Tuesday, August 19

WPL 2025, UPW vs MIW: वीमेंस प्रीमियर लीग 2025 के तीसरे सीजन में आज मुंबई इंडियंस बनाम यूपी वॉरियर्ज के बीच बेंगलुरु में खेले जा रहे मैच में हरमन प्रीत की अगुवाई वाली मुंबई इंडियंस की टीम ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का निर्णय लिया। पहले बल्लेबाजी करते हुए यूपी वॉरियर्ज ने 20 ओवरों में 9 विकेट के नुकसान पर 142 रन बनाए हैं। अब मुंबई इंडियंस को यह मैच जीतने के लिए 143 रन बनाने होंगे। मुंबई इंडियंस की तरफ से गेंदबाजी में नैट सिवर ब्रंट ने टीम की तरफ से सबसे ज्यादा तीन विकेट चटकाए। 

ग्रेस हैरिस और दिनेश वृंदा ने दिलाई तेज शुरुआत 

WPL 2025, UPW vs MIW, Dinesh Vrinda
WPL 2025, UPW vs MIW, Dinesh Vrinda/Getty Images

यूपी वॉरियर्ज की तरफ से सलामी बल्लेबाज दिनेश वृंदा और नंबर तीन की बल्लेबाज ग्रेस हैरिस ने शुरुआत से ही मुंबई इंडियंस के गेंदबाजों पर दबाव बनाना शुरू कर दिया था। टीम की तरफ से वृंदा (30 गेंद, 33 रन), हैरिस (26 गेंद, 45 रन) का महत्वपूर्ण योगदान दिया। अन्य बल्लेबाजों में श्वेता शेहरावत ने (13 गेंद, 19 रन), उमा छेत्री (  गेंद,  रन) की पारी खेलकर मुंबई इंडियंस के सामने   रनों का टारगेट खड़ा किया। 

शबनम स्माइल और सिवर ब्रंट ने की घातक गेंदबाजी 

WPL 2025, UPW vs MIW
WPL 2025, UPW vs MIW/Getty Images

मुंबई इंडियंस की तेज गेंदबाज शबनम स्माइल और सिवर ब्रंट ने शानदार गेंदबाजी करते हुए यूपी वॉरियर्ज के बल्लेबाजों की ज्यादा रन बनाने का मौका नहीं दिया। स्माइल अपने 4 ओवर की स्पेल में 33 रन देकर 2 विकेट हासिल किए। वहीँ नैट सिवर ब्रंट ने टीम की तरफ से सबसे शानदार प्रदर्शन किया। उन्होंने अपने 4 ओवर के स्पेल में 18 रन खर्च करके 3 विकेट अपने नाम किए। 

Latest Cricket News in HindiLatest Football News in HindiLatest Tennis News in Hindi और सभी Latest Sports News in Hindi के लिए हमारी वेबसाइट Sports Digest Hindi पर विजिट करें। इसके अलावा खेल से सम्बंधित सभी ताजा खबरें पाने के लिए हमें यूट्यूबफेसबुकइंस्टाग्रामऔर ट्विटर (X) पर भी फॉलो करें।  

Share.

Sports Content Writer शिव मंगल सिंह (Shiv Mangal Singh) एक स्पोर्ट्स कंटेंट राइटर हैं, जो खेलों की दुनिया की बारीकियों को समझने और उसे सरल, सटीक और प्रभावशाली अंदाज में पेश करने के लिए जाने जाते हैं। वे क्रिकेट, फुटबॉल, टेनिस और अन्य खेलों की ख़बरें लिखने में महारत रखते हैं। उनकी लेखनी का उद्देश्य पाठकों को ताजा और सटीक जानकारियों के साथ अपडेट रखना है।

Leave A Reply

Exit mobile version