Monday, August 18

3 Most Beautiful Players in Mumbai Indians: वीमेंस प्रीमियर लीग (Wpl) की शुरुआत साल 2023 मे हुई थी और तब से लेकर अब तक इस टूर्नामेंट में कई सारी महिला खिलाड़ियों ने फैंस के दिलों में अपनी जगह बनाई हैं। इसका तीसरा संस्करण 14 फरवरी से शुरू होने जा रहा है। इस सीजन में लगभग सभी टीमों की नजर खिताब जीतने पर होगी। बता दें कि, पहले सीजन में मुंबई इंडियंस ने और दूसरे सीजन में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर ने बाजी मारी थी। वीमेंस प्रीमियर लीग (Wpl) का रोमांच बस कुछ ही दिनों में शुरू होने वाल है और हर बार की तरह ही इस बार भी वीमेंस प्रीमियर लीग में कुल पांच टीमें ट्रॉफी के लिए प्रतिस्पर्धा करेंगी। 

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु महिला (आरसीबी) गत विजेता के रूप में प्रवेश करेगी, जिसने सीजन 2 में दिल्ली कैपिटल्स को हराया था। वीमेंस प्रीमियर लीग 2025 में कुछ ऐसी महिला खिलाड़ी हैं जो अपने ग्लैमरस अंदाज के लिए जानी जाती है। आज के इस आर्टिकल में हम आपको मुंबई इंडियंस विमेंस टीम के उन 3 खिलाड़ियों के बारे में बताएंगे जिनकी लुक और स्टाइल के फैंस दीवाने रहते हैं।     

मुंबई इंडियंस की 3 खूबसूरत खिलाड़ी कौन हैं | 3 Most Beautiful Players in Mumbai Indians 

3. अमेलिया केर – Amelia Kerr

3 Most Beautiful Players in Mumbai Indians
Amelia Kerr – 3 Most Beautiful Players in Mumbai Indians/Getty Images

न्यूजीलैंड की महिला टीम की स्टार खिलाड़ी अमेलिया केर अपने शानदार प्रदर्शन के कारण पूरी दुनिया में मशहूर हो गई हैं। हाल ही में उन्हे आईसीसी महिला क्रिकेटर ऑफ द ईयर के अवॉर्ड से सम्मानित किया गया था। वह मुंबई इंडियंस टीम की मुख्य खिलाड़ियों में से एक हैं और इस बार के सीजन में सभी की नजर उनके प्रदर्शन पर रहने वाली है। बता दें कि, अमेलिया दिखने में बेहद खूबसूरत हैं और क्रिकेट फैंस भी इन्हे मैदान पर खेलते हुए देखना पसंद करते हैं। अगर इस लीग में उनके प्रदर्शन पर नजर डालें तो उन्होंने 19 मैचों में 364 रन बनाने के साथ-साथ  22 विकेट झटके हैं। 

2. नैट सिवर-ब्रंट – Nat Sciver Brunt

3 Most Beautiful Players in Mumbai Indians
Nat Sciver Brunt – 3 Most Beautiful Players in Mumbai Indians/Getty Images

दुनिया की सबसे बेहतरीन खिलाड़ियों में से एक नैट सिवर-ब्रंट अपने आक्रामक तेवर और अपनी खूबसूरती के लिए भी फेमस हैं। साइवर ब्रंट पिछले कुछ वर्षों से इंग्लैंड की सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी रही हैं और निश्चित रूप से मुंबई इंडियंस टीम की भी वह प्रमुख खिलाड़ी बन गई हैं। इस इंग्लिश बल्लेबाज ने वीमेंस प्रीमियर लीग में अब तक कुल  19 मैच खेले हैं और 132 की स्ट्राइक रेट से 504 रन बनाए हैं। बल्लेबाजी के अलावा, उन्होंने 20 विकेट लेकर गेंद से भी अपना जलवा बिखेरा है।

1. यस्तिका भाटिया – Yastika Bhatia

3 Most Beautiful Players in Mumbai Indians
Yastika Bhatia – 3 Most Beautiful Players in Mumbai Indians/Getty Images

भारतीय क्रिकेट की उभरती हुई स्टार यास्तिका भाटिया 2024 सीज़न में मुंबई इंडियंस के लिए शानदार प्रदर्शन किया था। वह अपने प्रदर्शन से सभी को बेहद प्रभावित किया था। इसके अलावा उन्होंने 18 मैचों में 116 की स्ट्राइक रेट से 418 रन बनाए हैं। बता दें कि, भाटिया अपने शानदार बल्लेबाजी के साथ-साथ वह अपने स्टाइलिश लुक के लिए भी जानी जाती हैं।  

Latest Cricket News in HindiLatest Football News in HindiLatest Tennis News in Hindi और सभी Latest Sports News in Hindi के लिए हमारी वेबसाइट Sports Digest Hindi पर विजिट करें। इसके अलावा खेल से सम्बंधित सभी ताजा खबरें पाने के लिए हमें यूट्यूबफेसबुकइंस्टाग्रामऔर ट्विटर (X) पर भी फॉलो करें।

Share.

Sports Content Writer शिव मंगल सिंह (Shiv Mangal Singh) एक स्पोर्ट्स कंटेंट राइटर हैं, जो खेलों की दुनिया की बारीकियों को समझने और उसे सरल, सटीक और प्रभावशाली अंदाज में पेश करने के लिए जाने जाते हैं। वे क्रिकेट, फुटबॉल, टेनिस और अन्य खेलों की ख़बरें लिखने में महारत रखते हैं। उनकी लेखनी का उद्देश्य पाठकों को ताजा और सटीक जानकारियों के साथ अपडेट रखना है।

Leave A Reply

Exit mobile version