Thursday, March 5

RCB Announce Rajat Patidar as New Captain for IPL 2025: रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर ने नए कप्तान का ऐलान कर दिया गया है. IPL 2025 में रजत पाटीदार रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के नए कप्तान होंगे. हालांकि कयास ये लगाए जा रहे थे कि RCB की कप्तानी एक बार फिर से विराट कोहली के हाथों में आएगी. लेकिन, टीम मैनेजमेंट ने विराट कोहली की जगह रजत पाटीदार को कप्तान बनाने का फैसला किया. बता दें कि, रजत पाटीदार को कप्तान के तौर पर चुने जाने की एक मुख्य वजह घरेलू क्रिकेट में बतौर कप्तान उनका शानदार प्रदर्शन रहा है.

RCB के 8वें कप्तान बने रजत पाटीदार

RCB Announce Rajat Patidar as New Captain for IPL 2025
RCB Announce Rajat Patidar as New Captain for IPL 2025/Getty Images

रजत पाटीदार RCB की कमान संभालने वाले 8वें खिलाड़ी होंगे. उनसे पहले इस टीम की कप्तानी इंग्लैंड के दिग्गज खिलाड़ी केविन पीटरसन, पूर्व भारतीय कप्तान अनिल कुंबले, न्यूजीलैंड के डैनियल विटोरी, विराट कोहली, शेन वॉटसन, फाफ डु प्लेसी जैसे बड़े खिलाड़ी कर चुके हैं. इस तरह रजत RCB की कमान संभालने वाले राहुल द्रविड़, अनिल कुंबले और विराट कोहली के बाद चौथे भारतीय बन गए हैं. RCB का कप्तान बनाए जाने के बाद रजत पाटीदार को विराट कोहली ने शुभकामनाएं दी हैं. 

विराट कोहली ने रजत पाटीदार को कप्तान नियुक्त किए जाने पर बधाई देते हुए उन्होंने कहा,

 “बधाई हो रजत. आपने अपने प्रदर्शन से आरसीबी फैंस के दिलों में एक खास जगह बनाई है. मुझे यकीन है कि आप फ्रेंचाइजी को आगे ले जाएंगे। आपने यह अर्जित किया है.”

उन्होंने आगे अपने फैंस से खास अपील भी की है. कोहली का एक वीडियो अधिकारिक एक्स अकाउंट पर शेयर किया गया है. जिसमें किंग कोहली ने कहा कि मैं और टीम के सभी सदस्य आप के साथ हैं और हमें आशा है कि आप इसे पूरी जिम्मेदारी से निभाएंगे. यह आपके लिए सम्मान की बात है.

विराट ने फैंस से खास अपील करते हुए कहा कि 

विराट कोहली ने कहा रजत आप जिस तरह से आरसीबी फ्रेंचाइजी के लिए आगे बढ़े है और आपने जिस तरह से प्रदर्शन किया है वह काबिल-ए- तारीफ है और आप इस पद के लिए योग्य भी हैं. आपने अपने प्रदर्शन से फैंस के दिलों में अपनी जगह बनाई है. इसके अलावा कोहली ने फैंस से अपील करते हुए कहा कि आप सभी नये कप्तान का पूरा समर्थन कीजिए क्योंकि उन्होंने यह मुकाम अपनी मेहनत और काबिलियत के दम पर हासिल किया है. रजत के कप्तान बनने पर मैं बहुत खुश हूँ और आप भी इनका पूरा समर्थन करिए. 

आरसीबी के हेड कोच एंडी फ्लावर ने कहा

‘रजत में सादगी है, वह अपने आसपास के लोगों की परवाह करता है। हमने करीब से देखा है कि उसने मध्य प्रदेश का नेतृत्व कैसे किया, हमें यह बहुत पसंद आया”

रजत पाटीदार ने पहले भी की है कप्तानी 

RCB Announce Rajat Patidar as New Captain for IPL 2025
RCB Announce Rajat Patidar as New Captain for IPL 2025/Getty Images

रजत पाटीदार ने टी20 में अपनी घरेलू टीम मध्य प्रदेश की 16 मैचों में कप्तानी की है, जिसमें से उन्होंने 12 मैच जीते हैं, यानी उनकी जीत का प्रतिशत 75 का रहा है. बता दें कि, रजत की ही कप्तानी में मध्यप्रदेश की टीम सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी 2024-25 के फाइनल में पहुंची थी. मध्य प्रदेश की इस सफलता में पाटीदार की कप्तानी के साथ-साथ बल्लेबाजी का भी बड़ा रोल था.

IPL में RCB का प्रदर्शन

IPL में RCB के प्रदर्शन की बात करें तो ये लीग की उन टीमों में है, जिसने अब तक एक बार भी खिताब नहीं जीता है. रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु IPL के 17 सीजन में 9 बार प्लेऑफ में पहुंची, जिसमें से 3 बार वो फाइनल तक पहुंची. लेकिन, कभी खिताब नहीं जीत सकी.

RCB ने साल 2009, 2011 और 2016 में IPL का फाइनल खेला था. IPL में RCB चौथी सबसे ज्यादा मैच जीतने वाली टीम हैं. उसने अब तक कुल 123 मैच जीते है. अब अपने नए कप्तान यानी रजत पाटीदार से RCB की यही उम्मीद होगी कि टीम का खिताब जीतने का जो सपना अब तक पूरा नहीं हुआ है, उस सपने को रजत अपने कुशल नेतृत्व और टीम के सहयोग से पूरा करेंगे।  

Latest Cricket News in HindiLatest Football News in HindiLatest Tennis News in Hindi और सभी Latest Sports News in Hindi के लिए हमारी वेबसाइट Sports Digest Hindi पर विजिट करें। इसके अलावा खेल से सम्बंधित सभी ताजा खबरें पाने के लिए हमें यूट्यूबफेसबुकइंस्टाग्रामऔर ट्विटर (X) पर भी फॉलो करें।

Share.

Sports Content Writer शिव मंगल सिंह (Shiv Mangal Singh) एक स्पोर्ट्स कंटेंट राइटर हैं, जो खेलों की दुनिया की बारीकियों को समझने और उसे सरल, सटीक और प्रभावशाली अंदाज में पेश करने के लिए जाने जाते हैं। वे क्रिकेट, फुटबॉल, टेनिस और अन्य खेलों की ख़बरें लिखने में महारत रखते हैं। उनकी लेखनी का उद्देश्य पाठकों को ताजा और सटीक जानकारियों के साथ अपडेट रखना है।

Leave A Reply

Exit mobile version