Thursday, February 19

इंडिया और वेस्टइंडीज के बीच टेस्ट सीरीज समाप्त हो चुकी हैं। सीरीज खत्म होने के बाद ही टीम इंडिया ऑस्ट्रेलिया दौरे के लिए रवाना हो गई। जहाँ उन्हें वहित बॉल की सीरीज खेलनी हैं।

आईसीसी ने इस दौरे के पहले ही नई रैंकिंग भी जारी कर दी। हालांकि इस बार टॉप 10 बल्लेबाजों की रैंकिंग में ज्यादा बदलाव नहीं हुआ है, लेकिन भारत के यशस्वी जायसवाल ने बड़ी छलांग जरूर लगाई है।

नंबर 1 पर कायम हैं जो रुट

Joe Root Claims Number 1 Position In ICC Rankings
Joe Root Claims Number 1 Position In ICC Rankings

इंग्लैंड के जो रूट आईसीसी टेस्ट रैंकिंग में नंबर एक बल्लेबाज बने हुए हैं, जो वर्तमान में 908 पर हैं। हालाँकि उनका अब आगे टेस्ट होना बाकी हैं। क्योंकि एशेज सीरीज शुरू होने में कुछ समय बाकी हैं और वहां पर रुट का रिकॉर्ड औसत ही हैं।

वो इस समय अपने करियर की सबसे बेहतरीन फॉर्म में चल रहे हैं और ऑस्ट्रेलिया में शतक न लगा पाने का धब्बा हटाना चाहेंगे। इंग्लैंड के ही हैरी ब्रुक 868 पर दूसरे स्थान पर हैं।

Also Read: IND vs WI: दिल्ली टेस्ट में यशस्वी के नाम दर्ज हुआ अनचाहा रिकॉर्ड, द्रविड़ की लिस्ट में हुए शामिल

न्यूजीलैंड के केन विलियमसन 950 रेटिंग के साथ इस सूची में तीसरे स्थान पर हैं। ऑस्ट्रेलिया के स्टीव स्मिथ 816 रेटिंग के साथ चौथे नंबर पर बने हुए हैं। अन्य किसी खिलाड़ी की रेटिंग में कोई बदलाव नहीं हुआ है।

यशस्वी जायसवाल को हुआ दो पायदान का फायदा

इस बीच, युवा भारतीय सलामी बल्लेबाज यशस्वी जायसवाल ने दो स्थान की छलांग लगाकर 5वें नंबर पर पहुंच गए हैं। उनकी रेटिंग फिलहाल 791 है। भारतीय ओपनर ने दिल्ली में वेस्टइंडीज के खिलाफ दूसरे टेस्ट की पहली पारी में शतक लगाया था। इसके बाद उनकी रेटिंग में बढ़ोतरी हुई। हालाँकि, दूसरी पारी में वह अच्छा प्रदर्शन करने में नाकाम रहे। यह रैंकिंग 12 अक्टूबर तक अपडेटेड हैं।

तेम्बा बावुमा और कमिंडू मेंडिस को हुआ नुकसान

यशस्वी जायसवाल के आगे बढ़ने के साथ, दक्षिण अफ्रीका के टेस्ट कप्तान टेम्बा बावुमा और श्रीलंका के कमिंडू मेंडिस एक-एक स्थान नीचे खिसक गए हैं।

बावुमा अब 790 की रेटिंग के साथ छठे स्थान पर आ गए हैं, जबकि कमिंडू भी एक स्थान नीचे खिसक गए हैं और 781 की रेटिंग के साथ वर्तमान में सातवें स्थान पर हैं। ऋषभ पंत आठवें नंबर पर बने हुए हैं, जबकि न्यूजीलैंड के डेरिल मिशेल नौवें और इंग्लैंड के बेन डकेट दसवें नंबर पर हैं।

क्रिकेट से जुड़ी ताजा खबरों के लिए Sports Digest Hindi पर विजिट करते रहें और हमें यूट्यूबफेसबुकइंस्टाग्राम, और ट्विटर (X) पर भी फॉलो करें।

Share.

आकाश अवस्थी स्पोर्ट्स डाइजेस्ट हिंदी में बतौर कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हैं और स्पोर्ट्स जर्नलिज्म में दो वर्षों का अनुभव रखते हैं। इससे पहले वे इंडिया न्यूज़ और स्पोर्ट्सविकी जैसे प्रतिष्ठित प्लेटफॉर्म्स के साथ भी काम कर चुके हैं। क्रिकेट, कबड्डी और अन्य खेलों की बारीकियों को गहराई से समझना और उन्हें आसान व रोचक अंदाज में पाठकों तक पहुंचाना उनकी खासियत है। खेल जगत के साथ साथ पॉलिटिक्स की हर हलचल पर उनकी पैनी नजर रहती है।

Leave A Reply

Exit mobile version