Thursday, March 12

टीम इंडिया के दिग्गज ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या ने हाल ही में भारत को टी20 वर्ल्ड कप जिताने में अहम भूमिका निभाई थी, लेकिन अब उनकी मुश्किलें बढ़ गई हैं। तेज गेंदबाजी ऑलराउंडर के ऊपर एफआईआर दर्ज हुई है। तो चलिए जानते हैं कि क्या है पूरा माजरा?

तिरंगे के अपमान को लेकर दर्ज हुई एफआईआर

दरअसल टीम इंडिया ने न्यूज़ीलैंड को फाइनल में 96 रनों से हराकर अपना तीसरा खिताब जीता था। इस जीत के साथ भारतीय टीम ने इतिहास रच दिया था कि वो दुनिया की पहली टीम बनी थी जिसने अपने घर पर खिताब जीता और अपना टाइटल डिफेंड किया था। इस जीत के बाद सभी खिलाड़ियों ने काफी जश्न मनाया, जो कि मनाना भी चाहिए था क्योंकि आईसीसी इवेंट रोज नहीं जीते जाते हैं।

सभी खिलाड़ी भारत का राष्ट्रीय ध्वज ट्राई कलर (तिरंगा) के साथ घूम रहे थे। इसी बीच हार्दिक पांड्या भी तिरंगा लेकर टीम इंडिया की जीत सेलिब्रेट कर रहे थे। लेकिन अपनी गर्लफ्रेंड के साथ वो जश्न मनाते हुए पोडियम के पास लेट गए और तिरंगा उनकी पीठ पर बंधा हुआ था, जिसके चलते वो भी नीचे था।

इसी बात को लेकर वाजिद खान नाम के वकील ने हार्दिक पांड्या के ऊपर राष्ट्रीय सम्मान के अपमान की रोकथाम अधिनियम, 1971 की धारा 2 के अनुसार एफआईआर दर्ज कराई है।

हार्दिक पांड्या के ऊपर राष्ट्रीय ध्वज की गरिमा को ठेस पहुंचाने का है मामला

वकील वाजिद खान ने कहा कि, “आपने टी20 विश्व कप देखा होगा। हार्दिक पांड्या अपनी गर्लफ्रेंड के साथ जीत का जश्न मना रहे थे। उनकी पीठ पर राष्ट्रीय ध्वज (तिरंगा) बंधा हुआ था। राष्ट्रीय सम्मान के अपमान की रोकथाम अधिनियम, 1971 की धारा 2 के अनुसार, हमें राष्ट्रीय ध्वज की गरिमा का सम्मान करना चाहिए। हालांकि, हार्दिक पांड्या जश्न में इतने मग्न थे कि वे राष्ट्रीय ध्वज को पहने हुए अपनी गर्लफ्रेंड के साथ लेटे हुए थे।”

शिवाजी नगर में दर्ज हुई हार्दिक पांड्या के खिलाफ एफआईआर

मेरा मानना है कि यह ध्वज का अपमान है। मैंने शिवाजी नगर पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज कराई है। जब मैं शिकायत दर्ज कराने गया, तो उन्होंने पहले मुझे बताया कि घटना कहीं और हुई थी, यहां नहीं। मैंने उन्हें बताया कि चूंकि राष्ट्रीय ध्वज पूरे राष्ट्र का प्रतीक है, इसलिए शिवाजी नगर में शिकायत दर्ज कराई जा सकती है।

उन्होंने मेरी शिकायत स्वीकार कर ली है और मुझे उसकी एक प्रति दे दी है। वकील ने आगे कहा कि, मैंने आधिकारिक तौर पर शिकायत दर्ज करा दी है। देखते हैं आगे क्या होता है।

क्रिकेट से जुड़ी ताजा खबरों के लिए Sports Digest Hindi पर विजिट करते रहें और हमें फेसबुकइंस्टाग्राम और ट्विटर (X) पर भी फॉलो करें।

Share.

आकाश अवस्थी स्पोर्ट्स डाइजेस्ट हिंदी में बतौर कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हैं और स्पोर्ट्स जर्नलिज्म में दो वर्षों का अनुभव रखते हैं। इससे पहले वे इंडिया न्यूज़ और स्पोर्ट्सविकी जैसे प्रतिष्ठित प्लेटफॉर्म्स के साथ भी काम कर चुके हैं। क्रिकेट, कबड्डी और अन्य खेलों की बारीकियों को गहराई से समझना और उन्हें आसान व रोचक अंदाज में पाठकों तक पहुंचाना उनकी खासियत है। खेल जगत के साथ साथ पॉलिटिक्स की हर हलचल पर उनकी पैनी नजर रहती है।

Leave A Reply

Exit mobile version