ODI Cricket: वनडे क्रिकेट को हम सभी सीमित ओवर का क्रिकेट भी कहते हैं। वहीं इस फॉर्मेट में भारतीय क्रिकेट टीम और न्यूजीलैंड क्रिकेट टीम की भिड़ंत हमेशा कड़ी टक्कर और यादगार रही है। इन मैचों में जहां बल्लेबाजों ने सुर्खियां बटोरीं हैं तो वहीं भारतीय गेंदबाजों ने भी कई बार अपने घातक स्पेल से मैच का रुख पलटा है। तब नई गेंद से स्विंग हो या बीच के ओवरों में सटीक लाइन-लेंथ हो उन्होंने कीवी बल्लेबाजों को लगातार परेशान किया है। आइए न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे में सर्वश्रेष्ठ गेंदबाजी करने वाले भारतीय खिलाड़ियों पर भी एक नजर डाल लेते हैं।

1. मोहम्मद शमी :-

इस सूची में पहले स्थान पर भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी का नाम आता है। इसके अलावा उन्होंने साल 2023 वनडे विश्व कप में न्यूजीलैंड क्रिकेट टीम के खिलाफ 9.5 ओवर में 57 रन देकर 7 विकेट लिए थे। तब उस मैच में उनकी इकॉनमी रेट 5.79 की रही थी।

Mohammed Shami
Mohammed Shami

इस मैच में पहले बल्लेबाजी करते हुए भारतीय टीम ने 4 विकेट के नुकसान पर 397 रन का बड़ा स्कोर खड़ा किया था। इसके बाद इन रनों के जवाब में कीवी टीम भी केवल 327 रनों पर ही ऑलआउट हो गई थी। उस मैच में टीम इंडिया को 70 रन से शानदार जीत मिली थी।

2. अमित मिश्रा :-

इस सूची में दूसरे स्थान पर भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व स्पिन गेंदबाज अमित मिश्रा का नाम आता है। साल 2016 में उन्होंने भी कीवी टीम के खिलाफ काफी घातक गेंदबाजी की थी। तब उस मैच में उन्होंने 6 ओवर में केवल 18 रन देकर 5 विकेट लिए थे।

Amit Mishra
Amit Mishra

उस समय उन्होंने 2 मेडन ओवर भी डाले थे। तब उनकी इकॉनमी रेट 3 की रही थी। उस मैच में पहले बल्लेबाजी करते हुए भारतीय क्रिकेट टीम ने 6 विकेट के नुकसान पर 269 रनों का स्कोर खड़ा किया था। इसके बाद इन रनों के जवाब में न्यूजीलैंड की पूरी टीम 23.1 ओवर में 79 रन पर ही ऑलआउट हो गई थी।

3. कृष्णमाचारी श्रीकांत :-

इस सूची में तीसरे स्थान पर भारतीय टीम के पूर्व स्टार खिलाड़ी कृष्णमाचारी श्रीकांत का नाम आता है। साल 1988 में खेलते हुए उन्होंने न्यूजीलैंड की टीम के खिलाफ 10 ओवर में 26 रन देकर 5 विकेट लिए थे। उस मैच में उन्होंने 3 ओवर मेडन भी रहे थे। जबकि उस मैच में उनकी इकॉनमी रेट 2.60 की रही थी।

Krishnamachari Srikkanth
Krishnamachari Srikkanth

इस मैच में पहले बल्लेबाजी करते हुए कीवी टीम ने 9 विकेट के नुकसान पर 196 रन का स्कोर खड़ा किया था। इसके बाद भारतीय टीम ने 6 विकेट खोकर ही उस लक्ष्य को हासिल कर लिया था। इस मैच में भारत को 4 विकेट से जीत मिली थी।

4. कृष्णमाचारी श्रीकांत :-

इस सूची में चौथे स्थान पर भी भारतीय टीम के पूर्व स्टार खिलाड़ी कृष्णमाचारी श्रीकांत का नाम ही आता है। साल 1988 में भी उन्होंने कीवी टीम के खिलाफ ही खेलते हुए 6 ओवर में 32 रन देकर 5 विकेट हासिल किए थे। उस मैच में उनकी इकॉनमी रेट 5.33 की रही थी।

Krishnamachari Srikkanth
Krishnamachari Srikkanth

इस मैच में पहले बल्लेबाजी करते हुए भारतीय टीम ने 6 विकेट के नुकसान पर 222 रन का स्कोर खड़ा किया था। इसके बाद इन रनों के जवाब में कीवी टीम 45 ओवर में 6 विकेट के नुकसान पर केवल 169 रन ही बना पाई थी। तब उस मैच में टीम इंडिया को 53 रन से जीत मिली थी।

स्पोर्ट्स से जुड़ी ताजा खबरों के लिए Sports Digest Hindi के साथ जुड़े रहें और हमें यूट्यूबफेसबुकइंस्टाग्रामऔर ट्विटर (X) पर भी फॉलो करें।

Share.

Sports Content Writer लाखन सैनी (Lakhan Saini) एक स्पोर्ट्स कंटेंट राइटर हैं, जो खेलों की दुनिया की बारीकियों को समझने और उसे सरल, सटीक और प्रभावशाली अंदाज में लिखने के लिए जाने जाते हैं। वे क्रिकेट, फुटबॉल, टेनिस और अन्य खेलों की ख़बरें लिखने में महारत रखते हैं। उनकी लेखनी का उद्देश्य पाठकों को ताजा और सटीक जानकारियों के साथ अपडेट रखना है।

Leave A Reply

Exit mobile version