मुंबई इंडियंस की ऑलराउंडर Amelia Kerr WPL इतिहास में 50 विकेट लेने वाली पहली गेंदबाज बन गई हैं।
वीमेंस प्रीमियर लीग 2026 (WPL 2026) में Mumbai Indians Women vs UP Warriorz Women (MIW vs UPW) मुकाबला नवी मुंबई के डीवाई पाटिल स्टेडियम में खेला जा रहा है। इस मैच के दौरान मुंबई इंडियंस वीमेन (MIW) की ऑलराउंडर अमेलिया केर (Amelia Kerr) ने WPL में अपने 50 विकेट पूरे कर लिए।
अमेलिया केर इस मुकाबले में ने 4 ओवरों में 28 रन देकर 3 विकेट झटके। उन्होंने मेग लैनिंग, सोफी एक्लेस्टोन और दीप्ति शर्मा जैसे अहम विकेट लेकर मैच की दिशा बदल दी। उनकी सटीक लाइन लेंथ और फ्लाइट ने UP Warriorz Women (UPW) की पारी को आखिरी ओवरों में रोकने में बड़ी भूमिका निभाई।
WPL इतिहास में 50 विकेट लेने वाली पहली गेंदबाज बनीं अमेलिया केर
WPL के इतिहास पर नजर डालें तो अमेलिया केर अब 50 विकेट पूरे करने वाली पहली गेंदबाज बन गई हैं। उन्होंने 2023 से अब तक के बीच 34 मैचों में यह आंकड़ा छुआ। इस दौरान उनका औसत 17.26 और स्ट्राइक रेट 13.64 का रहा है, जो महिला टी20 क्रिकेट में शानदार माना जाता है। इसके अलावा, उन्होंने एक पारी में 5/38 का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन भी किया है।
अब अमेलिया केर WPL इतिहास में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाली गेंदबाजों की लिस्ट में फिलहाल टॉप पर हैं। उनके बाद Hayley Matthews 43 विकेटों के साथ दूसरे स्थान पर हैं, जबकि Sophie Ecclestone 40 विकेट लेकर तीसरे नंबर पर मौजूद हैं। यह आंकड़े साफ दिखाते हैं कि WPL में गेंदबाजों का दबदबा लगातार बढ़ रहा है।
WPL इतिहास में सबसे ज्यादा विकेट (Most Wickets in WPL)
- अमेलिया केर (MIW) – 50 विकेट*
- हेली मैथ्यूज (MIW) – 43 विकेट
- सोफी एक्लेस्टोन (UPW) – 40 विकेट
- नैट सिवर-ब्रंट (MIW) – 39 विकेट
- शिखा पांडे (DCW/UPW) – 33 विकेट
- जेस जोनासेन (DCW) – 33 विकेट
- मारिजान कैप (DCW) – 30 विकेट
- दीप्ति शर्मा (UPW) – 30 विकेट
- श्रेयंका पाटिल (RCBW) – 27 विकेट
- एश्ले गार्डनर (GGW) – 26 विकेट
WPL 2026 से जुड़ी ताजा खबरों के लिए Sports Digest Hindi पर विजिट करते रहें और हमें फेसबुक, इंस्टाग्राम और ट्विटर (X) पर भी फॉलो करें।

