Thursday, March 5

IND vs PAK: एशिया कप 2025 की शुरुआत 9 सितम्बर से होनी है। ये टूर्नामेंट इस बार यूएई में खेला जायेगा। भले ही इस मल्टीनेशन टूर्नामेंट के होस्टिंग राइट्स भारत के पास हो लेकिन पाकिस्तान के साथ तनावपूर्ण रिश्ते होने के चलते भारत में ये टूर्नामेंट होना संभव नहीं था, जिसके कारण इसे यूएई शिफ्ट करना पड़ा है।

इंडिया और पाकिस्तान (IND vs PAK) के बीच इस टूर्नामेंट में मुकाबला 14 सितम्बर को खेला जाना है लेकिन अब इस मैच में संकट के बादल मंडरा रहे है। टीम इंडिया के पूर्व क्रिकेटर और भाजपा नेता के बयान ने इस मुकाबले के पहले ही खतरे की घंटी बजा दी है।

केदार जाधव ने कहा, नहीं होना चाहिए पाकिस्तान के साथ मैच

Kedar Jadhav
Kedar Jadhav

वहीँ टीम इंडिया के पूर्व क्रिकेटर और अब भाजपा के नेता केदार जाधव ने इस मैच को लेकर बयान दिया है। जिसमें उन्होंने कहा है कि “मुझे लगता है टीम इंडिया को ये मुकाबला बिलकुल नहीं खेलना चाहिए, और वो खेलेगी नहीं ये मेरी राय है। जहां इंडिया का सवाल है, वो कहीं पर भी खेलेगी तो जीतेगी। लेकिन जो आपने पूछा है, मुझे लगता है कि ये मैच (IND vs PAK Asia Cup 2025) बिल्कुल नहीं खेलना चाहिए और खेलेंगे भी नहीं, ये मैं दावे के साथ कह सकता हूं.”

भारत और पाकिस्तान के बीच रिश्ते हमेशा से तनावपूर्ण ही रहे है लेकिन कभी उनके राजनितिक रिश्तों के चलते क्रिकेट पर कोई असर नहीं पड़ा है। लेकिन इस बार अप्रैल में हुए पहलगाम हमले के बाद अब भारत का रुख बिल्कुल साफ़ है कि क्रिकेट और आतंकवाद एक साथ नहीं चल सकते हैं।

WCL में भी रद्द हुआ था Ind vs PAK मुकाबला

इस हमले के बाद भारतीय नागरिकों का गुस्सा और बढ़ गया है जिसके चलते वर्ल्ड चैंपियनशिप ऑफ़ लेजेंड्स में भी पाकिस्तान के खिलाफ मुकाबला खेलने से भारतीय खिलाड़ियों ने मना कर दिया था, जिसके चलते वो लीग से बाहर हो गए थे।

महामुकाबले के लिए तैयारी में है ब्रॉडकास्टर्स

भारत और पाकिस्तान के बीच एशिया कप 2025 में ये मैच 14 सितम्बर को दुबई के दुबई इंटरनेशनल स्टेडियम में शेड्यूल है। इस मैच के लिए ब्रॉडकास्टर्स ने पूरी तैयारी कर ली है। उन्होंने इस हाई प्रोफाइल मुकाबले के बीच चलने वाले एड्स की भी रकम निर्धारित कर दी है। इस टूर्नामेंट के ब्राडकास्टिंग राइट्स सोनी के पास है और इस महामुकाबले के लिए उन्होंने 10 सेकंड की एड के लिए 16 लाख रुपये की कीमत निर्धारित की है।

कई दिग्गज कर चुके है मैच को बॉयकॉट करने की अपील

इंडिया और पाकिस्तान मैच के पहले कई दिग्गज खिलाड़ी इस मैच को रद्द करने की मांग कर चुके है। टीम इंडिया के पूर्व स्पिन गेंदबाज हरभजन सिंह ने इस मैच को लेकर अपना रुख साफ किया था कि देश के जवान पहले है और क्रिकेट बाद में है, इसलिए ये मैच नहीं खेला जाना चाहिए।

क्रिकेट से जुड़ी ताजा खबरों के लिए Sports Digest Hindi पर विजिट करते रहें और हमें यूट्यूबफेसबुकइंस्टाग्राम, और ट्विटर (X) पर भी फॉलो करें।

Share.

आकाश अवस्थी स्पोर्ट्स डाइजेस्ट हिंदी में बतौर कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हैं और स्पोर्ट्स जर्नलिज्म में दो वर्षों का अनुभव रखते हैं। इससे पहले वे इंडिया न्यूज़ और स्पोर्ट्सविकी जैसे प्रतिष्ठित प्लेटफॉर्म्स के साथ भी काम कर चुके हैं। क्रिकेट, कबड्डी और अन्य खेलों की बारीकियों को गहराई से समझना और उन्हें आसान व रोचक अंदाज में पाठकों तक पहुंचाना उनकी खासियत है। खेल जगत के साथ साथ पॉलिटिक्स की हर हलचल पर उनकी पैनी नजर रहती है।

Leave A Reply

Exit mobile version