Ashes series: ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम के विस्फोटक बल्लेबाज ट्रेविस हेड ने एशेज सीरीज 2025-26 के सीजन में अभी तक काफी शानदार प्रदर्शन किया है। वहीं इस ऐतिहासिक सीरीज के आखिरी सिडनी टेस्ट की अपनी पहली पारी में भी उन्होंने बड़ा शतक लगा दिया है। इस पारी में वह 166 गेंदों पर 163 रन बनाकर आउट हुए हैं। इसके अलावा अपनी इस शतकीय पारी में उनके बल्ले से 24 चौके और 1 छक्का भी आया है। वहीं इस बीच अब आइए एशेज सीरीज के इतिहास में सबसे तेज 150 रन (गेंदों के लिहाज से) बनाने वाले बल्लेबाजों के बारे में भी जान लेते हैं।
1. जो डार्लिंग : 129 गेंद :-
इस सूची में पहले पायदान पर ऑस्ट्रेलिया के पूर्व सलामी बल्लेबाज जो डार्लिंग का नाम आता है। क्यूंकि उन्होंने साल 1898 में सिर्फ 129 गेंदों पर अपने 150 रन पूरे कर लिए थे। तब सिडनी में खेले गए उस मैच में उन्होंने 160 रन की पारी खेली थी।

वहीं उस मैच में उनकी पारी की मदद से ऑस्ट्रेलिया की टीम ने मैच में 6 विकेट से जीत दर्ज की थी। इसके अलावा अपने टेस्ट करियर में डार्लिंग ने कुल 34 मैचों में खेलते हुए 28.56 की बल्लेबाजी औसत के साथ 1,657 रन बनाए थे। इस दौरान उनके बल्ले से 3 शतक भी आए थे।
2. एडम गिलक्रिस्ट : 141 गेंद :-
इस सूची में दूसरे पायदान पर ऑस्ट्रेलिया के पूर्व बल्लेबाज एडम गिलक्रिस्ट का नाम आता है। क्यूंकि वह अपनी आक्रामक बल्लेबाजी के लिए काफी मशहूर थे। वहीं साल 2001 में उन्होंने एजबेस्टन टेस्ट में इंग्लैंड की टीम के खिलाफ खेलते हुए केवल 141 गेंदों में अपने 150 रन पूरे कर लिए थे।

इस मैच में उन्होंने 143 गेंदों में 152 रन की काफी शानदार पारी खेली थी। तब उनके बल्ले से हमें 20 चौके और 5 छक्के भी देखने को मिले थे। तब उस मैच में उनकी पारी के चलते हुए ऑस्ट्रेलिया की टीम ने वह मैच पारी और 118 रन के अंतर से जीता था।
3. ट्रेविस हेड : 143 गेंद और 152 गेंद :-
इस सूची में तीसरे स्थान पर ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम के विस्फोटक सलामी बल्लेबाज ट्रेविस हेड का नाम आता है। वहीं उन्होंने साल 2021 में ब्रिस्बेन टेस्ट में 143 गेंदों में अपना 150 रन का आंकड़ा छूआ था। रब वह 148 गेंदों पर 152 रन बनाकर आउट हुए थे। उनकी उस पारी में 14 चौके और 2 छक्के भी आए थे।

उस मैच को ऑस्ट्रेलिया की टीम ने 9 विकेट से जीता था। जबकि इस मौजूदा एशेज सीरीज 2025-26 के सिडनी टेस्ट में हेड ने केवल 152 गेंदों में अपने 150 रन पूरे किए हैं। इसके अलावा यह मौजूदा सीरीज में उनका तीसरा शतक भी है।
4. जैक क्रॉली : 152 गेंद :-
इस सूची में चौथे पायदान पर इंग्लैंड क्रिकेट टीम के सलामी बल्लेबाज जैक क्रॉली का नाम आता है। क्यूंकि उन्होंने साल 2023 में ओल्ड ट्रैफर्ड टेस्ट मैच में खेलते हुए 52 गेंदों पर अपने 150 रन पूरे किए थे। तब उस मैच में वह 182 गेंदों पर 189 रन की पारी खेलकर आउट हुए थे।

उस मैच में उनकी पारी में 21 चौके और 3 छक्के भी आए थे। उस मैच में उनके शतक की मदद से इंग्लैंड की टीम ने अपनी इकलौती पारी में 592 रन बनाए थे। जबकि अंत में वह मैच ड्रॉ पर समाप्त हुआ था।
स्पोर्ट्स से जुड़ी ताजा खबरों के लिए Sports Digest Hindi के साथ जुड़े रहें और हमें यूट्यूब, फेसबुक, इंस्टाग्राम, और ट्विटर (X) पर भी फॉलो करें।







