IPL 2026: आईपीएल 2026 सीजन की शुरुआत इस बार 28 मार्च से हो रही है। वहीं इस बार आईपीएल के शेड्यूल का ऐलान 2 फेस में किया जाएगा। इसके चलते हुए अब आईपीएल 2026 के पहले फेस का ऐलान बीसीसीआई ने बुधवार, 11 मार्च को कर दिया है। वहीं इस बार आईपीएल 2026 सीजन का पहला मैच रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और सनराइजर्स हैदराबाद की टीम के बीच खेला जाने वाला है।
इसके अलावा इन दोनों टीमों के बीच यह मैच आगामी 28 मार्च को बेंगलुरु के चिन्नास्वामी स्टेडियम में खेला जाएगा। वहीं अब इसी बीच चेन्नई सुपर किंग्स टीम की तरफ से एक बड़ा अपडेट सामने आ रहा है। इसके चलते हुए अब सीएसके के सीइओ कासी विश्वनाथन ने टीम के स्टार आइकन खिलाड़ी एमएस धोनी को लेकर एक बड़ा खुलासा किया है। क्यूंकि सीएसके के CEO ने पिछले दिनों धोनी के आईपीएल खेलने की पुष्टि कर दी थी।
धोनी के खेलने पर कासी विश्वनाथन ने दिया बड़ा बयान :-
इसके चलते हुए अब चेन्नई सुपर किंग्स के CEO कासी विश्वनाथन ने कहा है कि एमएस धोनी IPL 2026 के सभी मैचों में खेलने वाले हैं। लेकिन अभी इस टीम में उनके रोल के बारे में आखिरी फैसला मैनेजमेंट ही करने वाला है।

इस बीच उन्होंने कहा कि यह खेल से जुड़ा सवाल है। इसमें अब प्रशासनिक टीम का कोई दखल नहीं होगा। इसके चलते हुए अब इस टीम का कोचिंग स्टाफ तय करेगा कि धोनी बल्लेबाज-विकेटकीपर की भूमिका निभाएंगे या फिर इम्पैक्ट प्लेयर के तौर पर खेलेंगे।
IPL 2026 सीजन के लिए धोनी ने की प्रैक्टिस शुरू :-
इससे पहले यह उम्मीद जताई जा रही थी कि एमएस धोनी अपनी उम्र की वजह से शायद आईपीएल 2026 के सभी मैच ना खेल पाएं। लेकिन अब CSK के CEO ने सभी तरह की चर्चाओं पर विराम लगा दिया है। क्यूंकि इस समय धोनी 44 की उम्र में भी काफी फिट दिखाई दे रहे हैं। इसके अलावा अब वह चेन्नई सुपर किंग्स के कैंप से जुड़ गए हैं और IPL 2026 सीजन के लिए अपनी प्रैक्टिस भी शुरू कर दी है।

इसके अलावा धोनी ने पिछले 2 सीजन भी पूरे खेले थे। लेकिन तब वह अपनी घुटने की समस्या से भी जूझ रहे थे। इसके अलावा पिछले साल आईपीएल 2025 के बीच सीजन में ही एमएस धोनी ने एक बार फिर से चेन्नई टीम की कप्तानी की जिम्मेदारी भी निभाई थी। क्यूंकि उस समय इस टीम के नियमित कप्तान ऋतुराज गायकवाड़ चोटिल होकर पूरे सीजन से बाहर हो गए थे। लेकिन आईपीएल 2025 का सीजन चेन्नई सुपर किंग्स टीम के लिए काफी खराब रहा था।
कासी विश्वनाथन ने की संजू सैमसन और शिवम दुबे की तारीफ :-
इसके अलावा CSK के सीइओ कासी विश्वनाथन ने टीम इंडिया को टी20 वर्ल्ड कप 2026 का खिताब जीतने में अहम भूमिका निभाने वाले संजू सैमसन और शिवम दुबे की भी जमकर तारीफ की है। इस बीच उन्होंने कहा है कि हम बहुत खुश हैं कि भारतीय टीम ने लगातार वर्ल्ड कप ट्रॉफी जीती है।

इस बीच हम काफी खुश भी हैं कि सीएसके के दो बल्लेबाज संजू सैमसन और शिवम दुबे ने इस टूर्नामेंट में काफी शानदार प्रदर्शन किया है। इसके चलते हुए हमें काफी आत्मविश्वास मिला है कि यहां पर भी वो चेन्नई सुपर किंग्स टीम के लिए अच्छा करेंगे। इसके अलावा CSK के कैंप में खिलाड़ियों की तैयारियों के बारे में पूछे जाने के सवाल पर कासी विश्वनाथन ने कहा कि प्रक्टिस अच्छी हो रही है। अभी तक किसी भी खिलाड़ी के साथ कोई समस्या नहीं हुई है।
चेन्नई की टीम ने राजस्थान रॉयल्स से संजू मसम को किया था ट्रेड :-

इस बीच हम आपको बता देना चाहते हैं कि संजू सैमसन को आईपीएल 2026 से पहले चेन्नई सुपर किंग्स की टीम ने राजस्थान रॉयल्स की टीम से ट्रेड किया था। तब सीएसके की टीम ने रवींद्र जडेजा और सैम करन को राजस्थान रॉयल्स को देकर संजू सैमसन को अपनी टीम का हिस्सा बनाया था। लेकिन अब यह देखने वाली बात होगी कि चेन्नई सुपर किंग्स में आकर संजू सैमसन का प्रदर्शन कैसा रहता है।
आईपीएल 2026 सीजन को लेकर अपनी तैयारियों में जुटी सभी टीमें :-

इस समय आईपीएल 2026 सीजन के लिए सभी टीमों की तैयारियां काफी जोरो-शोरो से चल रही है। क्यूंकि इस मौजूदा समय में ज्यादातर खिलाड़ी अपनी-अपनी फ्रेंचाइजी टीम के कैंप से जुड़ गए हैं और उन्होंने अपनी प्रैक्टिस शुरू कर दी है। इसके अलावा टी20 वर्ल्ड कप 2026 का हिस्सा रहे खिलाड़ी भी बहुत जल्द ही अपनी-अपनी टीम से जुड़ जाएंगे और आगामी सीजन की तैयारी में लग जाएंगे।
स्पोर्ट्स से जुड़ी ताजा खबरों के लिए Sports Digest Hindi के साथ जुड़े रहें और हमें यूट्यूब, फेसबुक, इंस्टाग्राम, और ट्विटर (X) पर भी फॉलो करें।







