Tuesday, February 17

टीम इंडिया के युवा ओपनिंग बल्लेबाज यशस्वी जायसवाल वेस्टइंडीज के खिलाफ दोहरा शतक लगाने से चूक गए हैं। उनके पास डबल सेंचुरी बनाने का अच्छा मौका था, लेकिन वह उसमें सफल नहीं हुए और रन आउट के रूप में अपनी विकेट गंवा दी।

इस रन आउट के साथ उन्होंने एक अनचाहा रिकॉर्ड भी अपने नाम कर लिया है। उनके आउट होने के बाद भारतीय टीम को और कोई झटका नहीं लगा। तो चलिए जानते हैं कि अनजाने में जायसवाल ने कौन सा रिकॉर्ड बनाया है।

दिन के दूसरे ओवर में ही रन आउट हुए जायसवाल

Yashasvi Jaiswal Get Run Out After Getting Hundred
Yashasvi Jaiswal Get Run Out After Getting Hundred

दूसरे दिन का खेल शुरू हुआ तो भारतीय टीम ने संभलकर शुरुआत की। शुभमन ने पहले ओवर में कोई जोखिम नहीं उठाया, लेकिन दिन के दूसरे ओवर की दूसरी गेंद पर जायसवाल ने गेंद सीधे मिडऑफ के हाथों में तेजी से मारी और रन लेने के लिए भाग आए।

हालाँकि कप्तान गिल ने रन लेने से मना कर दिया क्योंकि वह नहीं पहुंच पाते, जब तक यशस्वी नो की साल पर रिस्पॉन्ड कर पाते, तब तक काफी देर चुकी थी और वह अपनी विकेट रन आउट के रूप में गंवा बैठे।

दोहरा शतक लगाने से चुके यशस्वी जायसवाल

यशस्वी जायसवाल इस मैच में रन आउट होते ही एक खास लिस्ट में शामिल हो गए। दरअसल, वह 150 रन बनाने के बाद रन आउट हो गए। वह ऐसा करने वाले 6वें बल्लेबाज बन गए हैं। इससे पहले इस सूची में और भी कई बड़े बल्लेबाज शामिल हैं। वो 175 रन बनाकर आउट हुए।

शतक बनाने के बाद रन आउट होने वाले खिलाड़ियों की सूची में शामिल हुए जायसवाल

संजय मांजरेकर के नाम सबसे ज्यादा रन बनाकर रन आउट होने का रिकॉर्ड दर्ज है। वह 1999 में लाहौर में पाकिस्तान के खिलाफ हुए मुकाबले में 218 रन बनाकर आउट हुए थे। इसके बाद इस लिस्ट में पूर्व भारतीय कप्तान और कोच राहुल द्रविड़ का नाम आता है, जो कि 2002 में द ओवल में 217 रन पर रन आउट हो गए थे। अब यशस्वी भी इस लिस्ट में शामिल हो गए हैं। जायसवाल वेस्टइंडीज के खिलाफ 175 रन बनाकर रन आउट हुए थे।

भारत के लिए सर्वोच्च व्यक्तिगत स्कोर पर रन-आउट होने वाले खिलाड़ी

218- संजय मांजरेकर बनाम पाक लाहौर 1989

217- राहुल द्रविड़ बनाम इंग्लैंड द ओवल 2002

180- राहुल द्रविड़ बनाम ऑस्ट्रेलिया कोलकाता 2001

175- यशस्वी जयसवाल बनाम वेस्टइंडीज दिल्ली 2025

155- विजय हजारे बनाम इंग्लैंड मुंबई बीएस 1951

144- राहुल द्रविड़ बनाम एसएल कानपुर 2009

क्रिकेट से जुड़ी ताजा खबरों के लिए Sports Digest Hindi पर विजिट करते रहें और हमें यूट्यूबफेसबुकइंस्टाग्राम, और ट्विटर (X) पर भी फॉलो करें।

Share.

आकाश अवस्थी स्पोर्ट्स डाइजेस्ट हिंदी में बतौर कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हैं और स्पोर्ट्स जर्नलिज्म में दो वर्षों का अनुभव रखते हैं। इससे पहले वे इंडिया न्यूज़ और स्पोर्ट्सविकी जैसे प्रतिष्ठित प्लेटफॉर्म्स के साथ भी काम कर चुके हैं। क्रिकेट, कबड्डी और अन्य खेलों की बारीकियों को गहराई से समझना और उन्हें आसान व रोचक अंदाज में पाठकों तक पहुंचाना उनकी खासियत है। खेल जगत के साथ साथ पॉलिटिक्स की हर हलचल पर उनकी पैनी नजर रहती है।

Leave A Reply

Exit mobile version