न्यूज़ीलैंड की टीम इस समय भारत के दौरे पर आ गई है। दोनों टीमों के बीच व्हाइट बॉल की सीरीज़ खेली जाएगी। दोनों टीमों के बीच 3 वनडे और 5 टी20 मुकाबले खेले जाएंगे।
इस दौरे की शुरुआत वनडे सीरीज़ से होगी और उसके बाद टी20 सीरीज़ खेली जाएगी। इंडिया और न्यूज़ीलैंड के बीच पहला मैच बीसीए स्टेडियम, कोटांबी में खेला जाएगा। तो चलिए जानते हैं कि आप इस मुकाबले में किस प्रकार की पिच देखने को मिल सकती है।
BCA Cricket Stadium, Kotambi पिच रिपोर्ट

बीसीए क्रिकेट ग्राउंड पर अगर पिच की बात करें, तो यहाँ पर अच्छी बैटिंग विकेट देखने को मिलती है, जहाँ पर बड़े शॉट्स आसानी से लगते हैं। हालाँकि गेंद पुरानी होने के बाद बल्लेबाज़ी थोड़ी मुश्किल ज़रूर होती है।
इस स्टेडियम में काली मिट्टी की पिच का प्रयोग किया जाता है, इसलिए यहाँ पर पुरानी गेंद थोड़ी रुककर आती है और आते ही बल्लेबाज़ों को बड़े हिट्स लगाने में मुश्किलात आती हैं। लेकिन उसके बाद भी यहाँ पर हाई-स्कोरिंग मैच देखने को मिलेगा।
हालाँकि चेज़ करते समय ड्यू आने की वजह से बल्लेबाज़ी आसान होती है और गेंद भी बल्ले पर अच्छे से आती है, जिसके चलते बड़े शॉट्स खेलने में आसानी होती है। रायपुर वनडे में भी ड्यू आने की वजह से बाद में बल्लेबाज़ी और आसान हो जाती है।
कैसा रहेगा मौसम?
इंडिया और न्यूज़ीलैंड के मैच में मौसम अच्छा रहने वाला है। इस दिन तापमान भी काफ़ी सुखद रहने वाला है। अगर तापमान की बात करें, तो यह 30 से 13 डिग्री के बीच रहेगा। वहीं ह्यूमिडिटी की बात की जाए, तो वह ज़्यादा नहीं रहने वाली है, जो कि लगभग 29% तक रह सकती है। जबकि इस मुकाबले में बारिश के चांस बिल्कुल भी नहीं हैं और हवा की रफ़्तार भी 9 किमी प्रति घंटे रहने वाली है।
BCA Cricket Stadium, Kotambi के आंकड़े
वडोदरा के बीसीए क्रिकेट स्टेडियम में अब तक कोई भी मेंस वनडे मैच नहीं खेला गया है। यह पहला मौका है जब इस ग्राउंड पर कोई इंटरनेशनल मेंस मैच खेला जाएगा। यहाँ पर वीमेंस क्रिकेट के 3 मैच खेले गए हैं, जिसमें 2 बार टोटल डिफेंड करने वाली टीम ने और 1 बार चेज़ करने वाली टीम ने जीत दर्ज की है।
इस ग्राउंड पर अगर एवरेज स्कोर की बात करें, तो 263 रन है। वहीं अगर इस मैदान पर हाईएस्ट टोटल की बात करें, तो वह भारतीय वीमेंस टीम के नाम है, जिन्होंने 2024 में (358/4 बनाम वेस्टइंडीज वीमेंस) बनाया था। लोएस्ट स्कोर वेस्टइंडीज का है (103/10 बनाम इंडिया वीमेंस)।
इस मैदान पर दोनों टीमों का प्रदर्शन
इस मैदान पर अगर दोनों टीमों के प्रदर्शन की बात की जाए, तो यहाँ पर अब तक किसी भी टीम ने कोई मैच नहीं खेला है और यह पहला मौका है जब यहाँ पर कोई मेंस इंटरनेशनल मैच खेला जा रहा है।







