टीम इंडिया के फुटबॉल टीम (Indian Football Team) के हवाले से इस वक्त एक बहुत बड़ी खबर सामने आ रही है। दरअसल, भारत के दिग्गज फुटबॉलर व टीम इंडिया के कप्तान सुनिल छेत्री (Sunil Chhetri) ने इंटरनेशनल क्रिकेट से रिटायरमेंट (Sunil Chhetri Retirement) की घोषणा कर दी है। अब 39 साल के सुनिल छेत्री कुवैत के खिलाफ अपना आखिरी इंटरनेशनल मैच खेलेंगे। छेत्री ने अपने संन्यास की घोषणा सोशल मीडिया के जरिए एक वीडियो शेयर कर किया। बता दें कि भारतीय टीम को कुवैत के खिलाफ फीफा वर्ल्ड कप 2026 का क्वालीफायर मुकाबला आगामी 6 जून को खेलना है।
इस फैसले से मां और पत्नी रोने लगे- सुनिल छेत्री
सुनिल छेत्री ने संन्यास की घोषणा कर सबको हैरान कर दिया है। उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर लगभग 9 मिनट का वीडियो साझा किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि,
“मैं उस फीलिंग को बयां नहीं कर सकता हूं, जब डेब्यू मैच में ही मैंने पहला गोल किया था। जब उन्होंने नेशनल टीम की जर्सी पहनी, तो वो एक अगल ही फीलिंग थी। डेब्यू वाले दिन को मैं कभी भी नहीं भूल सकता हूं। मैंने अपने माता-पिता और पत्नी को सबसे इस फैसले के बारे में बताया। मेरे पिता खुश थे लेकिन मेरी माता और पत्नी रोने लगी। मैंने उनसे कहा कि आप मुझे हमेशा कहते थे कि मुझे खेलते हुए देखकर आप बहुत महसूस करते थे, लेकिन अब ऐसा नहीं होगा।”
इसके बाद सुनिल छेत्री ने कहा,
“मुझे नहीं लगता है कि इस देश में किसी भी खिलाड़ी को इतना प्यार मिला है, जितना फैंस ने मुझे दिया है। मैं सबसे ज्यादा लाड़ला रहा हूं। मैं चाहता हूं कि उनका बेटा मैदान पर खेलते हुए देखे। उन्हें पता हो कि उनके पिता ने करियर के लिए क्या किया है।”
गौरतलब है कि सुनिल छेत्री ने साल साल 2006 में सीनियर टीम में डेब्यू किया था। ये मैच पाकिस्तान के खिलाफ था और इस दौरान उन्होंने गोल भी किया था। 19 साल के इस लंबे करियर में सुनील छेत्री ने भारत के लिए कुल 145 गोल किए हैं। जिसमें उनके नाम 93 गोल रहे। इस वक्त सुनिल छेत्री इंटरनेशनल फुटबॉल में सबसे ज्यादा गोल करने के मामले में चौथे नंबर पर हैं। सुनिल से ज्यादा गोल क्रिस्टियानो रोनाल्डो ने 128, ईरान के अली डेई ने 108 और लियोनल मेसी ने 106 गोल किए हैं।
ये भी पढ़ें: पीएसजी के लिए अपना अंतिम घरेलू मैच खेलने के बाद किलियन एम्बाप्पे ने ली विदाई, रियल मैड्रिड से जुड़ेगा फ्रेंच खिलाडी

