Lionel Messi: अर्जेंटीना के दिग्गज फुटबॉलर लियोनल मेसी इस समय कानूनी विवाद में फंस गए हैं। इसके चलते हुए अब अर्जेंटीना के स्टार फुटबॉलर लियोनल मेसी की मुश्किल कम होने का नाम ही नहीं ले रही है। क्यूंकि इस मौजूदा समय में मियामी की इवेंट कंपनी वीआईडी म्यूजिक ग्रुप ने मेसी और अर्जेंटीना फुटबॉल संघ के खिलाफ मुकदमा दायर कर दिया है। इसके अलावा आइए जानते हैं यह पूरा मामल क्या है।

कानूनी विवाद में फंसे लियोनल मेसी :-

अर्जेंटीना के दिग्गज फुटबॉल खिलाड़ी लियोनल मेसी इस समय कानूनी विवाद में फंस गए हैं। क्यूंकि मियामी की इवेंट कंपनी वीआईडी म्यूजिक ग्रुप ने मेसी और अर्जेंटीना फुटबॉल संघ के खिलाफ मुकदमा दायर किया है। वहीं उनका यह मामला पिछले साल अक्तूबर में मियामी के हॉर्ड रॉक स्टेडियम में खेले गए अर्जेंटीना बनाम वेनेजुएला दोस्ताना मैच से जुड़ा है।

Lionel Messi
Lionel Messi

इसके अलावा मियामी की इवेंट कंपनी वीआईडी म्यूजिक ग्रुप का यह आरोप है कि मेसी ने इस मैच में खेलने के लिए किए गए लगभग सात मिलियन डॉलर के अनुबंध का उल्लंघन किया है। लेकिन उस समझौते के अनुसार मेसी को कम से कम 30 मिनट के लिए मैदान पर उतरना था, जब तक कि वे चोटिल न हों। जबकि उस समय मेसी ने मैच में हिस्सा ही नहीं लिया था और स्टेडियम के एक लग्जरी सुइट से मुकाबला देखा था।

कंपनी ने किया भारी आर्थिक नुकसान का दावा :-

इसके चलते हुए अब मियामी की इवेंट कंपनी का दावा है कि उनकी अनुपस्थिति से टिकट बिक्री, स्पॉन्सरशिप और ब्रॉडकास्ट रेवेन्यू पर बड़ा असर पड़ा था। जिसके चलते हुए तब उनको भारी आर्थिक नुकसान हुआ था।

Lionel Messi
Lionel Messi

इसके अलावा अब वीआईडी म्यूजिक ग्रुप के वकील राल्फ पैटिनो के अनुसार मेसी की भागीदारी इस डील की एक अहम शर्त थी और यह सीधे तौर पर मैच की व्यावसायिक सफलता से जुड़ी हुई थी। इसके अलावा तब कंपनी ने अर्जेंटीना फुटबॉल संघ के साथ वेनेजुएला और प्यूर्टो रिको के खिलाफ दो मैत्री मैचों के प्रमोशन का करार किया था।

मेजर लीग सॉकर में खेलने उतरे थे मेसी :-

इस बीच सबसे दिलचस्प बात यह है कि वेनेजुएला के खिलाफ मैच में नहीं खेलने के बावजूद मेसी अगले ही दिन मेजर लीग सॉकर में अपनी टीम इंटर मियामी सीएफ के लिए खेलने उतरे थे और अटलांटा के खिलाफ 4-0 की जीत में दो गोल दागे और प्यूर्टो रिको के खिलाफ खेले गए दूसरे दोस्ताना मैच में भी हिस्सा लिया था।इसके अलावा प्यूर्टो रिको मैच को पहले शिकागो में आयोजित किया जाना था।

Lionel Messi
Lionel Messi

लेकिन टिकटों की कम बिक्री के चलते इसको बाद में मियामी शिफ्ट करना पड़ा था। इसके बाद में टिकट की कीमत घटाकर 25 डॉलर तक करनी पड़ी थी। वहीं तब एएफए ने इसके लिए इमिग्रेशन से जुड़ी समस्याओं को जिम्मेदार ठहराया था। इसके अलावा अपनी कप्तानी में अर्जेंटीना को पिछली बार विश्व चैंपियन बनाने वाले मेसी फीफा विश्व कप 2026 के लिए भी अब पूरी तरह से तैयार हैं। लेकिन अब उनकी उम्र को देखते हुए उनका यह आखिरी विश्व कप हो सकता है।

स्पोर्ट्स से जुड़ी ताजा खबरों के लिए Sports Digest Hindi के साथ जुड़े रहें और हमें यूट्यूबफेसबुकइंस्टाग्रामऔर ट्विटर (X) पर भी फॉलो करें।

Share.

Sports Content Writer लाखन सैनी (Lakhan Saini) एक स्पोर्ट्स कंटेंट राइटर हैं, जो खेलों की दुनिया की बारीकियों को समझने और उसे सरल, सटीक और प्रभावशाली अंदाज में लिखने के लिए जाने जाते हैं। वे क्रिकेट, फुटबॉल, टेनिस और अन्य खेलों की ख़बरें लिखने में महारत रखते हैं। उनकी लेखनी का उद्देश्य पाठकों को ताजा और सटीक जानकारियों के साथ अपडेट रखना है।

Leave A Reply

Exit mobile version