Thursday, March 19

Most Runs in WPL: वीमेंस प्रीमियर लीग की शुरुआत साल 2023 में हुई थी और तब से लेकर अब तक इसके दो सीजन खेले जा चुके हैं, जिसमें सबसे ज्यादा रन बनाने के मामले में टॉप पर दो ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी हैं। पहले सीजन में हरमनप्रीत कौर की कप्तानी में मुंबई इंडियंस वीमेंस टीम ने खिताब जीता था, जबकि दूसरे सीजन स्मृति मंधाना की कप्तानी में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने खिताबी जीत हासिल की थी।

अब तीसरा सीजन 14 फरवरी से 15 मार्च तक वडोदरा, बेंगलुरु, लखनऊ और मुंबई (ब्रेबोर्न स्टेडियम) में खेला जाएगा। क्या आपको पता है कि WPL 2023 के पहले सीजन में सबसे ज्यादा रन किस खिलाड़ी ने बनाए थे, अगर नहीं तो चलिए जानते हैं कि WPL 2023 में सबसे अधिक रन किस खिलाड़ी के नाम दर्ज है.

वीमेंस प्रीमियर लीग 2023 में सबसे अधिक रन बनाने वाले खिलाड़ी | Most Runs in WPL 2023 

5. हिली मैथ्यूज – 271 रन  (मुंबई इंडियंस) 

Most Runs in WPL 2023 by Women Players
Hayley Matthews – Most Runs in WPL 2023 by Women Players/Getty Images

मार्च 2023 वीमेंस प्रीमियर लीग में मुंबई इंडियंस ने  हिली मैथ्यूज को अपनी टीम में शामिल किया था. पहले सीजन में शानदार प्रदर्शन करते हुए अपनी टीम मुंबई इंडियंस के लिए 10 मैचों में 126.05 की स्ट्राइक रेट से बल्लेबाजी करते हुए 271 रन बनाए थे। इसके अलावा गेंदबाजी में भी कमाल की प्रदर्शन दिखाया और अपने नाम 16 विकेट किए।  मुंबई इंडियंस को पहली बार चैंपियंस बनाने में भी उनका अहम योगदान रहा था। 

4. हरमनप्रीत कौर – 281 रन (मुंबई इंडियंस)

Harmanpreet Kaur - Most Runs in WPL 2023
Harmanpreet Kaur – Most Runs in WPL 2023/Getty Images

वीमेंस प्रीमियर लीग 2023 के पहले सीजन में मुंबई इंडियंस की कप्तानी की जिम्मेदारी सौंपी गई थी और उन्होंने पूरी टूर्नामेंट में कमाल का खेल दिखाया और अपनी टीम को आखिर में सीजन का पहला चैम्पियन बना दिया। उन्होंने 10 मैचों में 40.14 की औसत और 135.09 की स्ट्राइक रेट से 281 रन बनाकर सीजन 2023 की चौथी सबसे ज्यादा रन बनाने वाली खिलाड़ी रहीं थी. इसके आलावा उनके बल्ले से 3 अर्धशतकीय पारी निकली थी. 

3. तालिया मैग्रा – 302 रन यूपी वॉरियर्ज 

इस लिस्ट में तालिया मैग्रा का नाम तीसरे स्थान पर है जिन्होंने 9 मैचों में 50.33 की औसत और 158.12 की शानदार स्ट्राइक रेट के साथ यूपी वॉरियर्ज के लिए कुल 302 रन बनाए थे। हालांकि, उनकी टीम खिताब जीतने में असफल रही थी। 

2. नेट सिवर ब्रंट – 332 

Most Runs in WPL 2023 
Nat Sciver Brunt – Most Runs in WPL 2023/Getty Images

मुंबई इंडियंस की विस्फोटक बल्लेबाज नेट सिवर ब्रंट का नाम इस लिस्ट में दूसरे स्थान पर है। उन्होंने मुंबई की तरफ से खेलते हुए 10 मैचों में 66.40 की औसत और 140.08 की स्ट्राइक रेट के साथ बल्लेबाजी करते हुए 332 रन बनाए थे। मुंबई को चैंपियन बनाने में इस खिलाड़ी का अहम योगदान रहा था।  

1. मैग लैनिंग – 345 रन 

Meg Lanning - Most run in WPL2023
Meg Lanning – Most run in WPL2023/Getty Images

WPL 2023 में सबसे ज्यादा रन बनाने के मामले में दिल्ली कैपिटल्स की विस्फोटक बल्लेबाज मैग लैनिंग का नाम पहले नंबर पर आता है, जिन्होंने अपनी टीम के लिए मात्र 3 मैचों में 49.29 की औसत और 139.11 की शानदार स्ट्राइक रेट के साथ बल्लेबाजी करते हुए 345 रन बनाए थे। 

नोट: मुंबई इंडियंस और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु वीमेंस टीम ने जीता है 1-1 बार खिताब 

Latest Cricket News in HindiLatest Football News in HindiLatest Tennis News in Hindi और सभी Latest Sports News in Hindi के लिए हमारी वेबसाइट Sports Digest Hindi पर विजिट करें। इसके अलावा खेल से सम्बंधित सभी ताजा खबरें पाने के लिए हमें यूट्यूबफेसबुकइंस्टाग्रामऔर ट्विटर (X) पर भी फॉलो करें।

Share.

Sports Content Writer शिव मंगल सिंह (Shiv Mangal Singh) एक स्पोर्ट्स कंटेंट राइटर हैं, जो खेलों की दुनिया की बारीकियों को समझने और उसे सरल, सटीक और प्रभावशाली अंदाज में पेश करने के लिए जाने जाते हैं। वे क्रिकेट, फुटबॉल, टेनिस और अन्य खेलों की ख़बरें लिखने में महारत रखते हैं। उनकी लेखनी का उद्देश्य पाठकों को ताजा और सटीक जानकारियों के साथ अपडेट रखना है।

Leave A Reply

Exit mobile version