IPL 2026: आईपीएल 2026 सीजन के पहले फेस के शेड्यूल का ऐलान हो गया है। इस बीच हम आपको बता देना चाहते हैं कि इस बार कई राज्यों में होने वाले विधानसभा चुनाव को लेकर आईपीएल 2026 के शेड्यूल का ऐलान 2 फेस में जारी किया जाएगा।
इसके लिए अब बीसीसीआई ने आईपीएल 2026 के पहले फेस के शेड्यूल का ऐलान कर दिया है। वहीं इस बार आईपीएल 2026 सीजन की शुरुआत 28 मार्च से होने जा रही है। जबकि इस आगामी सीजन का ओपनिंग मैच रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और सनराइजर्स हैदराबाद टीम के बीच खेला जाएगा।
पहले फेस में खेले जाएंगे कुल 20 मुकाबले :-
आईपीएल 2026 सीजन के शुरुआती 20 मैचों के शेड्यूल का ऐलान हो गया है। तभी तो इस पहले फेस में 28 मार्च से 12 अप्रैल तक कुल 20 मुकाबले खेले जाने वाले हैं। वहीं इनमें 4 दिन डबल हेडर मुकाबले भी शामिल है। इसके अलावा आईपीएल 2026 सीजन का पहला मैच रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और सनराइजर्स हैदराबाद की टीम के बीच खेला जाने वाला है।
🚨 News 🚨
Presenting the schedule for the first 20 matches of #TATAIPL 2026, to be played from March 28 to April 12, 2026 🗓️
Full schedule will be announced once poll dates are announced for three states set to undergo State Assembly elections.
More details ▶️… pic.twitter.com/8Iq492v8TE
— IndianPremierLeague (@IPL) March 11, 2026
उस समय ये दोनों टीमें आगामी 28 मार्च को बेंगलुरु के चिन्नास्वामी स्टेडियम में एक दूसरे के आमने-सामने होंगी। क्यूंकि आरसीबी की टीम ने पिछली आईपीएल ट्रॉफी जीती थी। इसके चलते हुए आईपीएल नियम के मुताबिक आरसीबी ही पहला मैच खेलेगी।
आईपीएल 2026 में आरसीबी टीम का शेड्यूल :-
आईपीएल 2026 के सीजन में आरसीबी की टीम अपना दूसरा मैच 5 मार्च को चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ खेलेगी। तब यह मैच भी बेंगलुरु के चिन्नास्वामी स्टेडियम में ही खेला जाएगा।

इसके बाद आरसीबी अपना तीसरा मैच 10 अप्रैल को राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ खेलेगी। तब इन दोनों टीमों के बीच यह मैच गुवाहाटी में खेला जाएगा। इसके बाद इस पहले फेस में आरसीबी अपना आखिरी मैच मुंबई इंडियंस टीम के खिलाफ खेलने वाली है।
1. 28 मार्च 2026 – RCB बनाम SRH, बेंगलुरु
2. 05 अप्रैल 2026 – RCB बनाम CSK, बेंगलुरु
3. 10 अप्रैल 2026 – RR बनाम RCB, गुवाहाटी
4. 12 अप्रैल 2026 – MI बनाम RCB, मुंबई
आईपीएल 2026 में चेन्नई सुपर किंग्स का शेड्यूल :-
आईपीएल 2026 के सीजन में चेन्नई सुपर किंंग्स की टीम पहले फेस में कुल 4 मैच खेलेगी। यह टीम अपना पहला मैच 30 मार्च को राजस्थान रॉयल्स की टीम के खिलाफ खेलेगी। तब इन दोनों के बीच यह मैच गुवाहाटी में खेला जाएगा। इसके बाद चेन्नई सुपर किंग्स की टीम अपना दूसरा मैच 3 अप्रैल को पंजाब किंग्स की टीम के खिलाफ खेलेगी।

इन दोनों के बीच यह मैच चेन्नई में खेला जाएगा। इसके बाद फिर चेन्नई का तीसरा मैच 5 अप्रैल को रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के खिलाफ होगा। तब यह मैच चिन्नास्वामी स्टेडियम में खेला जाएगा। इसके बाद चेन्नई का चौथा मैच दिल्ली कैपिटल्स की टीम के खिलाफ होगा। तब यह मैच 11 अप्रैल को चेन्नई में खेला जाएगा।
1. 30 मार्च 2026 – RR बनाम CSK, गुवाहाटी
2. 03 अप्रैल 2026 – CSK बनाम PBKS, चेन्नई
3. 05 अप्रैल 2026 – RCB बनाम CSK, बेंगलुरु
4. 11 अप्रैल 2026 – CSK बनाम DC, चेन्नई
आईपीएल 2026 में मुंबई इंडियंस का शेड्यूल :-
आईपीएल 2026 के पहले फेस में 5 बार की चैंपियन मुंबई इंडियंस की टीम भी कुल 4 मैच खेलेगी। इस टीम का पहला मैच 29 मार्च को कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ होगा। तब यह मैच मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खेला जाएगा। इसके बाद मुंबई का दूसरा मैच 4 अप्रैल को दिल्ली कैपिटल्स की टीम के खिलाग खेला जाएगा।

तब यह मैच दिल्ली में खेला जाएगा। इसके बाद मुंबई की टीम अपने तीसरे मैच में 7 अप्रैल को राजस्थान रॉयल्स की टीम के खिलाफ खेलेगी। तब यह मैच गुवाहाटी में खेला जाएगा। इसके बाद यह टीम अपना चौथा मैच 12 अप्रैल को रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के खिलाफ खेलेगी। तब इन दोनों के बीच यह मैच वानखेड़े स्टेडियम में खेला जाएगा।
1. 29 मार्च 2026 – MI बनाम KKR, मुंबई
2. 04 अप्रैल 2026 – DC बनाम MI, दिल्ली
3. 07 अप्रैल 2026 – RR बनाम MI, गुवाहाटी
4. 12 अप्रैल 2026 – MI बनाम RCB, मुंबई
स्पोर्ट्स से जुड़ी ताजा खबरों के लिए Sports Digest Hindi के साथ जुड़े रहें और हमें यूट्यूब, फेसबुक, इंस्टाग्राम, और ट्विटर (X) पर भी फॉलो करें।







