Sunday, February 1

Most wickets in WPL: Women’s Premier League (WPL) में हर सीजन में गेंदबाजों ने अपनी शानदार गेंदबाजी से न केवल मैचों का रुख बदला है, बल्कि टूर्नामेंट को और भी रोमांचक बनाया है। 2023 से 2024 सीजन तक, कई गेंदबाजों ने अपनी ताकत और सटीकता से विकेटों की झड़ी लगाई है और टीमों को जीत दिलाने में अहम भूमिका निभाई है।

इनमें से कुछ गेंदबाज तो इतने प्रभावशाली रहीं हैं कि उन्होंने WPL इतिहास में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाली गेंदबाजों की सूची में अपनी जगह बना ली है। बता दें कि, वीमेंस प्रीमियर लीग में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाली टॉप 10 गेंदबाजों में सिर्फ चार गेंदबाज का नाम ही शामिल है।

यहाँ हम आपको WPL इतिहास में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाली टॉप 10 गेंदबाजों की सूची बताने जा रहे हैं।

WPL इतिहास में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाली टॉप 10 गेंदबाज – Most wickets in WPL

10. दीप्ति शर्मा (Deepti Sharma) – 19 विकेट

Deepti Sharma - Most wickets in WPL
Deepti Sharma – Most wickets in WPL

दीप्ति शर्मा WPL में 2023 से 2024 सीजन तक के बीच 17 मैचों की 17 पारियों में 19 विकेट ले चुकी हैं। उनका औसत 27.68 और इकोनॉमी रेट 8.11 है। 389 गेंदों में उन्होंने 526 रन दिए हैं, और उनका बेस्ट प्रदर्शन 4/19 का है। Sharma की किफायती गेंदबाजी और अहम विकेटों ने UPW-W को सफलता दिलाई है।

9. शिखा पाण्डेय (Shikha Pandey) – 19 विकेट

Shikha Pandey - Most wickets in WPL
Shikha Pandey – Most wickets in WPL

शिखा पाण्डेय WPL में 2023 से 2024 सीजन तक के बीच 18 मैचों की 18 पारियों में 19 विकेट ले चुकी हैं। उनका औसत 23.94 और इकोनॉमी रेट 6.89 है। 396 गेंदों में उन्होंने 455 रन दिए हैं, और उनका बेस्ट प्रदर्शन 3/23 का है। पाण्डेय की शानदार गेंदबाजी दिल्ली कैपिटल्स को कई अहम मुकाबलों में जीत दिलाती है।

8. श्रेयंका पाटिल (Shreyanka Patil) – 19 विकेट

Shreyanka Patil - Most wickets in WPL
Shreyanka Patil – Most wickets in WPL

श्रेयंका पाटिल WPL में 2023 से 2024 सीजन तक के बीच 15 मैचों की 15 पारियों में 19 विकेट ले चुकी हैं। उनका औसत 18.36 और इकोनॉमी रेट 8.51 है। 246 गेंदों में उन्होंने 349 रन दिए हैं और उनका बेस्ट प्रदर्शन 4/12 का है। उनकी गेंदबाजी ने RCB-W को कई अहम मुकाबलों में सफलता दिलाई है।

7. जेस जोनासन (Jess Jonassen) – 20 विकेट

Jess Jonassen - Most wickets in WPL
Jess Jonassen – Most wickets in WPL

जेस जोनासन WPL में 2023 से 2024 सीजन तक के बीच 16 मैचों की 16 पारियों में 20 विकेट ले चुकी हैं। उनका औसत 22.50 और इकोनॉमी रेट 7.50 है। 360 गेंदों में उन्होंने 450 रन दिए हैं, और उनका बेहतरीन प्रदर्शन 3/21 का है। उनकी गेंदबाजी ने दिल्ली कैपिटल्स को कई मुकाबलों में जीत दिलाई है।

6. नैट सिवर-ब्रंट (Nat Sciver-Brunt) – 20 विकेट

Nat Sciver-Brunt - Most wickets in WPL
Nat Sciver-Brunt – Most wickets in WPL

WPL में 2023 से 2024 सीजन तक नैट सिवर-ब्रंट की शानदार गेंदबाजी ने मुंबई इंडियंस को महत्वपूर्ण जीत दिलाई है। उन्होंने 19 मैचों की 19 पारियों में 22.15 की औसत से 20 विकेट चटकाए हैं और उनका इकोनॉमी रेट 7.50 रहा है। उन्होंने अब तक 354 गेंदों में 443 रन खर्च किए हैं और उनका बेस्ट स्पेल 3/21 का है।

5. मारिजान कैप (Marizanne Kapp) – 20 विकेट

Marizanne Kapp - Most wickets in WPL
Marizanne Kapp – Most wickets in WPL

मारिजान कैप WPL में 2023 से 2024 सीजन तक के बीच 16 मैचों की 16 पारियों में 20 विकेट ले चुकी हैं। उनका औसत 19.10 और इकोनॉमी रेट 5.96 है। 384 गेंदों में उन्होंने 382 रन दिए हैं और उनका सबसे बढ़िया प्रदर्शन 5/15 का है। उनकी किफायती गेंदबाजी दिल्ली कैपिटल्स को कई मैचों में जीत दिलाती है।

4. मेली केर (Amelia Kerr) – 22 विकेट

Amelia Kerr - Most wickets in WPL
Amelia Kerr – Most wickets in WPL

न्यूजीलैंड की ऑलराउंडर मेली केर WPL में 2023 से 2024 सीजन तक के बीच 19 मैचों की 19 पारियों में 22 विकेट ले चुकी हैं। उनका औसत 19.50 और इकोनॉमी रेट 7.57 है। उन्होंने 340 गेंदों में 429 रन खर्च हैं, और उनका बेस्ट स्पेल 4/17 का है। केर की गेंदबाजी ने मुंबई इंडियंस को कई मैचों में सफलता दिलाई।

3. हेली मैथ्यूज (Hayley Matthews) – 23 विकेट

Hayley Matthews - Most wickets in WPL
Hayley Matthews – Most wickets in WPL

हेली मैथ्यूज WPL में 2023 से 2024 सीजन तक के बीच 19 मैचों की 19 पारियों में 23 विकेट ले चुकी हैं। उनका औसत 17.95 और इकोनॉमी रेट 6.66 है। 372 गेंदों में उन्होंने 413 रन दिए हैं, और उनका बेस्ट बॉलिंग प्रदर्शन 3/5 है। उनकी शानदार गेंदबाजी मुंबई इंडियन्स के लिए कई मैचों में निर्णायक साबित हुई।

2. साइका इशाक (Saika Ishaque) – 24 विकेट

Saika Ishaque - Most wickets in WPL
Saika Ishaque – Most wickets in WPL

साइका इशाक ने 2023 से 2024 सीजन तक के बीच 19 WPL मैचों की 19 पारियों में 18.04 की औसत से 24 विकेट ले चुकी हैं। उन्होंने 359 गेंदों में 7.23 प्रतिओवर की इकोनॉमी रेट से 433 रन खर्च किए हैं और उनका बेहतरीन प्रदर्शन 4/11 का है। उनकी कड़ी मेहनत और सटीक गेंदबाजी ने मुंबई इंडियंस को कई अहम मैचों में जीत दिलाई है।

1. सोफी एक्लेस्टन (Sophie Ecclestone) – 27 विकेट

Sophie Ecclestone - Most wickets in WPL
Sophie Ecclestone – Most wickets in WPL

इंग्लैंड की स्पिनर सोफी एक्लेस्टन WPL इतिहास में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाली गेंदबाज हैं। उन्होंने 2023 से 2024 सीजन तक यूपी वारियर्स की ओर से खेलते हुए 17 मैचों की 17 पारियों में 16.37 की औसत से 27 विकेट चटकाए हैं।

एक्लेस्टन ने 402 गेंदों में 6.59 रन प्रति ओवर की इकॉनमी रेट से 442 रन खर्च किए हैं और उनका बेहतरीन प्रदर्शन 4/13 का है। उनका शानदार गेंदबाजी कौशल उन्हें इस लीग के सबसे प्रभावी गेंदबाजों में से एक बनाता है।

Latest Cricket News in HindiLatest Football News in HindiLatest Tennis News in Hindi और सभी Latest Sports News in Hindi के लिए हमारी वेबसाइट Sports Digest Hindi पर विजिट करें। इसके अलावा खेल से सम्बंधित सभी ताजा खबरें पाने के लिए हमें यूट्यूबफेसबुकइंस्टाग्रामऔर ट्विटर (X) पर भी फॉलो करें।

Share.

Neetish Kumar Mishra Sports Digest Hindi में Editor के रूप में कार्यरत हैं और खेल पत्रकारिता में गहरा अनुभव रखते हैं। क्रिकेट, टेनिस, फुटबॉल और अन्य खेलों की बारीकियों पर उनकी पकड़ बेहद मजबूत है। नीतिश कुमार मिश्र अपने पेशेवर लेखन के जरिए पाठकों को न सिर्फ सटीक खबरें, बल्कि गहन विश्लेषण के माध्यम से खेलों को और करीब से समझने का मौका भी देते हैं।

Leave A Reply

Exit mobile version