ODI Cricket: विश्व कप लीग-2 के मुकाबले में खेलते हुए अमेरिका क्रिकेट टीम ने ओमान क्रिकेट टीम के खिलाफ ऐतिहासिक जीत दर्ज की है। अमेरिकी क्रिकेट टीम वनडे क्रिकेट के इतिहास में सबसे कम स्कोर को सफलतापूर्वक बचाने में सफल रही है।

इन दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला ओमान में खेला गया। इस मैच में पहले बल्लेबाजी करते हुए अमेरिका ने अपने सभी विकेट खोकर सिर्फ 122 रन ही बनाए। वहीं इस छोटे से लक्ष्य को भी ओमान की टीम हासिल नहीं कर पाई। चलिए इस मैच में बने रिकार्ड्स के बारे में जान लेते हैं।
57 रनों से जीती अमेरिकी टीम :-
इस मैच में टॉस को हारकर अमेरिका की टीम को पहले बल्लेबाजी करनी पड़ी। जब पहले बल्लेबाजी करने के लिए अमेरिका की टीम आई तो उनके बल्लेबाजों ने भी काफी निराश किया। जिसके चलते हुए अमेरिका की पूरी टीम 35.3 ओवर में 122 रन बनाकर ही ऑल आउट हो गई।

इस मैच में अमेरिका के लिए सबसे ज्यादा 47 रन मिलिंद कुमार ने बनाए। वह अंत तक नाबाद भी रहे। उनके अलावा अमेरिका का कोई भी बल्लेबाज 20 रन तक भी नहीं पहुंच पाया। इसके बाद इस छोटे से लक्ष्य को बनाने के लिए आई ओमान की टीम भी 25.3 ओवर में ही केवल 65 रनों के अंदर ऑल आउट हो गई। इस मैच में अमेरिका के लिए गेंदबाज नोस्तुश केंजीगे ने 5 विकेट लिए। वहीं मैच में ओमान का कोई भी बल्लेबाज दहाई का आंकड़ा भी नहीं छू सका।
अमेरिका ने तोड़ा भारत का पिछला रिकॉर्ड :-
इस मुकाबले से पहले सबसे कम स्कोर का बचाव करने का विश्व रिकॉर्ड भारतीय क्रिकेट टीम के नाम पर दर्ज था। तब भारत और पाकिस्तान की टीम के बीच साल 1985 में मैच खेला गया था। उस समय पाकिस्तान के खिलाफ शारजाह में खेले गए मैच में कप्तान कपिल देव की अगुवाई में भारतीय टीम केवल 125 रन बनाकर ही ऑल आउट हो गई थी।

इसके बाद भारत के इन रनों के जवाब में पाकिस्तान की टीम ने भी काफी खराब बल्लेबाजी की थी। उस समय पूरी पाकिस्तान की टीम केवल 87 रनों के अंदर ही ऑल आउट हो गई थी। तब भारतीय टीम ने उस मैच को 38 रन से जीता था। वहीं उस मुकाबले में पाकिस्तान टीम के लिए इमरान खान ने 6 विकेट लिए थे।
Latest Cricket News in Hindi, Latest Football News in Hindi, Latest Tennis News in Hindi और सभी Latest Sports News in Hindi के लिए हमारी वेबसाइट Sports Digest Hindi पर विजिट करें। इसके अलावा, खेल से सम्बंधित सभी ताजा खबरों पाने के लिए हमें यूट्यूब, फेसबुक, इंस्टाग्राम, और ट्विटर (X) पर भी फॉलो करें।







