Tuesday, August 19

Most ducks For Women’s Premier League: वीमेंस प्रीमियर लीग का पहला सीजन साल 2023 में खेला गया था और तब से लेकर अब तक इस लीग में शामिल दुनियाभर की बेहतरीन खिलाडियों ने अपने प्रदर्शन से क्रिकेट फैंस को अपनी ओर आकर्षित किया है। अभी तक खेले गए इस टूर्नामेंट के दो सीजन में बल्लेबाजों के साथ-साथ गेंदबाजों ने भी कमाल का प्रदर्शन किया है लेकिन कुछ ऐसे रिकॉर्ड्स भी हैं जिनके बारे में जानकर शायद आप हैरान हो। इस आर्टिकल में हम ऐसे 5 खिलाडियों के बारे में बताने जा रहे हैं जो WPL में सबसे ज्यादा बार डक पर आउट हुए हैं।  

WPL में सबसे ज्यादा बार डक पर आउट होने वाली खिलाड़ी | Most ducks For Women’s Premier League

5. एश्ले गार्डनर – 3 बार

Most ducks For Women's Premier League
Ashleigh Gardner – Most ducks For Women’s Premier League/Getty Images

ऑस्ट्रेलिया की दिग्गज खिलाड़ी एश्ले गार्डनर वीमेंस प्रीमियर लीग में गुजरात जाएंट्स वीमेंस टीम की तरफ से 16 मुकाबले खेले हैं। इस दौरान वह 3 बार डक पर आउट हुई हैं। WPL में प्रदर्शन की बात करें तो उन्होंने अपनी टीम के लिए 324 रन बनाने के आलावा 16 विकेट भी चटकाए हैं। WPL में सबसे ज्यादा बार डक पर आउट होने वाली खिलाडियों की लिस्ट में गार्डनर का नाम 5वें स्थान पर है।

4. ऐलिस कैप्सी – 3 बार  

Alice Capsey - Most ducks For Women's Premier League
Alice Capsey – Most ducks For Women’s Premier League/Getty Images

इस लिस्ट में इंग्लैंड की धाकड़ ऑलराउंडर खिलाड़ी ऐलिस केप्सी का नाम चौथे नंबर पर है। ऐलिस वीमेंस प्रीमियर लीग में दिल्ली कैपिटल्स टीम का हिस्सा हैं। उन्होंने कैपिटल्स के लिए 17 मुकाबले खेले हैं, जिसमें वह 3 बार डक पर आउट हुई हैं। इसके आलावा उन्होंने WPL में 389 रन बनाने के साथ 10 विकेट भी लिए हैं।

3. सोफी एक्लेस्टोन – 3 बार 

Sophie Ecclestone - Most ducks For Women's Premier League
Sophie Ecclestone – Most ducks For Women’s Premier League/Getty Images

Wpl में सबसे ज्यादा बार डक पर आउट होने के मामले में ऐलिस कैप्सी का नाम इस लिस्ट में तीसरे स्थान पर है। उन्होंने यूपी वारियर्ज़ के लिए लिए 17 मैचों में 3 बार डक पर आउट हुई हैं। उनके बारें में और बात करें तो उन्होंने वीमेंस प्रीमियर लीग में 27 विकेट झटके हैं, जबकि उनके बल्ले से 89 रन निकले हैं। 

2. तनुजा कंवर – 3 बार

Tanuja Kanwar - Most ducks For Women's Premier League
Tanuja Kanwar – Most ducks For Women’s Premier League/Getty Images

भारतीय महिला टीम की स्टार खिलाड़ी तनुजा एक्लेस्टोन का नाम इस लिस्ट में दुसरे नंबर पर आता है। इन्होने गुजरात जाएंट्स की टीम से खेलते हुए 16 मुकाबलों में कुल 3 बार डक पर आउट हुई हैं। इसके आलावा उन्होंने गेंदबाजी में शानदार प्रदर्शन करते हुए 15 विकेट अपने नाम किये हैं लेकिन बल्ले से वह कुछ खास प्रदर्शन नहीं कर पाई हैं।  

1. दिशा कासट – 3 बार  

Disha Kasat - Most ducks For Women's Premier League
Disha Kasat – Most ducks For Women’s Premier League/Getty Images

भारतीय टीम की युवा खिलाड़ी दिशा कासट का नाम इस लिस्ट में पहले नंबर पर है। रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु वीमेंस टीम की तरफ से 10 मुकाबले खेले हैं जिसमें वह 3 बार डक पर आउट हुई हैं। बल्लेबाजी और गेंदबाजी दोनों में ही इस खिलाड़ी का प्रदर्शन कुछ खास नहीं रहा है। इनके नाम 11 रन दर्ज है जबकि विकेट के नाम पर इनके खाते में कुछ भी नहीं है।

Latest Cricket News in HindiLatest Football News in HindiLatest Tennis News in Hindi और सभी Latest Sports News in Hindi के लिए हमारी वेबसाइट Sports Digest Hindi पर विजिट करें। इसके अलावा खेल से सम्बंधित सभी ताजा खबरें पाने के लिए हमें यूट्यूबफेसबुकइंस्टाग्रामऔर ट्विटर (X) पर भी फॉलो करें।

Share.

Sports Content Writer शिव मंगल सिंह (Shiv Mangal Singh) एक स्पोर्ट्स कंटेंट राइटर हैं, जो खेलों की दुनिया की बारीकियों को समझने और उसे सरल, सटीक और प्रभावशाली अंदाज में पेश करने के लिए जाने जाते हैं। वे क्रिकेट, फुटबॉल, टेनिस और अन्य खेलों की ख़बरें लिखने में महारत रखते हैं। उनकी लेखनी का उद्देश्य पाठकों को ताजा और सटीक जानकारियों के साथ अपडेट रखना है।

Leave A Reply

Exit mobile version