Thursday, March 12

द हंड्रेड 2026 महिला ऑक्शन में कई खिलाड़ियों पर बड़ी बोली लगी और बेथ मूनी तथा सोफी डिवाइन सबसे महंगी खिलाड़ी बनीं।

द हंड्रेड 2026 के इतिहास में पहली बार महिला खिलाड़ियों के लिए बड़ा ऑक्शन आयोजित किया गया, जिसमें कई अंतरराष्ट्रीय सितारों पर बड़ी बोली लगी। इस ऑक्शन में ऑस्ट्रेलिया की स्टार विकेटकीपर बल्लेबाज बेथ मूनी (Beth Mooney) और न्यूजीलैंड की ऑलराउंडर सोफी डिवाइन (Sophie Devine) सबसे महंगी खिलाड़ियों में शामिल रहीं।

दोनों खिलाड़ियों को 2.10 लाख पाउंड की भारी रकम में खरीदा गया, जो महिला प्रतियोगिता के इतिहास में सबसे बड़ी बोलियों में से एक है। इस ऑक्शन ने महिला क्रिकेट में बढ़ते निवेश और लोकप्रियता को भी साफ दिखा दिया।

कई स्टार खिलाड़ियों पर लगी बड़ी बोली

द हंड्रेड 2026 ऑक्शन में कई बड़ी अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ियों को फ्रेंचाइज़ियों ने अपनी टीम में शामिल किया। ऑस्ट्रेलिया की दिग्गज खिलाड़ी एलिस पेरी, दक्षिण अफ्रीका की मारिजान कैप और इंग्लैंड की सोफी एक्लेस्टोन जैसी खिलाड़ियों को भी ऊंची कीमत पर खरीदा गया।

भारत की भी कई खिलाड़ियों पर बोली लगी। स्मृति मंधाना, ऋचा घोष, दीप्ति शर्मा और जेमिमाह रोड्रिग्स जैसी भारतीय खिलाड़ियों को अलग-अलग टीमों ने अपने स्क्वॉड में शामिल किया।

कई टीमों ने बदला अपना नाम

द हंड्रेड 2026 से पहले टूर्नामेंट में कुछ टीमों के नाम भी बदले गए हैं। आईपीएल फ्रेंचाइज़ियों के निवेश के बाद तीन टीमों ने नए नाम अपनाए।

ओवल इनविंसिबल्स अब MI लंदन बन गई है, जबकि मैनचेस्टर ओरिजिनल्स का नाम बदलकर मैनचेस्टर सुपर जायंट्स कर दिया गया है। वहीं, नॉर्दर्न सुपरचार्जर्स अब सनराइजर्स लीड्स के नाम से खेलती नजर आएगी।

21 जुलाई से शुरू होगा टूर्नामेंट

द हंड्रेड 2026 का सीजन 21 जुलाई से शुरू होगा और फाइनल मुकाबला 16 अगस्त को लॉर्ड्स के ऐतिहासिक मैदान पर खेला जाएगा।

टूर्नामेंट की शुरुआत MI लंदन और सनराइजर्स लीड्स के बीच होने वाले डबल हेडर मुकाबले से होगी, जिसके साथ ही इस सीजन का रोमांचक सफर शुरू हो जाएगा।

द हंड्रेड 2026 महिला ऑक्शन में टीमों द्वारा खरीदे गए खिलाड़ियों की पूरी लिस्ट

बर्मिंघम फीनिक्स (Birmingham Phoenix)

  1. एलिस कैप्सी – £130,000
  2. एलिस पेरी – £100,000
  3. लिन्सी स्मिथ – £100,000
  4. लॉरेन फिलर – £95,000
  5. टैमी ब्यूमोंट – £70,000
  6. डेविना पेरिन – £50,000
  7. अलाना किंग – £37,500
  8. जेमिमाह स्पेंस – £37,500
  9. लूसी हैमिल्टन – £35,000
  10. ईवा ग्रे – £30,000
  11. कॉर्डेलिया ग्रिफिथ – £27,500
  12. एमा लैम्ब – £27,500
  13. फोएबे ब्रेट – £27,500
  14. एस्मे मैकग्रेगर – £16,000

लंदन स्पिरिट (London Spirit)

  1. नादिन डी क्लर्क – £170,000
  2. मारिजान कैप – £130,000
  3. चार्ली डीन – £85,000
  4. चारिस पैवली – £85,000
  5. माहिका गौर – £75,000
  6. ग्रेस हैरिस – £70,000
  7. एमी जोन्स – £70,000
  8. डिएंड्रा डॉटिन – £37,500
  9. स्टेरे कालिस – £27,500
  10. मैरी केली – £20,000
  11. फोएबे टर्नर – £20,000
  12. सेरेन स्मेल – £15,000
  13. लूसी हाईम – £15,000
  14. जोसेफिन ग्रोव्स – £15,000

मैनचेस्टर सुपर जायंट्स (Manchester Super Giants)

  1. पेज स्कोलफील्ड – £115,000
  2. सोफी एक्लेस्टोन – £110,000
  3. मेग लैनिंग – £95,000
  4. स्मृति मंधाना – £90,000
  5. रियाना मैकडोनाल्ड-गे – £75,000
  6. कैथरीन ब्राइस – £65,000
  7. ऋचा घोष – £50,000
  8. मैडी विलियर्स – £45,000
  9. ग्रेस बैलिंगर – £42,500
  10. मैटलन ब्राउन – £40,000
  11. ग्रेस स्क्रिवेंस – £40,000
  12. जो गार्डनर – £17,000
  13. नताशा रैथ – £15,000
  14. रेबेका टायसन – £15,000

MI लंदन (MI London)

  1. हेली मैथ्यूज – £120,000
  2. डैनी वायट-हॉज – £110,000
  3. निकोल केरी – £95,000
  4. अमेलिया केर – £80,000
  5. कीरा चाथली – £80,000
  6. सिनेल हेनरी – £70,000
  7. कर्स्टी गॉर्डन – £55,000
  8. हॉली आर्मिटेज – £45,000
  9. एलेक्सा स्टोनहाउस – £42,500
  10. तारा नॉरिस – £35,000
  11. एलिस डेविडसन-रिचर्ड्स – £30,000
  12. एलिस मोनाघन – £27,500
  13. एली थ्रेलकेल्ड – £15,000

साउदर्न ब्रेव (Southern Brave)

  1. लॉरेन बेल – £140,000
  2. इजी वोंग – £130,000
  3. टिली कोर्टीन-कोलमैन – £105,000
  4. माया बौशियर – £85,000
  5. लौरा वुल्वार्ट – £75,000
  6. सारा ग्लेन – £75,000
  7. जेमिमाह रोड्रिग्स – £60,000
  8. सोफी मोलिन्यू – £47,500
  9. जोडी ग्रेवकॉक – £30,000
  10. लिजेल ली – £27,500
  11. रेबेका ओजर्स – £15,000
  12. फोएबे फ्रैंकलिन – £15,000
  13. डेजी गिब – £15,000

सनराइजर्स लीड्स (Sunrisers Leeds)

  1. डेनिएल गिब्सन – £190,000
  2. एनाबल सदरलैंड – £130,000
  3. फोएबे लिचफील्ड – £120,000
  4. जेस जोनासेन – £110,000
  5. कैसिडी मैकार्थी – £65,000
  6. केट क्रॉस – £50,000
  7. दीप्ति शर्मा – £27,500
  8. ब्रायोनी स्मिथ – £27,500
  9. लॉरेन विनफील्ड-हिल – £27,500
  10. हन्ना बेकर – £18,000

ट्रेंट रॉकेट्स (Trent Rockets)

  1. बेथ मूनी – £210,000
  2. नैट सिवर-ब्रंट – £140,000
  3. एश्ली गार्डनर – £100,000
  4. सोफिया डंकली – £78,000
  5. किम गार्थ – £42,000
  6. एमा जोन्स – £35,000
  7. बेस हीथ – £32,500
  8. केटी लेविक – £32,500
  9. ऐल्सा लिस्टर – £30,000
  10. मिलिसेंट टेलर – £27,500
  11. जॉर्जिया एल्विस – £27,500

वेल्श फायर (Welsh Fire)

  1. सोफी डिवाइन – £210,000
  2. फ्रेया केम्प – £120,000
  3. एम अर्लॉट – £110,000
  4. जॉर्जिया वेयरहम – £100,000
  5. जॉर्जिया वोल – £80,000
  6. एला मैककॉघन – £30,000
  7. हीदर ग्राहम – £27,500
  8. सारा ब्राइस – £25,000
  9. एबी नॉरग्रोव – £21,000
  10. फी मॉरिस – £20,000
  11. सोफिया स्मेल – £20,000
  12. ग्रेस थॉम्पसन – £20,000
  13. ग्रेस पॉट्स – £15,000

क्रिकेट से जुड़ी ताजा खबरों के लिए Sports Digest Hindi पर विजिट करते रहें और हमें फेसबुकइंस्टाग्राम और ट्विटर (X) पर भी फॉलो करें।

Share.

Neetish Kumar Mishra Sports Digest Hindi में Editor के रूप में कार्यरत हैं और खेल पत्रकारिता में गहरा अनुभव रखते हैं। क्रिकेट, टेनिस, फुटबॉल और अन्य खेलों की बारीकियों पर उनकी पकड़ बेहद मजबूत है।

Leave A Reply

Exit mobile version