WPL: वीमेंस प्रीमियर लीग ने काफी कम समय में ही दर्शकों के बीच अपनी एक खास पहचान बना ली है। क्यूंकि इस टूर्नामेंट में खेलते हुए कई महिला बल्लेबाजों ने अपनी आक्रामक बल्लेबाजी से क्रिकेट की तस्वीर ही बदल कर रख दी है। इसके चलते हुए उनके लंबे-लंबे छक्कों की बरसात ने उन मैचों को और भी रोमांचक बनाया और कई खिलाड़ियों ने अपनी ताकतवर हिटिंग से रिकॉर्ड बुक में अपनी जगह बनाई है। आइए अब ऐसे में WPL में खेली गई अभी तक की सबसे बड़ी पारियों पर भी एक नजर डाल लेते हैं।
1. नेट सिवर-ब्रंट : 100* रन

वीमेंस प्रीमियर लीग में एक मैच में सबसे ज्यादा रन बनाने का रिकॉर्ड इंग्लैंड की ऑलराउंडर नेट सिवर-ब्रंट के नाम पर हैं। वो डब्ल्यूपीएल इतिहास में शतक लगाने वाली पहली बल्लेबाज बनी हैं। आरसीबी वीमेंस के खिलाफ खेले गए मुकाबले में उन्होंने धमाकेदार बल्लेबाजी की।
नेट सीवर ने बेंगलुरु के खिलाफ 57 गेंदों में 16 चौके और 1 छक्का लगकर नाबाद 100 रन बनाए। उनकी इस पारी की बदौलत एमआई वीमेंस ने आसानी से मैच अपने नाम कर लिया हैं।
2. जॉर्जिया वोल और सोफी डिवाइन : 99-99 रन :-
इस सूची में दूसरे स्थान पर संयुक्त रूप से जॉर्जिया वोल और सोफी डिवाइन का नाम आता है। क्यूंकि इन दोनों ही खिलाड़ियों ने WPL में 99-99 रन की पारी खेली है। इस बीच जॉर्जिया वोल ने यूपी वारियर्स टीम के लिए खेलते हुए रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु टीम के खिलाफ यह 99 रन की पारी खेली थी।

जबकि सोफी डिवाइन ने आरसीबी के लिए खेलते हुए गुजरात जायंट्स की टीम के खिलाफ यह शानदार पारी खेली थी। इसके अलावा वोल ने अपनी इस पारी में 56 गेंदों का सामना किया था। जबकि डिवाइन ने केवल 36 गेंदों का सामना किया था।
2. एलिसा हीली और बेथ मूनी : 96-96 रन :
इस सूची में दूसरे स्थान पर भी संयुक्त रूप से एलिसा हीली और बेथ मूनी का नाम आता है। क्यूंकि इन दोनों ने नाबाद रहते हुए 96-96 रन की पारियां खेलीं थी। इस दौरान हीली ने UPW के लिए खेलते हुए केवल 47 गेंदों में इन रनों को बनाया था।

इस बीच उनके बल्ले से 8 चौके और 1 छक्का भी आया था। तब उनकी यह पारी आरसीबी टीम के खिलाफ आई थी। जबकि मूनी ने गुजरात जाइट्स के लिए खेलते हुए 59 गेंदों में यह पारी खेली थी। इस मैच में उन्होंने UPW टीम के खिलाफ यह पारी खेली थी।
3. हरमनप्रीत कौर : 95 रन :-
इस सूची में तीसरे स्थान पर मुंबई इंडियंस टीम की स्टार बल्लेबाज और कप्तान हरमनप्रीत कौर का नाम आता है। क्यूंकि उन्होंने गुजरात जाइंट्स टीम के खिलाफ खेलते हुए 48 गेंदों में इन 95 रनों को बनाया था। तब उनके बल्ले से हमें 10 चौके और 5 छ्कके भी देखने को मिले थे। उस मैच में उनकी स्ट्राइक रेट 197.91 की रही थी।

इस मैच में पहले बल्लेबाजी करते हुए गुजरात जाइंट्स की टीम ने 7 विकेट के नुकसान पर इन 190 रनों के स्कोर को बनाया था। इसके बाद इन रनों के जवाब में MI की टीम ने अपनी कप्तान की शानदार पारी के चलते हुए 3 विकेट खोकर 19.5 ओवर में ही उस लक्ष्य को हासिल कर लिया था।
4. मेग लैनिंग : 92 रन :-
इस सूची में चौथे स्थान पर दिल्ली कैपिटल्स टीम की स्टार बल्लेबाज और पूर्व कप्तान मेग लैनिंग का नाम आता है। क्यूंकि उन्होंने गुजरात जाइंट्स खिलाफ खेलते हुए इन 92 रनों की शानदार पारी को खेला था। अपनी इस पारी के लिए उन्होंने 57 गेंदों का समय लिया था। उनकी इस पारी में हमें 15 चौके और 1 छक्का भी देखने को मिला था।

तब उस मैच में उनकी स्ट्राइक रेट 161.40 की रही थी। इस मैच में पहले बल्लेबाजी करते हुए दिल्ली की टीम ने 5 विकेट के नुकसान पर 177 रनों का स्कोर खड़ा किया था। इसके बाद इन रनों को गुजरात जाइंट्स की टीम ने केवल 5 विकेट खोकर ही हासिल कर लिया था।
स्पोर्ट्स से जुड़ी ताजा खबरों के लिए Sports Digest Hindi के साथ जुड़े रहें और हमें यूट्यूब, फेसबुक, इंस्टाग्राम, और ट्विटर (X) पर भी फॉलो करें।

