Tuesday, February 17

वीमेंस प्रीमियर लीग (WPL) के चौथे सीज़न की शुरुआत 9 जनवरी को नवी मुंबई में हो गई है। WPL 2026 एक महीने तक चलेगा और इसका फ़ाइनल 5 फरवरी को वडोदरा के कोटांबी स्टेडियम में खेला जाएगा।

यह टूर्नामेंट दो शहरों में खेला जाएगा, जिसमें नवी मुंबई और वडोदरा शामिल हैं। एक महीने तक चलने वाली इस लीग में 5 टीमों के बीच 22 मुकाबले खेले जाएंगे। इस लीग के शुरुआती दो दिन काफ़ी बेहतरीन गुज़रे, जहाँ काफ़ी अच्छे मुकाबले देखने को मिले।

इस लीग का चौथा मुकाबला 3 बार की रनर-अप दिल्ली कैपिटल्स और गुजरात जायंट्स के बीच नवी मुंबई के डॉ. डीवाई पाटिल स्पोर्ट्स एकेडमी में खेला जाएगा। तो चलिए जानते हैं कि इस मैच में किस तरह की पिच देखने को मिल सकती है।

Dr. DY Patil Sports Academy Pitch Report

WPL 2026: DC W Vs GGW Match Pitch Report
WPL 2026: DC W Vs GGW Match Pitch Report

डॉ. डीवाई पाटिल स्पोर्ट्स एकेडमी की पिच पर शुरुआत में तेज़ गेंदबाज़ों को थोड़ी मदद मिलती है। इस ग्राउंड की स्क्वायर बाउंड्री छोटी है, जिसके चलते बड़े स्कोर देखने को मिलते हैं। शुरुआती कुछ ओवरों को आराम से खेल लिया जाए, तो उसके बाद बल्लेबाज़ी आसान हो जाती है और बल्लेबाज़ अपने शॉट्स खेल सकते हैं।

इस ग्राउंड पर सेकंड इनिंग्स के शुरुआती ओवरों में तेज़ गेंदबाज़ों को मदद मिलती है। यह ग्राउंड समुद्र के पास बसा है, जिसकी वजह से सी ब्रीज़ का फ़ायदा तेज़ गेंदबाज़ों को मिलता है।

हालाँकि उसके बाद यह पिच बल्लेबाज़ी के लिए काफ़ी अच्छी रहती है, जिसके चलते हाई-स्कोरिंग मैच देखने को मिलते हैं। सेकंड इनिंग्स में यह पिच बैटिंग के लिए और अच्छी हो जाती है, इसलिए यहाँ पर ज़्यादातर टीमें चेज़ करते हुए मुकाबले जीतती हैं।

कैसा रहने वाला है आज यहाँ मौसम

गुजरात जायंट्स और दिल्ली कैपिटल्स वीमेंस के बीच मैच के दौरान मौसम काफ़ी सुहावना रहने वाला है। अगर दिन के समय तापमान देखा जाए, तो वह 27 डिग्री तक जा सकता है, जबकि शाम को 19 डिग्री तक रह सकता है। वहीं अगर उमस की बात की जाए, तो वह ज़्यादा नहीं रहने वाली है, जो कि लगभग 34 प्रतिशत रह सकती है। जबकि इस मैच में बारिश के अनुमान न के बराबर हैं।

क्या कहते हैं इस ग्राउंड पर आंकड़े?

नवी मुंबई के डॉ. डीवाई पाटिल स्पोर्ट्स एकेडमी में अब तक वीमेंस प्रीमियर लीग में 12 मैच खेले गए हैं, जिसमें 3 बार पहले बल्लेबाज़ी करने वाली टीम ने और 9 मुकाबलों में चेज़ करने वाली टीम ने जीत दर्ज करने में सफलता पाई है।

वहीं अगर इस ग्राउंड पर एवरेज स्कोर की बात की जाए, तो वीमेंस प्रीमियर लीग में यह 147 है। वहीं हाईएस्ट स्कोर की बात करें, तो वह दिल्ली कैपिटल्स वीमेंस (211/3 बनाम यूपी वारियर्स) ने बनाया था। इस मैदान पर लोएस्ट स्कोर भी गुजरात जायंट्स वीमेंस के नाम है, जो उन्होंने 2023 में (64/10 बनाम मुंबई इंडियंस वीमेंस) बनाया था।

क्रिकेट से जुड़ी ताजा खबरों के लिए Sports Digest Hindi पर विजिट करते रहें और हमें फेसबुकइंस्टाग्राम और ट्विटर (X) पर भी फॉलो करें।

Share.

आकाश अवस्थी स्पोर्ट्स डाइजेस्ट हिंदी में बतौर कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हैं और स्पोर्ट्स जर्नलिज्म में दो वर्षों का अनुभव रखते हैं। इससे पहले वे इंडिया न्यूज़ और स्पोर्ट्सविकी जैसे प्रतिष्ठित प्लेटफॉर्म्स के साथ भी काम कर चुके हैं। क्रिकेट, कबड्डी और अन्य खेलों की बारीकियों को गहराई से समझना और उन्हें आसान व रोचक अंदाज में पाठकों तक पहुंचाना उनकी खासियत है। खेल जगत के साथ साथ पॉलिटिक्स की हर हलचल पर उनकी पैनी नजर रहती है।

Leave A Reply

Exit mobile version