WPL 2026: विमेंस प्रीमियर लीग 2026 का सीजन इस समय काफी रोमांचक अंदाज में आगे बढ़ रहा है। क्यूंकि बीती रात शुक्रवार को मुंबई इंडियंस महिला क्रिकेट टीम को हराकर गुजरात जायंट्स ने एक शानदार जीत दर्ज की थी। इसके चलते हुए अब गुजरात जायंट्स की टीम ने भी प्लेऑफ के लिए क्वालीफाई भी कर लिया है।
अब इस हार के साथ ही मुंबई टीम की उम्मीदों को काफी बड़ा झटका लगा है। इसके चलते हुए अब MI के लिए प्लेऑफ में पहुंचना मुश्किल जरूर हुआ है, लेकिन नामुमकिन नहीं हुआ है। इस बीच आइए आपको उस समीकरण के बारे में बताते हैं। जिसके चलते हुए अभी भी मुंबई की टीम प्लेऑफ के लिए क्वालीफाई कर सकती है।
गुजरात जाइंट्स ने दी मुंबई इंडियंस को करारी हार :-
बीती रात शुक्रवार को मुंबई इंडियंस की टीम और गुजरात जायंट्स की टीम के बीच काफी अहम मैच खेला गया था। इस मैच में पहले बल्लेबाजी करते हुए गुजरात की टीम ने 4 विकेट के नुकसान पर 167 रन बनाए थे। इसके बाद गुजरात द्वारा दिए उस लक्ष्य का पीछा करने उतरी मुंबई की टीम 20 ओवरों में 7 विकेट के नुकसान पर केवल 156 रन ही बना सकी थी।

इसके चलते हुए मुंबई की टीम इस मैच को 11 रनों से हार गई। इस मैच में मुंबई की कप्तान हरमनप्रीत कौर ने 48 गेंदों पर 82 रनों की एक शानदार और जुझारू पारी खेली थी। लेकिन वह भी अपनी टीम को इस मैच में जीत नहीं दिला सकी थी। वहीं इस मैच में हारने के साथ ही अब मुंबई इंडियंस टीम की प्लेऑफ की उम्मीदों को भी गहरा झटका लगा है।
मुंबई इंडियंस के पास हैं 6 अंक :-

विमेंस प्रीमियर लीग 2026 के सीजन में मुंबई इंडियंस महिला क्रिकेट टीम ने अब अपने सभी 8 लीग मैच खेल लिए हैं। इनमें खेलते हुए मुंबई की टीम ने 3 मैचों में जीत दर्ज की है। जबकि इस बीच उनको बाकी के 5 मैचों में हार का सामना करना पड़ा है। वहीं अब ऐसे में मुंबई की टीम 6 अंकों और +0.059 नेट रन रेट के साथ अंक तालिका में तीसरे पायदान पर बनी हुई है।
इस समीकरण से प्लेऑफ में पहुंच सकती है MI :-
इस बीच अगर अंक तालिका पर गौर करें तो मुंबई इंडियंस 6 अंक और +0.059 नेट रन रेट के साथ अभी तीसरे स्थान पर मौजूद है। वहीं अब इस लीग का आखिरी मैच दिल्ली कैपिटल्स और यूपी वॉरियर्स के बीच शनिवार को खेला जाने वाला है। लेकिन अब जब मुंबई की टीम अपने सारे मैच खेल चुकी है। इसलिए उसका प्लेऑफ में पहुंचना दिल्ली और यूपी के मैच से ही डिसाइड होने वाला है।

इसके चलते हुए अब ऐसे में मुंबई इंडियंस महिला क्रिकेट टीम पूरी उम्मीद करेगी कि यूपी वॉरियर्ज की टीम काफी छोटे मार्जिन से आखिरी लीग मैच को जीत ले और इस मैच में दिल्ली की टीम को हार का सामना करना पड़े। वहीं इस बार अगर ऐसा होता है तो यूपी 6 अंकों तक तो पहुंचेगी, लेकिन खराब नेट रन रेट के कारण वह पीछे रह जाएगी। इसके चलते हुए मुंबई इंडियंस की टीम अपने आप ही दूसरे चरण में पहुंच जाएगी।
स्पोर्ट्स से जुड़ी ताजा खबरों के लिए Sports Digest Hindi के साथ जुड़े रहें और हमें यूट्यूब, फेसबुक, इंस्टाग्राम, और ट्विटर (X) पर भी फॉलो करें।







