Tuesday, March 10

WPL 2026: विमेंस प्रीमियर लीग 2026 इस समय काफी रोमंचक मोड़ पर पहुंच चुकी है। वहीं आज शनिवार को इस इंडियन महिला क्रिकेट लीग में दो मैच खेले जाने वाले हैं। इसके चलते हुए आज शनिवार दोपहर, 17 जनवरी 2026 को WPL 2026 का 10वां मुकाबला यूपी वॉरियर्ज़ की महिला क्रिकेट टीम और मुंबई इंडियंस की महिला क्रिकेट टीम के बीच खेला जाने वाला है। इसके अलावा यह मैच आज नवी मुंबई के डॉ. डीवाई पाटिल स्पोर्ट्स अकादमी में खेला जाएगा। इस मैच की शुरुआत आज दोपहर 3 बजे से होगी। जबकि इस मैच के टॉस के लिए दोनों कप्तान आज 2:30 बजे मैदान पर आएंगे।

दोनों टीमों का हेड-टू-हेड रिकॉर्ड :-

Mumbai Indians
Mumbai Indians

विमेंस प्रीमियर लीग के इतिहास में अभी तक मुंबई इंडियंस की महिला टीम और यूपी वॉरियर्ज़ की महिला टीम के बीच कुल 6 मैच खेले गए हैं। इन मैचों में खेलते हुए मुंबई की टीम को इनमें से 4 मैचों में जीत मिली है। जबकि यूपी की टीम को इस दौरान दो मैच में जीत मिली है। इस तरह देखा जाए तो अभी तक यूपी के खिलाफ मुंबई का दबदबा देखने को मिला है।

ऐसी रहने वाली है आज मुंबई की पिच :-

मुंबई के डॉ. डीवाई पाटिल स्टेडियम की पिच को बल्लेबाजों के लिए अनुकूल माना जाता है। क्यूंकि यहां पैट खेलते हुए गेंद अच्छे से बल्ले पर आती है। इसके चलते हुए बल्लेबाज को स्ट्रोक खेलने में आसानी होती है। इसके अलावा यहां पर शुरुआती ओवरों में तेज गेंदबाजों को हल्की स्विंग मिल सकती है।

Dr DY Patil Sports Academy
Dr DY Patil Sports Academy

लेकिन जैसे-जैसे मैच आगे बढ़ता है तो यहां पर बल्लेबाज होने लग जाते हैं। इसके अलावा रात के मैच में ओस अहम भूमिका निभा सकती है। इसलिए टॉस जीतने वाली टीम पहले गेंदबाज़ी करना पसंद कर सकती है। वहीं यहां पर औसत पहली पारी स्कोर 160-170 रन के बीच रहने की उम्मीद है।

ऐसा रहने वाला है आज यहां मौसम :-

आज बुधवार, 17 जनवरी 2026 को नवी मुंबई में मौसम पूरी तरह धूपदार रहने की संभावना है। इसके अलावा आज यहां पर दिन का अधिकतम तापमान करीब 30 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान लगभग 21 डिग्री सेल्सियस रहेगा।

UP Warriorz team
UP Warriorz team

लेकिन आज यहां पर बारिश की कोई संभावना नहीं है। इसके चलते हुए आज यहां मैच बिना किसी मौसम बाधा के पूरे 20 ओवर खेले जाने की उम्मीद है। इसकी अलावा आज कुल मिलाकर हालात बल्लेबाज़ों और दर्शकों दोनों के लिए अनुकूल रहने वाले हैं।

दोनों टीमों की संभावित प्लेइंग 11 इस प्रकार है :-

यूपी वॉरियर्ज़ की संभावित प्लेइंग 11 : मेग लैनिंग (c), किरण नवगिरे, फोएबी लिचफील्ड, हरलीन देओल, दीप्ति शर्मा, डिएंड्रा डॉटिन, क्लोई ट्रायन, सोफी एकल्सटन, शिखा पांडे, क्रांति गौड़, आशा सोभना

मुंबई इंडियंस की संभावित प्लेइंग 11 : हेली मैथ्यूज़, गुनालन कमलिनी, नैट सिवर-ब्रंट, हरमनप्रीत कौर (c), अमनजोत कौर, एमेलिया कर, सजीवन सजना, शबनिम इस्माइल, साइका इशाक, संस्कृति गुप्ता, त्रिवेणी वशिष्ठ

स्पोर्ट्स से जुड़ी ताजा खबरों के लिए Sports Digest Hindi के साथ जुड़े रहें और हमें यूट्यूबफेसबुकइंस्टाग्रामऔर ट्विटर (X) पर भी फॉलो करें।

Share.

Sports Content Writer लाखन सैनी (Lakhan Saini) एक स्पोर्ट्स कंटेंट राइटर हैं, जो खेलों की दुनिया की बारीकियों को समझने और उसे सरल, सटीक और प्रभावशाली अंदाज में लिखने के लिए जाने जाते हैं। वे क्रिकेट, फुटबॉल, टेनिस और अन्य खेलों की ख़बरें लिखने में महारत रखते हैं। उनकी लेखनी का उद्देश्य पाठकों को ताजा और सटीक जानकारियों के साथ अपडेट रखना है।

Leave A Reply

Exit mobile version