Thursday, March 5

Most runs conceded in an innings For WPL: महिला T20 क्रिकेट में हाल के वर्षों में बल्लेबाज़ी का स्तर तेज़ी से बढ़ा है। छोटी बाउंड्री, बल्लेबाज़ों के अनुकूल पिच, ज़ोरदार शॉट्स और आक्रामक खेल शैली के चलते गेंदबाज़ों के लिए हालात पहले से कहीं ज़्यादा मुश्किल हो गए हैं। ऐसे माहौल में कई बार अनुभवी और नामी गेंदबाज़ भी एक ही पारी में काफ़ी रन लुटा देते हैं। इसका मतलब गेंदबाज़ की काबिलियत पर सवाल उठाना नहीं होता, बल्कि यह मैच की परिस्थितियों, पिच की प्रकृति और दबाव का असर होता है। दिए गए आँकड़े WPL क्रिकेट में एक पारी में सबसे ज़्यादा रन देने वाले 5 खिलाड़ियों के बारे में बताएंगे।

ये वो टॉप 5 महिला गेंदबाज़ है जिन्होंने WPL के एक मैच में सबसे ज्यादा रन दिए हैं

5. तनुजा कंवर

इस सूची में पांचवां नाम तनुजा कंवर (Tanuja Kanwar) का है। उन्होंने WPL में 18 मार्च 2023 को RCB Women के खिलाफ महज़ 3 ओवरों में 50 रन खर्च कर दिए। उनकी इकॉनमी रेट 16.66 रही, जो यह दर्शाती है कि कुछ ही ओवर मैच की दिशा पूरी तरह बदल सकते हैं। कई बार स्पेल पूरा किए भी अपने आप में एक रिकॉर्ड बन जाता है।

एक ही पारी में ज़्यादा रन देना किसी गेंदबाज़ की क्षमता पर सवाल नहीं उठाता, बल्कि यह T20 क्रिकेट की आक्रामक और तेज़ प्रकृति को दर्शाता है।

4. अरुंधति रेड्डी

इसके बाद अरुंधति रेड्डी (Arundhati Reddy) का नाम लिया जाता है। उन्होंने 22 फरवरी 2025 को UPW Women के खिलाफ अपने 4 ओवरों में 52 रन दिए। बेंगलुरु की पिच बल्लेबाज़ों के मुफ़ीद मानी जाती है, जहां गेंदबाज़ों को अक्सर कड़ी मार झेलनी पड़ती है। हालांकि रेड्डी ने 2 विकेट हासिल किए, लेकिन 13.00 की इकॉनमी रेट यह साफ़ दर्शाती है कि बल्लेबाज़ों ने पूरे स्पेल के दौरान उन पर लगातार दबाव बनाए रखा।

3. एलिसा पेरी

इस सूची में एलिस पेरी (Ellyse Perry) का नाम भी शामिल है। उन्होंने 11 मार्च 2025 को MI Women के खिलाफ 4 ओवरों में 53 रन खर्च किए। हालांकि उन्होंने 2 विकेट हासिल किए, लेकिन उनकी इकॉनमी रेट 13.25 रही। पेरी जैसी अनुभवी ऑल-राउंडर से आमतौर पर सधी हुई गेंदबाज़ी की उम्मीद रहती है, मगर जब सामना बेहद आक्रामक बल्लेबाज़ों से हो और डेथ ओवरों की ज़िम्मेदारी निभानी पड़े, तो ज़्यादा रन जाना लगभग अपरिहार्य हो जाता है।

2. मेगन शुट

इस लिस्दूट में दुसरे पायदान पर मेगन शुट (Megan Schutt) का नाम मौजूद है। उन्होंने 18 मार्च 2023 को GG Women के खिलाफ अपने 4 ओवरों में 53 रन लुटाए। इस मुकाबले में वह कोई विकेट हासिल नहीं कर सकीं और उनकी इकॉनमी रेट 13.25 रही। दुनिया की शीर्ष तेज़ गेंदबाज़ों में शामिल मेगन शुट के लिए भी T20 क्रिकेट में एक-दो खराब ओवर पूरे स्पेल को महँगा बना देते हैं। यह उदाहरण साफ़ दिखाता है कि इस फॉर्मेट में खिलाड़ी का नाम या अनुभव नहीं, बल्कि उस दिन की परिस्थितियाँ ज़्यादा अहम भूमिका निभाती हैं।

1. एनाबेल सदरलैंड

इस लिस्ट में सबसे ऊपर एनाबेल सदरलैंड (Annabel Sutherland) का नाम दर्ज है। उन्होंने 8 मार्च 2023 को ब्रेबोर्न स्टेडियम में RCB Women के खिलाफ अपने 4 ओवरों में 56 रन खर्च किए। यह प्रदर्शन महिला T20 क्रिकेट में एक पारी में सबसे ज़्यादा रन देने वाले गेंदबाज़ी आंकड़ों में शामिल है। हालांकि इस दौरान उन्होंने 2 विकेट भी हासिल किए, लेकिन 14.00 की इकॉनमी रेट RCB की आक्रामक बल्लेबाज़ी को साफ़ तौर पर दर्शाती है। ब्रेबोर्न स्टेडियम की बल्लेबाज़ों के मुफ़ीद पिच और छोटे आकार के मैदान ने गेंदबाज़ों के लिए परिस्थितियों को और चुनौतीपूर्ण बना दिया था।

क्रिकेट से जुड़ी ताजा खबरों के लिए Sports Digest Hindi पर विजिट करते रहें और हमें फेसबुकइंस्टाग्राम और ट्विटर (X) पर भी फॉलो करें।

Share.

मैं हिंदी कंटेंट राइटर, SEO एक्सपर्ट और डिजिटल मीडिया स्पेशलिस्ट हूं। मुझे फीचर राइटिंग और सोशल मीडिया कंटेंट प्रोडक्शन में काफी दिलचस्पी है। मैंने सेंट्रल यूनिवर्सिटी ऑफ हिमाचल प्रदेश से एम.ए. इन जर्नलिज्म एंड न्यू मीडिया की पढ़ाई की है। अपने करियर की शुरुआत सिद्धिविनायक टाइम्स में जूनियर हिंदी कंटेंट राइटर के रूप में की और वर्तमान में ABC वर्ल्ड मीडिया में स्पोर्ट्स और गेमिंग कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हूं।

Leave A Reply

Exit mobile version