Saturday, March 21

WPL 2025, UPW vs RCBW: वीमेंस प्रीमियर लीग (WPL) 2025 के एक जबरदस्त मुकाबले में यूपी वॉरियर्ज ने सुपर ओवर में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलुरु को हराकर जीत दर्ज की। इस मैच में दोनों टीमों ने शानदार प्रदर्शन किया, लेकिन सोफीएक्लेस्टोन ने अपने ऑलराउंड खेल से मुकाबले का रुख मोड़ दिया।

वहीं, RCB की ओर से एलिस पेरी ने आक्रामक अंदाज में बल्लेबाजी करते हुए नाबाद 90 रन बनाए, लेकिन उनकी मेहनत टीम को जीत नहीं दिला सकी। यहाँ पर हम आपको वीमेंस प्रीमियर लीग के ऐतिहासिक मैच के बारे में जानकारी देने जा रहे हैं।  

मैच का पूरा हाल

WPL 2025 UPW vs RCBW, Ellyse Perry
WPL 2025 UPW vs RCBW, Ellyse Perry/Getty Images

स्मृति मंधाना की अगुवाई वाली रॉयल चैलेंजर्स बैंगलुरु की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 180 रन बनाए। आरसीबी की शुरुआत अच्छी नहीं रही और कप्तान स्मृति मंधाना (9 गेंद में 6 रन) के रूप में टीम को पहला झटका लगा।

टीम के जल्द विकेट गिरने के बाद अनुभवी बल्लेबाज एलिस पेरी ने 56 गेंदों में 90 रनों की नाबाद पारी खेलकर टीम को 180 रनों के विशाल स्कोर तक पहुंचा दिया। हालांकि, उनकी यह पारी रॉयल चैलेंजर्स बैंगलुरु के कोई काम नहीं आया। 

यूपी वॉरियर्ज  की तरफ से लक्ष्य का पीछा करन के लिए सलामी बल्लेबाज के रूप में किरण नवगिरे (12 गेंद, 24 रन) और दिने वृंदा (10 गेंद, 14 रन) ने टीम को तेज शुरुआत दिलाई।

वॉरियर्ज के लिए अन्य बल्लेबाजों में टीम की कप्तान दीप्ति शर्मा ने (13 गेंद, 25 रन), श्वेता शेहरावत (25 गेंद, 31 रन), सोफीएक्लेस्टोन (19 गेंद, 33 रन) और विकेट कीपर बल्लेबाज उमा छेत्री ने 11 गेंदों में 14 रन बनाकर टीम को 180 रन के स्कोर तक पहुँचा दिया। दोनों टीमों का स्कोर बराबर होने पर वीमेंस प्रीमियर लीग के इतिहास में पहली बार मैच सुपर ओवर में पहुँच गया। 

सुपर ओवर का रोमांच

WPL 2025 UPW vs RCBW
WPL 2025 UPW vs RCBW/Getty Images

यूपी वॉरियर्ज की तरफ से सुपर ओवर में बल्लेबाजी करने के लिए शिनेल हेनरी और ग्रेस हैरिस मैदान पर आई। शिनेल हेनरी ने शुरुआती दो गेंदों में 4 रन बनाए और तीसरी गेंद पर मैग्रा की गेंद पर आउट हो गई उसके बाद अगले बल्लेबाज के रूप में सोफीएक्लेस्टोन और ग्रेस हैरिस ने टीम के स्कोर को 8 रन तक ले गई।

9 रनों के लक्ष्य को पीछा करते हुए आरसीबी की की तरफ से स्मृति मंधाना और ऋचा घोष 2-2 रन बनाए लेकिन टीम को जीत दिलाने में नाकाम रहीं। बता दें कि, दीप्ति शर्मा की कप्तानी में पहली बार सुपर ओवर मैच जीतने वाली खिलाड़ी बन गई।  

सोफीएक्लेस्टोन बनीं मैन ऑफ द मैच

WPL 2025 UPW vs RCBW
WPL 2025 UPW vs RCBW/Getty Images

सोफीएक्लेस्टोन ने न केवल गेंदबाजी में कमाल किया बल्कि सुपर ओवर में भी बेहतरीन बल्लेबाजी भी की। उनके हरफनमौला प्रदर्शन ने उन्हें मैन ऑफ द मैच का खिताब दिलाया। उन्होंने 19 गेंदों में 33 रनों का महत्वपूर्ण योगदान दिया। 

Latest Cricket News in HindiLatest Football News in HindiLatest Tennis News in Hindi और सभी Latest Sports News in Hindi के लिए हमारी वेबसाइट Sports Digest Hindi पर विजिट करें। इसके अलावा खेल से सम्बंधित सभी ताजा खबरें पाने के लिए हमें यूट्यूबफेसबुकइंस्टाग्रामऔर ट्विटर (X) पर भी फॉलो करें।

Share.

Sports Content Writer शिव मंगल सिंह (Shiv Mangal Singh) एक स्पोर्ट्स कंटेंट राइटर हैं, जो खेलों की दुनिया की बारीकियों को समझने और उसे सरल, सटीक और प्रभावशाली अंदाज में पेश करने के लिए जाने जाते हैं। वे क्रिकेट, फुटबॉल, टेनिस और अन्य खेलों की ख़बरें लिखने में महारत रखते हैं। उनकी लेखनी का उद्देश्य पाठकों को ताजा और सटीक जानकारियों के साथ अपडेट रखना है।

Leave A Reply

Exit mobile version