Thursday, February 19

सुनिल क्षेत्री ने फुटबॉल से संन्यास का ऐलान कर दिया है। इस खबर के बाद उनके चाहने वाले लोगों में कापी दुख है। भारतीय फुटबॉल टीम ने सुनिल छेत्री की अगुवाई में कुछ ही समय पहले टीम इंडिया ने सैफ चैंपियनशिप के खिताब पर बीते मंगलावार की रात कब्जा कर लिया था। उस मैच के दौरान भारत ने कुवैत को 5-4 से पेनाल्टी शूटआउट में हराया। इस चैंपियनशिप के भारत में होने की वजह से टीम को भरपूर प्यार मिला। इस जीत के बाद भारतीय फुटबॉल टीम को जगह-जगह से बधाई संदेश आ रहे थे। ये भारत के लिए फुटबॉल खेल के लिहाज से एक बहुत बड़ी जीत थीं। इस जीत में कप्तान सुनिल छेत्री का बहुत बड़ा हाथ था। इस दौरान सुनिल की पत्नी सोनम भट्टाचार्य भी मौजूद रही थीं। आज के इस लेख में हम आपको सुनिल छेत्री के निजी जीवन के बारे में बताने जा रहे हैं।

Sunil and Sonam
फोटो आभार- सोशल मीडिया

सुनिल का इश्क वाला लव

वैसे आपने भारतीय क्रिकेटर्स के प्यार की खूब कहानी सुनी होंगी। ठीक ऐसे ही आज हम भारतीय टीम के कप्तान सुनिल छेत्री की लव स्टोरी के बारे में बताने जा रहे हैं। कप्तान सुनिल छेत्री की सफलात में उनकी पत्नी सोनम का बहुत बड़ा हाथ है। ऐसा हम नहीं बल्कि खुद भारतीय फुटबॉल टीम के कप्तान का मानना है। जब भारतीय टीम ने फाइनल मुकाबले में जीत दर्ज की तो इसकी खुशी सोनम भट्टाचार्य के चेहरे पर साफ झलक रही थी। जानकारी के लिए बता दें कि सोनम मां बनने वाली हैं और प्रेगनेंसी की हालत में ही वो अपने पति सुनिल छेत्री को समर्थन में आती रही। अगर बात करें इनके परिचय की तो बता दें कि सोमन सुनिल को कोच सुब्रतो भट्टाचार्य की बेटी हैं।  सुनिल छेत्री की सोनम भट्टाचार्य से साल 2017 में शादी हुई थी। इससे पहले ये दोनों करीब 13 साल तक एक दूसरे को डेट करते रहे। इन दोनों की लव स्टोरी किसी फिल्म की कहानी से कम नहीं है।

Sunil Chetri and his Wife
फोटो आभार- सोशल मीडिया

पहली बार की बात थी खास

छेत्री ने एक इंटरव्यू के दौरान बताया था कि उनकी पत्नी सोनम भट्टाचार्य ने अपने पिता के फोन से उनका नंबर चोरी कर मेसेज किया था। जिसका मतलब हुआ कि बात करने कि पहल सोनम ने शुरू की थी। इस दौरान सोनम, सुनिल को बताती थी वो उनकी बहुत बड़ी फैन हैं। इस दौरान सुनिल को नहीं पता था कि आखिर वो लड़की कौन है। लेकिन सोनम के बात करने के तरीके से सुनिल पूरी तरह इंप्रैश हो गए थे।

15 साल वाला प्यार

इसके बाद सुनिल ने सोनम के साथ मुलाकात का किस्सा शेयर करते हुए बताया था कि उनके पिता मेरे कोच थे। सोनम के घर में अक्सर मेरीा बातें हुआ करती थी। जिसके बाद ही सुनिल की सोनम के बारे में दिलचस्पी बढ़ गई थी। उस वक्त सुनिल की उम्र महज 18 साल की थी और सोनम 15 साल की थीं।

इन सब के बाद सुनिल छेत्री ने बहुत ज्यादा हिम्मत जुटा कर अपने कोच से उनकी बेटी के बारे में बात की। जैसे ही सोनम के बारे में बात हुई तो उनके पिता ने कुछ समय सोचने के बाद दोनों के लिए हामी भर दी।

Share.

साल 2020 से स्पोर्ट्स पत्रकारिता में एक सिपाही के तौर पर कार्यरत हूं। प्रत्येक खेल में उसके सभी पहलुओं के धागे खोलकर आपके सामने रखने की कोशिश करूंगा। विराट व रोहित का बल्ला धोखा दे सकता है, लेकिन आपको यहां खबरों की विश्वसनियता पर कभी धोखा नहीं मिलेगा। बचपन से ही क्रिकेट के साथ-साथ अन्य खेलों में खास दिलचस्पी होने के कारण इसके बारे में लिखना बेहद पसंद है।

Leave A Reply

Exit mobile version