Tuesday, August 19

Google News Sports Digest Hindi

National Games: 38वें नेशनल गेम्स में महिलाओं की 200 मीटर दौड़ में भारत की स्टार महिला एथलीट ज्योति याराजी ने (National Games) स्वर्ण पदक जीत लिया है। इससे पहले उन्होंने यहां पर (National Games) महिलाओं की सौ मीटर बाधा दौड़ में भी स्वर्ण पदक ही जीता था। वहीं इस बार आंध्र प्रदेश की 25 वर्षीय एथलीट ने महिलाओं की 200 मीटर दौड़ में 23.35 सेकेंड का समय लेकर स्वर्ण पदक अपने नाम किया है। जबकि दिल्ली की मध्यम दूरी की धाविका केएम चंदा ने महिलाओं की 800 मीटर में अपने ही नेशनल गेम्स के रिकॉर्ड में सुधार किया है।

National Games ज्योति याराजी और अनिमेष कुजूर ने जीता स्वर्ण पदक :-

इन नेशनल गेम्स में बाधा दौड़ की स्टार खिलाड़ी ज्योति याराजी और फर्राटा धावक अनिमेष कुजूर ने अपना क्रमश: दूसरा और तीसरा (National Games) स्वर्ण पदक जीता है। वहीं इस बार इन नेशनल गेम्स (National Games) में पैदल चाल के 15 खिलाड़ियों ने खेलों के पिछले रिकॉर्ड से बेहतर प्रदर्शन किया है। इस बीच सेना अभी भी पदक तालिका में शीर्ष पर बना हुआ है।

Jyoti Yaraji
image source via getty images

इससे पहले 100 मीटर और चार गुणा 100 मीटर का खिताब भी ओडिशा के फर्राटा धावक अनिमेष कुजूर ने ही जीता था। वहीं अब उन्होंने 20.58 सेकेंड के समय के साथ पुरुषों की 200 मीटर दौड़ में भी स्वर्ण पदक जीत लिया है। इस बीच उनका यह समय साल 2022 में गुजरात में हुए नेशनल गेम्स (National Games) में असम के अमलान बोरगोहेन के 20.55 सेकेंड के राष्ट्रीय खेलों के रिकॉर्ड से थोड़ा अधिक था।

National Games: ज्योति याराजी और तेजस का शानदार प्रदर्शन, बाधा दौड़ स्पर्धा में जीता लगातार तीसरा स्वर्ण पदक
image source via getty images

इस बार नेशनल गेम्स की सौ मीटर बाधा दौड़ को आंध्र प्रदेश की 25 वर्षीय याराजी ने जीता था। वहीं अब उन्होंने महिलाओं की 200 मीटर दौड़ में 23.35 सेकेंड का समय लेकर स्वर्ण पदक भी जीत लिया है। इसके अलावा दिल्ली की मध्यम दूरी की धाविका केएम चंदा ने महिलाओं की 800 मीटर में अपने ही राष्ट्रीय खेलों के रिकॉर्ड में सुधार किया है। इस बार उन्होंने 2 मिनट और 0.82 सेकेंड के समय के साथ स्वर्ण पदक जीत लिया है। वहीं इस बार उन्होंने साल 2022 में हुए इन्हीं खेलों के दो मिनट 1.58 सेकेंड के राष्ट्रीय खेलों के अपने पिछले रिकॉर्ड को बेहतर किया है। इससे पहले उन्होंने 1500 मीटर दौड़ में भी स्वर्ण पदक जीता था।

Jyoti Yaraji
image source via getty images

इससे पहले इन नेशनल गेम्स (National Games) की महिला 10 किमी पैदल चाल स्पर्धा पूरी करने वाली सभी नौ प्रतिभागियों ने 26 साल पहले बने खेलों के रिकॉर्ड समय से बेहतर प्रदर्शन किया है। इस बार स्पर्धा में कुल 11 प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया था। लेकिन इस बार दो धाविका इस स्पर्धा को पूरा नहीं कर पाई। इस बार राष्ट्रीय रिकॉर्ड धारक प्रियंका गोस्वामी ने भी अपनी प्रविष्टि भेजी थी। लेकिन इस बार उन्होंने स्पर्धा में हिस्सा नहीं लिया। मणिपुर में हुए साल 1999 के नेशनल गेम्स के बाद इस स्पर्धा की राष्ट्रीय खेलों में वापसी हुई है।

Jyoti Yaraji
image source via getty images

इसके अलावा पिछले साल 20 किमी स्पर्धा में राष्ट्रीय अंतर राज्यीय और राष्ट्रीय ओपन चैंपियनशिप जीतने वाली हरियाणा की रवीना ने 45.52 सेकेंड के समय के साथ स्वर्ण पदक जीता है। इस बार उन्होंने साल 1999 खेलों के दौरान इम्फाल में बनाए मणिपुर की धाविका वाई बाला देवी के 51.56 सेकेंड के खेलों के पिछले रिकॉर्ड में सुधार किया है। वहीं इस बार उनके अलावा स्पर्धा पूरी करने वाली आठ प्रतिभागियों ने भी 51.56 सेकेंड के खेलों के पिछले रिकॉर्ड से बेहतर प्रदर्शन किया है।

Animesh Kujur
image source via getty images

इस बार उत्तराखंड की धाविका शालिनी ने 46.12 सेकेंड के साथ रजत पदक जीता है। जबकि उत्तर प्रदेश की मुनिता प्रजापति ने 46:23 सेकेंड के साथ कांस्य पदक जीता है। इनके अलावा तमिलनाडु की मोकावी मुथुराथिनम (46.23 सेकेंड), उत्तराखंड की पायल (47.36 सेकेंड), उत्तर प्रदेश की रेशमा पटेल (48.16 सेकेंड), उत्तराखंड की मानसी नेगी (48.32 सेकेंड), महाराष्ट्र की सेजल सिंह (49.33 सेकेंड) और हरियाणा की मोनिका (51.45 सेकेंड) ने भी पिछले राष्ट्रीय रिकॉर्ड से बेहतर समय निकाला है।

Animesh Kujur
image source via getty images

लेकिन इस बार सिर्फ रवीना के समय को राष्ट्रीय खेलों (National Games) के नए रिकॉर्ड के रूप में जगह मिली है। इसके अलावा पुरुष 20 किमी पैदल चाल में 10 में से छह प्रतिभागियों ने एक घंटा 23 मिनट 26 सेकेंड के राष्ट्रीय खेलों के पिछले रिकॉर्ड से बेहतर प्रदर्शन भी किया है। क्यूंकि पिछला नेशनल गेम्स रिकॉर्ड झारखंड के गुरमीत सिंह ने साल 2011 में बनाया था। वहीं इस बार सेना के सर्विन सबेस्टियन ने एक घंटा 21 मिनट 23 सेकेंड के निजी सर्वश्रेष्ठ समय के साथ स्वर्ण पदक जीता है। उनका पिछला निजी सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन एक घंटा 21 मिनट 39 सेकेंड का था।

Latest Cricket News in HindiLatest Football News in HindiLatest Tennis News in Hindi और सभी Latest Sports News in Hindi के लिए हमारी वेबसाइट Sports Digest Hindi पर विजिट करें। इसके अलावा, खेल से सम्बंधित सभी ताजा खबरों पाने के लिए हमें यूट्यूबफेसबुकइंस्टाग्राम, और ट्विटर (X) पर भी फॉलो करें।

Share.

Sports Content Writer लाखन सैनी (Lakhan Saini) एक स्पोर्ट्स कंटेंट राइटर हैं, जो खेलों की दुनिया की बारीकियों को समझने और उसे सरल, सटीक और प्रभावशाली अंदाज में लिखने के लिए जाने जाते हैं। वे क्रिकेट, फुटबॉल, टेनिस और अन्य खेलों की ख़बरें लिखने में महारत रखते हैं। उनकी लेखनी का उद्देश्य पाठकों को ताजा और सटीक जानकारियों के साथ अपडेट रखना है।

Leave A Reply

Exit mobile version