Tuesday, February 17

वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप 2025-27 की शुरुआत हो चुकी है। दो साल तक चलने वाली इस टूर्नामेंट में सभी टीमें 6 सीरीज खेलती हैं, जिसमें 3 सीरीज घर में और 3 विदेश में खेलनी होती हैं। सभी टीमें एक-दूसरे से आगे निकलने की होड़ में हैं।

भारत और वेस्टइंडीज के बीच चल रही टेस्ट सीरीज़ भी वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप 2025-27 के अंतर्गत आती है। भारत ने पहला टेस्ट भले ही जीत लिया हो और दूसरे में भी उनके जीतने के चांस हैं, लेकिन टीम को इसका ज़्यादा फायदा होता नहीं दिख रहा है। फिलहाल टीम इंडिया शीर्ष दो से बाहर है।

ऑस्ट्रेलिया है वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के टॉप पर

Australia On Top In WTC Points Table
Australia On Top In WTC Points Table

वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप 2025-27 की ताज़ा अंक तालिका पर नज़र डालें तो ऑस्ट्रेलिया फिलहाल नंबर 1 पर है। ऑस्ट्रेलियाई टीम ने इस साइकिल में तीन टेस्ट मैच खेले हैं और सभी में जीत हासिल की है। उन्होंने वेस्टइंडीज को उन्हीं के घर में हराया था। उनके फिलहाल 36 अंक हैं, जबकि उनका पॉइंट परसेंटेज 100 है।

वहीं श्रीलंका की टीम दूसरे स्थान पर है। उन्होंने अब तक इस साइकिल में दो टेस्ट खेले हैं, जिनमें से एक जीता है और एक ड्रॉ रहा है। टीम के वर्तमान में 16 पॉइंट हैं और उसका पॉइंट परसेंटेज 66.670 है।

नंबर 3 पर हैं टीम इंडिया

टीम इंडिया अगले स्थान पर है। नंबर तीन पर भारतीय टीम है। भारतीय टीम ने वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप 2025 में अब तक 6 मैच खेले हैं, जिनमें से तीन में जीत दर्ज की है और दो में हार मिली है जबकि एक मैच ड्रॉ रहा है। इस प्रकार, उनके अब 40 पॉइंट हैं और पॉइंट्स परसेंटेज फिलहाल 55.56 है।

उनका अगला मुकाबला वेस्टइंडीज के खिलाफ दिल्ली में खेला जाना है। इस मैच में अगर टीम इंडिया जीत भी दर्ज कर लेती है तो उनका परसेंटेज पॉइंट्स बढ़कर 61.90 तक पहुंच जाएगा। हालांकि इसके बाद भी उनके पोजीशन में कोई बदलाव नहीं होने वाला है। उसके बाद भी वे तीसरे पोजीशन पर ही रहेंगी।

इंग्लैंड है नंबर 4 पर

वहीं चौथे नंबर पर इंग्लैंड की टीम है, जिसने अब तक सिर्फ 5 मैचों में 2 जीते हैं जबकि 2 मैचों में हार मिली है और 1 मुकाबला ड्रॉ रहा है। जिसके चलते उनके पॉइंट्स परसेंटेज 43.330 है। बांग्लादेश की टीम नंबर 5 पर है। उन्होंने 2 मैच खेले हैं, जिसमें 1 मैच ड्रॉ रहा है और 1 में हार मिली है और उनका पॉइंट परसेंटेज 16.670 का है। वेस्टइंडीज इस समय नंबर 6 पर है। उन्होंने अब तक 4 मैच खेले हैं, जिसमें सभी में हार का सामना करना पड़ा है।

Pos Team Matches Won Lost Drawn NR Points PCT
1 Australia 3 3 0 0 0 36 100
2 Sri Lanka 2 1 0 1 0 16 66.67
3 India 6 3 2 1 0 40 55.56
4 England 5 2 2 1 0 26 43.33
5 Bangladesh 2 0 1 1 0 4 16.67
6 West Indies 4 0 4 0 0 0 0

क्रिकेट से जुड़ी ताजा खबरों के लिए Sports Digest Hindi पर विजिट करते रहें और हमें यूट्यूबफेसबुकइंस्टाग्राम, और ट्विटर (X) पर भी फॉलो करें।

Share.

आकाश अवस्थी स्पोर्ट्स डाइजेस्ट हिंदी में बतौर कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हैं और स्पोर्ट्स जर्नलिज्म में दो वर्षों का अनुभव रखते हैं। इससे पहले वे इंडिया न्यूज़ और स्पोर्ट्सविकी जैसे प्रतिष्ठित प्लेटफॉर्म्स के साथ भी काम कर चुके हैं। क्रिकेट, कबड्डी और अन्य खेलों की बारीकियों को गहराई से समझना और उन्हें आसान व रोचक अंदाज में पाठकों तक पहुंचाना उनकी खासियत है। खेल जगत के साथ साथ पॉलिटिक्स की हर हलचल पर उनकी पैनी नजर रहती है।

Leave A Reply

Exit mobile version