Mountaineer: आंध्र प्रदेश के पर्वतारोही भरथ थम्मिनेनी ने चो ओयू शिखर पर पहुंचकर भारतीय पर्वतारोहण में ऐतिहासिक उपलब्धि हासिल कर ली है। तभी तो बीते मंगलवार को भरथ छठे सबसे ऊंचे पर्वत माउंट चो ओयू (8,188 मीटर) पर चढ़ाई करने के साथ दुनिया की 14 सबसे ऊंची चोटियों में से नौ पर फतह करने वाले पहले भारतीय बन गए हैं।
भरथ थम्मिनेनी ने रचा इतिहास :-
इसके चलते हुए अब भारत के पर्वतारोहण इतिहास में एक नया अध्याय जुड़ गया है। क्यूंकि आंध्र प्रदेश के कर्नूल के रहने वाले 36 वर्षीय पर्वतारोही भरथ थम्मिनेनी ने दुनिया की 8,000 मीटर से ऊंची नौ चोटियों पर चढ़ाई कर एक असाधारण उपलब्धि हासिल कर ली है। वहीं बीते सोमवार सुबह चीन के समयानुसार 6:55 बजे भरथ ने विश्व की छठी सबसे ऊंची चोटी चो ओयू (8,188 मीटर) के शिखर पर पहुंचकर यह उपलब्धि हासिल की थी।

इसके अलावा भरथ थम्मिनेनी भारत की अग्रणी पर्वतारोहण संस्था बूट्स एंड क्रैम्पंस के संस्थापक भी हैं। वहीं उन्होंने अभी तक दुनिया की 14 (8,000 मीटर से ऊंची) पर्वत चोटियों में से नौ पर चढ़ने में सफलता हासिल कर ली है। इस बार उन्होंने नेपाल की संस्था क्लाइम्बालया के सहयोग से यह चढ़ाई स्व-समर्थित अभियान के रूप में पूरी की है। इसकी सफलता के साथ ही अब वह भारत के सबसे सफल पर्वतारोहियों में शामिल हो गए हैं।

इस उपलब्धि को हासिल करने के बाद उन्होंने अपने एक बयान में कहा है कि, “यह चढ़ाई सिर्फ मेरी व्यक्तिगत जीत नहीं है, बल्कि हर उस भारतीय पर्वतारोही को समर्पित है जो दुनिया की सबसे ऊंची चोटियों को छूने का सपना देखता है। मैं यह उपलब्धि अपने परिवार, दोस्तों, बूट्स एंड क्रैम्पंस की टीम और भारत की उस अदम्य भावना को समर्पित करता हूं जो हर बार मुझे नई ऊंचाइयों तक पहुंचने की प्रेरणा देती है।”

इसके अलावा पिछले एक दशक से भरथ थम्मिनेनी पर्वतारोहण के क्षेत्र में सक्रिय हैं। इस दौरान उन्होंने न केवल 6 महाद्वीपों में अभियानों का नेतृत्व किया है, बल्कि युवाओं को पर्वतारोहण के प्रति प्रेरित भी किया है। क्यूंकि उनके नेतृत्व में ही एवरेस्ट 2025 अभियान के दौरान कई ऐतिहासिक उपलब्धियां दर्ज हुईं हैं, इनमें अंग्मो का विश्व की पहली नेत्रहीन महिला के रूप में माउंट एवरेस्ट पर पहुंचना और कार्तिकेय का सबसे कम उम्र के भारतीय के रूप में सेवन समिट्स चुनौती पूरी करना शामिल है। तभी तो अब इन नौ शिखरों को फतह कर भरथ थम्मिनेनी ने भारतीय पर्वतारोहण को नई ऊंचाई पर पहुंचाकर भारत का नाम रोशन किया है।
भरथ थम्मिनेनी की 8,000 मीटर से ऊंची नौ चोटियों पर चढ़ाई की सूची इस प्रकार है :-
• माउंट एवरेस्ट (8,848 मीटर) – मई 2017
• मानसलू (8,163 मीटर) – सितंबर 2018
• ल्होत्से (8,516 मीटर) – मई 2019
• अन्नपूर्णा I (8,091 मीटर) – मार्च 2022
• कंचनजंगा (8,586 मीटर) – अप्रैल 2022
• मकालू (8,485 मीटर) – मई 2023
• शिशपांगमा (8,027 मीटर) – अक्टूबर 2024
• धौलागिरी (8,167 मीटर) – अप्रैल 2025
• चो ओयू (8,188 मीटर) – अक्टूबर 2025
स्पोर्ट्स से जुड़ी ताजा खबरों के लिए Sports Digest Hindi के साथ जुड़े रहें और हमें यूट्यूब, फेसबुक, इंस्टाग्राम, और ट्विटर (X) पर भी फॉलो करें।







