Wednesday, March 4

डॉ. डीवाई पाटिल स्पोर्ट्स एकेडमी को डीवाई पाटिल स्टेडियम के नाम से भी जाना जाता है। इस स्टेडियम का उद्घाटन साल 2008 में हुआ था। आईपीएल में यह ग्राउंड मुंबई इंडियंस का होम ग्राउंड रह चुका है।

इस ग्राउंड पर आईपीएल फ़ाइनल, फीफा अंडर-17 वर्ल्ड कप, डब्ल्यूपीएल फ़ाइनल और वीमेंस वर्ल्ड कप फ़ाइनल जैसे बड़े अंतर्राष्ट्रीय टूर्नामेंट खेले जा चुके हैं।

डीवाई पाटिल स्टेडियम में एक बार फिर से वीमेंस प्रीमियर लीग का आयोजन किया जा रहा है। इस ग्राउंड पर 45,300 दर्शक बैठ सकते हैं। इस मैदान पर वीमेंस प्रीमियर लीग के 11 मुकाबले खेले जाने हैं। तो चलिए जानते हैं कि इस ग्राउंड पर कैसी पिच देखने को मिल सकती है।

डीवाई पाटिल स्टेडियम की बाउंड्री साइज़

WPL 2026: DY Patil Stadium Pitch Report
WPL 2026: DY Patil Stadium Pitch Report

लेग साइड बाउंड्री की लंबाई: 64 मीटर

ऑफ साइड बाउंड्री की लंबाई: 65–70 मीटर

स्ट्रेट बाउंड्री की लंबाई: 70–80 मीटर

पीछे की ओर की बाउंड्री की लंबाई: 55–70 मीटर

Dr. DY Patil Sports Academy Pitch Report

डॉ. डीवाई पाटिल स्पोर्ट्स एकेडमी की पिच को देखें, तो यहाँ पर तेज़ गेंदबाज़ों को शुरुआत में काफ़ी मदद मिलती है। इस ग्राउंड की स्क्वायर बाउंड्री भी छोटी है, जिसके चलते बड़े स्कोर देखने को मिलते हैं। पहली पारी में गेंद पुरानी होने के बाद वह बल्ले पर अच्छे से नहीं आती है, जिससे बड़े शॉट्स लगाने में दिक्कत आती है।

इस ग्राउंड पर सेकंड इनिंग्स में तेज़ गेंदबाज़ों को मदद मिलती है। यह ग्राउंड समुद्र के पास बसा है, जिसकी वजह से सी ब्रीज़ का फ़ायदा तेज़ गेंदबाज़ों को मिलता है। हालाँकि शुरुआती कुछ ओवरों को छोड़ दिया जाए, तो उसके बाद यह पिच बल्लेबाज़ी के लिए काफ़ी अच्छी रहती है, जिसके चलते हाई-स्कोरिंग मैच देखने को मिलते हैं।

क्या कहते हैं Dr. DY Patil Sports Academy के आंकड़े?

नवी मुंबई के डॉ. डीवाई पाटिल स्पोर्ट्स एकेडमी में अब तक वीमेंस प्रीमियर लीग में 12 मैच खेले गए हैं, जिसमें 3 बार पहले बल्लेबाज़ी करने वाली टीम ने और 9 मुकाबलों में चेज़ करने वाली टीम ने जीत दर्ज करने में सफलता पाई है।

वहीं अगर इस ग्राउंड पर एवरेज स्कोर की बात की जाए, तो वीमेंस प्रीमियर लीग में यह 147 है। वहीं हाईएस्ट स्कोर की बात करें, तो वह दिल्ली कैपिटल्स वीमेंस (211/3 बनाम यूपी वारियर्स) ने बनाया था। इस मैदान पर लोएस्ट स्कोर भी गुजरात जायंट्स वीमेंस के नाम है, जो उन्होंने 2023 में (64/10 बनाम मुंबई इंडियंस वीमेंस) बनाया था।

क्रिकेट से जुड़ी ताजा खबरों के लिए Sports Digest Hindi पर विजिट करते रहें और हमें फेसबुकइंस्टाग्राम और ट्विटर (X) पर भी फॉलो करें।

Share.

आकाश अवस्थी स्पोर्ट्स डाइजेस्ट हिंदी में बतौर कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हैं और स्पोर्ट्स जर्नलिज्म में दो वर्षों का अनुभव रखते हैं। इससे पहले वे इंडिया न्यूज़ और स्पोर्ट्सविकी जैसे प्रतिष्ठित प्लेटफॉर्म्स के साथ भी काम कर चुके हैं। क्रिकेट, कबड्डी और अन्य खेलों की बारीकियों को गहराई से समझना और उन्हें आसान व रोचक अंदाज में पाठकों तक पहुंचाना उनकी खासियत है। खेल जगत के साथ साथ पॉलिटिक्स की हर हलचल पर उनकी पैनी नजर रहती है।

Leave A Reply

Exit mobile version