Monday, March 16

WPL 2025 Full Schedule: बीसीसीआई ने गुरूवार को वीमेंस प्रीमियर लीग 2025 (WPL 2025) का पूरा शेड्यूल जारी कर दिया है। इस सीजन की शुरुआत 14 फरवरी से वडोदरा में होगी, जबकि फाइनल मुकाबला 15 मार्च को मुंबई के ब्रेबोर्न स्टेडियम में खेला जाएगा।

यह टूर्नामेंट चार अलग-अलग शहरों – वडोदरा, बेंगलुरु, लखनऊ और मुंबई में आयोजित किया जाएगा। सीजन का पहला मैच पिछले सीजन की विजेता रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) और गुजरात जायंट्स (GG) के बीच वडोदरा के नए BCA स्टेडियम में खेला जाएगा।

टूर्नामेंट के बेंगलुरु में स्थानांतरित होने से पहले वडोदरा में छह मैच आयोजित किए जाएंगे, जहां RCB अपना पहला घरेलू मैच 21 फरवरी को मुंबई इंडियंस (MI) के खिलाफ खेलेगी।

इस सीजन लखनऊ पहली बार WPL की मेजबानी करने जा रहा है, जहां 3 मार्च से यूपी वारियर्स (UPW) के मैच आयोजित किए जाएंगे। टूर्नामेंट का अंतिम स्टेज मुंबई में होगा, जहां ब्रेबोर्न स्टेडियम में अंतिम दो लीग मैच और प्लेऑफ मुकाबले खेले जाएंगे।

WPL 2025 में लीग स्टेज में पॉइंट्स टेबल में टॉप पर रहने वाली टीम को सीधे फाइनल में जगह मिलेगी, जबकि दूसरे और तीसरे स्थान पर रहने वाली टीमें 13 मार्च को एलिमिनेटर में आमने-सामने होंगी। इसके अलावा, फाइनल मुकाबला 15 मार्च को खेला जाएगा।

वीमेंस प्रीमियर लीग 2025 का पूरा शेड्यूल –  WPL 2025 Full Schedule

वडोदरा लेग:

तारीख मैच जगह
14 फरवरी 2025 गुजरात जायंट्स बनाम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु वडोदरा
15 फरवरी 2025 मुंबई इंडियंस बनाम दिल्ली कैपिटल्स वडोदरा
16 फरवरी 2025 गुजरात जायंट्स बनाम यूपी वॉरियर्स वडोदरा
17 फरवरी 2025 दिल्ली कैपिटल्स बनाम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु वडोदरा
18 फरवरी 2025 गुजरात जायंट्स बनाम मुंबई इंडियंस वडोदरा
19 फरवरी 2025 यूपी वॉरियर्स बनाम दिल्ली कैपिटल्स वडोदरा

बेंगलुरु लेग:

तारीख मैच जगह
21 फरवरी 2025 रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम मुंबई इंडियंस बेंगलुरु
22 फरवरी 2025 दिल्ली कैपिटल्स बनाम यूपी वॉरियर्स बेंगलुरु
23 फरवरी 2025 ब्रेक ब्रेक
24 फरवरी 2025 रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम यूपी वॉरियर्स बेंगलुरु
25 फरवरी 2025 दिल्ली कैपिटल्स बनाम गुजरात जायंट्स बेंगलुरु
26 फरवरी 2025 मुंबई इंडियंस बनाम यूपी वॉरियर्स बेंगलुरु
27 फरवरी 2025 रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम गुजरात जायंट्स बेंगलुरु
28 फ़रवरी 2025 दिल्ली कैपिटल्स बनाम मुंबई इंडियंस बेंगलुरु
1 मार्च 2025 रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम दिल्ली कैपिटल्स बेंगलुरु
2 मार्च 2025 ब्रेक ब्रेक

लखनऊ लेग:

तारीख मैच जगह
3 मार्च 2025 यूपी वारियर्स बनाम गुजरात जायंट्स लखनऊ
4 मार्च 2025 ब्रेक ब्रेक
5 मार्च 2025 ब्रेक ब्रेक
6 मार्च 2025 यूपी वारियर्स बनाम मुंबई इंडियंस लखनऊ
7 मार्च 2025 गुजरात जायंट्स बनाम दिल्ली कैपिटल्स लखनऊ
8 मार्च 2025 यूपी वारियर्स बनाम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु लखनऊ
9 मार्च 2025 ब्रेक ब्रेक

मुंबई लेग:

तारीख मैच जगह
10 मार्च 2025 मुंबई इंडियंस बनाम गुजरात जायंट्स मुंबई [ब्रेबोर्न स्टेडियम]
11 मार्च 2025 मुंबई इंडियंस बनाम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु मुंबई [ब्रेबोर्न स्टेडियम]
12 मार्च 2025 ब्रेक ब्रेक
13 मार्च 2025 एलिमिनेटर मुंबई [ब्रेबोर्न स्टेडियम]
14 मार्च 2025 ब्रेक ब्रेक
15 मार्च 2025 फाइनल मुंबई [ब्रेबोर्न स्टेडियम]

Latest Cricket News in HindiLatest Football News in HindiLatest Tennis News in Hindi और सभी Latest Sports News in Hindi के लिए हमारी वेबसाइट Sports Digest Hindi पर विजिट करें। इसके अलावा खेल से सम्बंधित सभी ताजा खबरें पाने के लिए हमें यूट्यूबफेसबुकइंस्टाग्रामऔर ट्विटर (X) पर भी फॉलो करें।

Share.

Neetish Kumar Mishra Sports Digest Hindi में Editor के रूप में कार्यरत हैं और खेल पत्रकारिता में गहरा अनुभव रखते हैं। क्रिकेट, टेनिस, फुटबॉल और अन्य खेलों की बारीकियों पर उनकी पकड़ बेहद मजबूत है।

Leave A Reply

Exit mobile version