Saturday, June 13

इस बार महिला वर्ल्ड कप 2025 की मेजबानी भारत और श्रीलंका में की जा रही है। इस बार इस ट्रॉफी के लिए कुल 8 टीमें आपस में भाग लेंगी। वर्ल्ड कप 2025 का आगाज़ 28 सितम्बर से किया जाएगा वहीं इसका फाइनल ख़िताबी मुकाबला 2 नवम्बर को खेला जाएगा। इस टूर्नामेंट में भाग लेने वाली उन महिला क्रिकेटरों पर नज़र डालते हैं, जिनसे वर्ल्ड कप 2025 में बेहतरीन प्रदर्शन की उम्मीद की जा रही है।

टॉप 7 महिला वर्ल्ड कप 2025 में उभरते हुए सितारे

7. जॉर्जिया वोल (ऑस्ट्रेलिया)

बिग बैश लीग के दौरान एलिसा हीली के चोटिल होने पर वोल को ऑस्ट्रेलिया की टीम में खेलने का मौका मिला और उन्होंने भारत के खिलाफ अपने प्रदर्शन का भरपूर फायदा उठाया।

womens world cup 2025 top 7 young cricketers
Georgia Voll

ऑस्ट्रेलिया की तरफ से खेलने वाली इस युवा क्रिकेटर ने अब तक कुल 5 वनडे मैच खेले हैं। इस दौरान उन्होंने 109.48 की स्ट्राइक रेट से 254 रन बनाए हैं। इनका सर्वोच्च स्कोर 101 रन है। टी20 इंटरनेशनल में इस खिलाड़ी ने अब तक 6 मुकाबलों में 144.82 की स्ट्राइक रेट से 210 रन बनाए हैं। उनका सर्वाधिक स्कोर 75 रन है।

भारत में वीमेंस प्रीमियर लीग में भी वोल को मौका मिला, जहाँ उन्होंने पावरप्ले में शानदार बल्लेबाजी करते हुए 77 की औसत से 154 रन बनाए। यहाँ उनका हाईएस्ट स्कोर नाबाद 99 रन है।

6. अमेलिया केर (न्यूजीलैंड)

अमेलिया केर तीनों फॉर्मेट में गेंद और बल्ले से शानदार प्रदर्शन करती आई हैं। उनके दम पर ही न्यूजीलैंड की महिला विश्व कप 2025 की टीम और भी मज़बूत हुई है। 2024 में ICC वूमेन्स T20I क्रिकेटर ऑफ द ईयर का अवॉर्ड भी उन्हें मिला।

Amelia Kerr
Amelia kerr

उन्होंने अब तक कुल 88 टी20 इंटरनेशनल मैचों में 27.94 की औसत से 1453 रन बनाए हैं। उनका सर्वाधिक स्कोर नाबाद 70 रन है।
वनडे फॉर्मेट में केर ने 77 मैच खेलते हुए 42.49 की औसत से 2167 रन बनाए हैं, जिसमें 4 शतक और 10 अर्धशतक शामिल हैं। इस दौरान उनका सर्वोच्च स्कोर नाबाद 232 रन है।

5. लॉन फारेइलर (इंग्लैंड)

लॉरेन फाइलर ने इंग्लैंड की तेज़ गेंदबाज़ी को और मजबूत किया है। जुलाई में भारत के खिलाफ ओवल में हुए टी-20 मैच में उन्होंने महिला क्रिकेट का सबसे तेज़ ओवर फेंका और कहा कि वह 80 मील प्रति घंटे की गति तक पहुँचना चाहती हैं। उनकी रफ्तार भारत और श्रीलंका जैसी पिचों पर बल्लेबाज़ों को मुश्किल में डाल सकती है।

womens world cup 2025 top 7 young cricketers
Lauren Filler

वनडे में अब तक उन्होंने 19 मैचों में 23.82 की औसत से 29 विकेट झटके हैं। उनका बेस्ट बॉलिंग रिकॉर्ड 3/10 है। टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में फाइलर ने 12 मैचों में 8 विकेट हासिल किए हैं।

4. एनेरी डर्कसेन (दक्षिण अफ्रीका)

womens world cup 2025 top 7 young cricketers
Annerie Dercksen

इस युवा खिलाड़ी को 2024 में आईसीसी महिला इमर्जिंग प्लेयर ऑफ द ईयर का पुरस्कार मिला। डर्कसेन बल्लेबाजी और गेंदबाजी दोनों में अहम योगदान दे सकती हैं।
वनडे में उन्होंने 11 मैचों में 36.54 की औसत से 399 रन और 10 विकेट लिए हैं। टी20 में अब तक 24 मैच खेलकर 196 रन और 5 विकेट झटके हैं।

3. प्रतीका रावल (भारत)

womens world cup 2025 top 7 young cricketers
Pratika Rawal

प्रतीका रावल भारत की युवा बल्लेबाज हैं। उन्होंने अब तक 17 वनडे मैचों में 54.07 की औसत से 802 रन बनाए हैं। उनका सर्वोच्च स्कोर 154 रन है।
दिसम्बर 2023 में डेब्यू करने वाली प्रतीका को स्मृति मंधाना के साथ ओपनिंग करने का मौका भी मिल चुका है। उन्होंने 17 पारियों में 6 अर्धशतक और एक शतक लगाया है। उनकी बल्लेबाजी मज़बूत फुटवर्क और क्लासिकल शॉट्स पर आधारित है।

2. राबेया खान (बांग्लादेश)

womens world cup 2025 top 7 young cricketers
Rabeya Khan

राबेया खान बांग्लादेश की गेंदबाज़ हैं। उन्होंने अब तक 24 वनडे मैच खेले हैं और 26 विकेट लिए हैं। उनका बेस्ट बॉलिंग फिगर 3/29 है।
उन्होंने 2019 में टी20 इंटरनेशनल से डेब्यू किया। अब तक 37 टी20 मैचों में 38 विकेट लिए हैं। हाल ही में पाकिस्तान में हुए क्वालिफ़ायर टूर्नामेंट में उन्होंने 6 विकेट झटके।

1. शशिनी गिम्हानी (श्रीलंका)

womens world cup 2025 top 7 young cricketers
Shashini Gimhani

शशिनी गिम्हानी श्रीलंका की युवा गेंदबाज़ हैं। वह 15 वर्ष और 144 दिन की उम्र में महिला टी20 इंटरनेशनल खेलने वाली सबसे कम उम्र की श्रीलंकाई खिलाड़ी बनीं।
अब तक उन्होंने 5 टी20 इंटरनेशनल मैचों में गेंदबाजी करते हुए 6 विकेट चटकाए हैं। उनका बेस्ट रिकॉर्ड 3/9 है।

क्रिकेट से जुड़ी ताजा खबरों के लिए Sports Digest Hindi पर विजिट करते रहें और हमें यूट्यूबफेसबुकइंस्टाग्राम, और ट्विटर (X) पर भी फॉलो करें।
Share.

मैं हिंदी कंटेंट राइटर, SEO एक्सपर्ट और डिजिटल मीडिया स्पेशलिस्ट हूं। मुझे फीचर राइटिंग और सोशल मीडिया कंटेंट प्रोडक्शन में काफी दिलचस्पी है। मैंने सेंट्रल यूनिवर्सिटी ऑफ हिमाचल प्रदेश से एम.ए. इन जर्नलिज्म एंड न्यू मीडिया की पढ़ाई की है। अपने करियर की शुरुआत सिद्धिविनायक टाइम्स में जूनियर हिंदी कंटेंट राइटर के रूप में की और वर्तमान में ABC वर्ल्ड मीडिया में स्पोर्ट्स और गेमिंग कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हूं।

Leave A Reply

Exit mobile version