क्रिकेट के मैदान में छक्कों की बारिश करने वाले युवराज सिंह ने अब फूड की दुनिया में भी एंट्री मार दी है। गुरुग्राम में उन्होंने अपना ड्रीम रेस्टोरेंट ‘Koca’ लॉन्च कर दिया है।

गुरुग्राम की गोल्फ कोर्स रोड पर युवराज सिंह ने 12 अप्रैल को ‘Koca’ रेस्टोरेंट की शुरुआत की। इस रेस्टोरेंट का पूरा नाम है किचन ऑफ सेलेब्रिटी आर्ट्स। इसका नाम जितना खास है, उतनी ही खास इसकी थीम, सजावट और मेन्यू है। ये युवराज का पहला रेस्टोरेंट है, लेकिन जिस अंदाज में उन्होंने इसकी शुरुआत की है, उससे लग रहा है कि ये फूड की दुनिया में भी उनका लंबा पारी खेलने वाला सपना है।

मेन्यू में दिखा युवराज का टेस्ट

Yuvraj Singh
Yuvraj Singh/Getty Images

‘Koca’ का मेन्यू जितना यूनिक है, उतना ही पर्सनल भी है। यहां वेज और वीगन डिशेस की भरमार है, जिसमें युवराज की पसंद की झलक साफ दिखती है। मशरूम पास्ता, अवकादो विद चना, मशरूम बाओ और खासतौर पर जापानी स्टाइल कढ़ी चावल जैसी डिशेस ने लोगों का दिल जीत लिया है। हर एक डिश यूवी की किचन क्रिएटिविटी का हिस्सा लगती है।

आराम और लग्जरी का शानदार कॉम्बो

‘Koca’ सिर्फ एक रेस्टोरेंट नहीं, बल्कि एक अनुभव है। इसकी इंटीरियर डेकोरेशन में मॉर्डन एलेजेन्स और कंम्फ़र्ट का जबरदस्त कॉम्बिनेशन है। रेस्टोरेंट के अंदर बड़ी-बड़ी खिड़कियों से आती धूप, प्रीमियम लाइटिंग और एलिगेंट झूमर इसकी खूबसूरती को और बढ़ाते हैं। साथ ही, इनडोर बार भी खासा चर्चा में है, जो sleek और classy लुक के साथ युवाओं को अपनी ओर आकर्षित कर रहा है।

बल्ले से बिजनेस तक, युवराज का नया सफर

Yuvraj Singh
Yuvraj Singh/Getty Images

क्रिकेट से रिटायरमेंट के बाद युवराज ने खुद को अलग-अलग अवतार में सामने लाया है। लेकिन इस बार उन्होंने दिल से सोचा और ‘Koca’ के जरिए अपने बिजनेस ड्रीम को हकीकत में बदला। अब फैंस उन्हें सिर्फ मैदान में नहीं, बल्कि रेस्टोरेंट की दुनिया में भी जीतते हुए देख रहे हैं। ‘Koca’ युवराज सिंह के फैंस के लिए एक नई जगह है, जहां वे एक बार फिर से ‘Yuvi Magic’ को जी सकते हैं।

स्पोर्ट्स से जुड़ी ताजा खबरों के लिए Sports Digest Hindi के साथ जुड़े रहें और हमें यूट्यूबफेसबुकइंस्टाग्राम, और ट्विटर (X) पर भी फॉलो करें।

Share.

Sports Content Writer शिव मंगल सिंह (Shiv Mangal Singh) एक स्पोर्ट्स कंटेंट राइटर हैं, जो खेलों की दुनिया की बारीकियों को समझने और उसे सरल, सटीक और प्रभावशाली अंदाज में पेश करने के लिए जाने जाते हैं। वे क्रिकेट, फुटबॉल, टेनिस और अन्य खेलों की ख़बरें लिखने में महारत रखते हैं। उनकी लेखनी का उद्देश्य पाठकों को ताजा और सटीक जानकारियों के साथ अपडेट रखना है।

Leave A Reply

Exit mobile version