WPL 2026 का आयोजन 9 जनवरी से 5 फरवरी तक नवी मुंबई और वडोदरा में होगा।

WPL 2026 मेगा ऑक्शन 27 नवंबर को आयोजित किया गया, जिसमें 276 खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया। इन खिलाड़ियों 194 भारतीय और 82 विदेशी थीं। ऑक्शन के दौरान पांचों टीमें अधिकतम 73 स्लॉट भर सकती थीं और कुल पर्स 41.1 करोड़ रुपये था। 17 खिलाड़ियों को पहले ही रिटेन किया गया था, जिससे कुछ टीमों के पास कम बजट बचा, जबकि यूपी वारियर्स के पास सबसे बड़ा पर्स था।

मार्की सेट की बड़ी बोली और दीप्ति शर्मा पर रहा खास फोकस

ऑक्शन की शुरुआत मार्की सेट से हुई, जिसमें आठ टॉप इंटरनेशनल खिलाड़ी शामिल थीं। भारत की दीप्ति शर्मा पर बोली सबसे गर्म रही, क्योंकि यूपी वारियर्स ने राइट टू मैच कार्ड का इस्तेमाल करके उन्हें 3.2 करोड़ रुपये में दोबारा टीम में शामिल कर लिया। इससे टीम के ऑलराउंड विभाग को काफी मजबूती मिलेगी।

WPL 2026 मेगा ऑक्शन में सोल्ड खिलाड़ियों की टीम-वाइज पूरी लिस्ट

यूपी वॉरियर्ज (UP Warriorz)

  • दीप्ति शर्मा – 3.2 करोड़
  • शिखा पांडे – 2.4 करोड़
  • मेग लैनिंग – 1.9 करोड़
  • फीबी लिचफील्ड – 1.2 करोड़
  • आशा सोभना – 1.1 करोड़
  • सोफी एक्लेस्टन – 85 लाख
  • डिएंड्रा डॉटिन – 80 लाख
  • हरलीन देओल – 50 लाख
  • कांति गौड़ – 50 लाख
  • प्रतिका रावल – 50 लाख
  • क्लो ट्रॉयन – 30 लाख
  • शिप्रा गिरी – 10 लाख
  • सिमरन शेख – 10 लाख
  • तारा नॉरिस – 10 लाख
  • सुमन मीणा – 10 लाख
  • जी त्रिशा – 10 लाख

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (Royal Challengers Bengaluru)

  • लॉरेन बेल – 90 लाख
  • पूजा वस्त्राकर – 85 लाख
  • अरुंधति रेड्डी – 75 लाख
  • राधा यादव – 65 लाख
  • ग्रेस हैरिस – 75 लाख
  • नादिन डी क्लार्क – 65 लाख
  • जॉर्जिया वोल – 60 लाख
  • दयानल हेमलथा – 30 लाख
  • लिंसी स्मिथ – 30 लाख
  • प्रेमा रावत – 20 लाख
  • गौतमी नाइक – 10 लाख
  • प्रथ्यूषा कुमार – 10 लाख

गुजरात जायंट्स (Gujarat Giants)

  • सोफी डिवाइन – 2 करोड़
  • जॉर्जिया वेयरहैम – 1 करोड़
  • भारती फुलमाली – 70 लाख
  • काश्वी गौतम – 65 लाख
  • रेनुका सिंह – 60 लाख
  • किम गार्थ – 50 लाख
  • यस्तिका भाटिया – 50 लाख
  • डैनी व्याट-हॉज – 50 लाख
  • तनुजा कंवर – 45 लाख
  • अनुष्का शर्मा – 45 लाख
  • राजेश्वरी गायकवाड़ – 40 लाख
  • तितास साधु – 30 लाख
  • आयुषी सोनी – 30 लाख
  • कनिका आहूजा – 30 लाख
  • हैप्पी कुमारी – 10 लाख
  • शिवानी सिंह – 10 लाख

दिल्ली कैपिटल्स (Delhi Capitals)

  • श्री चरनी – 1.3 करोड़
  • सिनेल हेनरी – 1.3 करोड़
  • लौरा वुल्वार्ट – 1.1 करोड़
  • स्नेह राणा – 50 लाख
  • मिन्नू मणि – 40 लाख
  • तानिया भाटिया – 30 लाख
  • लिज़ेल ली – 30 लाख
  • नंदिनी शर्मा – 20 लाख
  • दीया यादव – 10 लाख
  • ममता माड़ीवाला – 10 लाख
  • लूसी हैमिल्टन – 10 लाख

मुंबई इंडियंस (Mumbai Indians)

  • अमेलिया केर – 3 करोड़
  • सजीवन सजना – 75 लाख
  • शबनीम इस्माइल – 60 लाख
  • निकॉला कैरी – 30 लाख
  • साईका ईशाक – 30 लाख
  • संस्कृति गुप्ता – 20 लाख
  • त्रिवेणी वशिष्ठ – 20 लाख
  • राहिला फिरदौस – 10 लाख
  • पूनम खेवनार – 10 लाख
  • नल्ला रेड्डी – 10 लाख
  • मिली इलिंगवर्थ – 10 लाख

कब शुरू होगा WPL 2026 का टूर्नामेंट?

वीमेंस प्रीमियर लीग 2026 का आयोजन 9 जनवरी से 5 फरवरी तक नवी मुंबई और वडोदरा में होगा। इस टूर्नामेंट का पहला मुकाबला डीवाई पाटिल स्टेडियम में टूर्नामेंट का खेला जाएगा, जबकि फाइनल वडोदरा के बीसीए स्टेडियम में खेला जाएगा। दोनों शहरों में तैयारियाँ जोर पर हैं और दर्शकों के लिए माहौल पहले से ही बन चुका है।

WPL 2026 से जुड़ी ताजा खबरों के लिए Sports Digest Hindi पर विजिट करते रहें और हमें फेसबुकइंस्टाग्राम और ट्विटर (X) पर भी फॉलो करें।

Share.

Neetish Kumar Mishra Sports Digest Hindi में Editor के रूप में कार्यरत हैं और खेल पत्रकारिता में गहरा अनुभव रखते हैं। क्रिकेट, कबड्डी, टेनिस, फुटबॉल और अन्य खेलों की बारीकियों पर इनकी पकड़ बेहद मजबूत है।

Leave A Reply

Exit mobile version