WPL 2025, RCBW vs GGW: वीमेंस प्रीमियर लीग में आज गुजरात जायंट्स ने रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु को 6 विकेट से हराकर इस सीजन दूसरी और आरसीबी के खिलाफ अपनी पहली जीत दर्ज की है। पहले बल्लेबजिन करते हुए आरसीबी की टीम ने 20 ओवरों में 7 विकेट के नुकसान पर 125 रन बनाए थे। आरसीबी के द्वारा दिए गए 126 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए गुजरात जायंट्स की टीम ने  16.3 ओवर में 4 विकेट के नुकसान पर 126 रन बनाकर यह मुकाबला अपने नाम कर लिया। बता दें कि, आरसीबी की यह सीजन लगातार तीसरी हार है।   

गुजरात जायंट्स ने की थी पहले गेंदबाजी 

WPL 2025, RCBW vs GGW
WPL 2025, RCBW vs GGW/Getty Images

स्मृति मंधाना की अगुवाई वाली आरसीबी की टीम गुजरात जायंट्स के गेंदबाजों के सामने 20 ओवरों में मात्र 125 रन ही बना पाई। तनुजा कनवर और डॉट्रिन ने अपनी टीम के लिए दो-दो अहम विकेट चटकाए। इस मैच में पहले बल्लेबाजी करते हुए रॉयल चैलेंजर्स बैंगलुरू की तरफ से राघवी बिष्ट (19 गेंद, 22 रन), कनिका अहुजा (28 गेंद, 33 रन) और ग्रैहम वेयहरम ने नाबाद 21 गेंदों में नाबाद 20 रनों की पारी खेलकर आरसीबी वीमेंस को 125 रनों के स्कोर तक पहुँचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

एश्ले गार्डनर बनी प्लेयर ऑफ़ द मैच  

गुजरात जायंट्स की कप्तान एश्ले गार्डनर ने आरसीबी के द्वारा दिए गए 126 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए शानदार अर्धशतकीय पारी खेली। उन्होंने अपनी इस पारी के दौरान 31 गेंदों में 6 चौके और 3 छक्के की मदद से 58 रनों की ताबड़तोड़ पारी खेलकर गुजरात जायंट्स को आसान जीत दिलाने में अहम भूमिका निभाई। उनकी इस उम्दा प्रदर्शन के लिए उन्हें प्लेयर ऑफ़ द मैच से नवाजा गया। गुजरात की तरफ से अन्य बल्लेबाजों में फोबि लिचफिल्ड ने 21 गेंदों में 30 रन की मैच जिताऊं पारी खेली।  

तनुजा कनवार और काश्वी गौतम ने की घातक गेंदबाजी 

RCBW vs GGW, Kashvee Gautam
RCBW vs GGW, Kashvee Gautam/Getty Images

टॉस हारने के बाद स्मृति मंधना की अगुवाई वाली आरसीबी की टीम की शुरुआत बेहद ख़राब रही और आरसीबी के बल्लेबाजों ने नियमित अंतराल पर अपने विकेट गवाते रहे। टीम कीतरफ से इन फॉर्म बल्लेबाज एलिस पेरी भी इस मैच में बिना खाता खोले पवेलियन वापस लौट गई। गुजरात के गेंदबाजों ने शुरुआत से ही इस मैच में आरसीबी के बल्लेबाजों को रन बनाने का कोई भी मौका नहीं दिया था। 

जिसकी बदौलत रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की टीम बड़े लक्ष्य तक नहीं पहुँच पाई। जायंट्स के लिए गेंदबाजी में सबसे ज्यादा विकेट तनुजा कंवर ने 3 ओवर में 33 रन देकर 2 अहम विकेट हासिल किए। अन्य गेंदबाजों में काश्वी गौतम (4 ओवर, 17 रन, 1 विकेट), एश्ले गार्डनर ( 4 ओवर, 22 रन, 1 विकेट) और डॉट्रिन ( 4 ओवर, 31 रन, 2 विकेट) की किफायती गेंदबाजी ने आरसीबी के बल्लेबाजों को बांध कर रखा।

Latest Cricket News in HindiLatest Football News in HindiLatest Tennis News in Hindi और सभी Latest Sports News in Hindi के लिए हमारी वेबसाइट Sports Digest Hindi पर विजिट करें। इसके अलावा खेल से सम्बंधित सभी ताजा खबरें पाने के लिए हमें यूट्यूबफेसबुकइंस्टाग्रामऔर ट्विटर (X) पर भी फॉलो करें।

Share.

Sports Content Writer शिव मंगल सिंह (Shiv Mangal Singh) एक स्पोर्ट्स कंटेंट राइटर हैं, जो खेलों की दुनिया की बारीकियों को समझने और उसे सरल, सटीक और प्रभावशाली अंदाज में पेश करने के लिए जाने जाते हैं। वे क्रिकेट, फुटबॉल, टेनिस और अन्य खेलों की ख़बरें लिखने में महारत रखते हैं। उनकी लेखनी का उद्देश्य पाठकों को ताजा और सटीक जानकारियों के साथ अपडेट रखना है।

Leave A Reply

Exit mobile version