंडिया न्यूज़ और स्पोर्ट्सविकी जैसे प्रतिष्ठित प्लेटफॉर्म्स के साथ भी काम कर चुके हैं। क्रिकेट, कबड्डी और अन्य खेलों की बारीकियों को गहराई से समझना और उन्हें आसान व रोचक अंदाज में पाठकों तक पहुंचाना उनकी खासियत है। खेल जगत के साथ साथ पॉलिटिक्स की हर हलचल पर उनकी पैनी नजर रहती है।

Leave A Reply

Exit mobile version