Thursday, March 12

UEFA Champions League: आर्सेनल ने क्वार्टर फाइनल के दूसरे चरण में मौजूदा चैंपियन रियल मैड्रिड को 2-1 से हरा दिया है। इसके चलते हुए आर्सेनल ने पहली बार चैंपियंस लीग फुटबॉल टूर्नामेंट के सेमीफाइनल में प्रवेश भी कर लिया है। इससे पहले पिछले सप्ताह लंदन में खेले गए क्वार्टर फाइनल के पहले चरण में आर्सेनल ने 3-0 से जीत हासिल की थी। वहीं इस तरह से उसने रियल मैड्रिड को कुल मिलाकर 5-1 से करारी हार दी है। इसके अलावा अब वह पीएसजी और बार्सिलोना की टीम के बाद चैंपियंस लीग के सेमीफाइनल के लिए क्वालिफाई करने वाली तीसरी टीम भी बन गई है।

आर्सेनल ने रियल मैड्रिड को हराया :-

आर्सेनल ने मौजूदा चैंपियन रियल मैड्रिड को क्वार्टर फाइनल के दूसरे चरण में 2-1 से हरा दिया है। लेकिन इससे पहले आर्सेनल ने पिछले सप्ताह लंदन में खेले गए क्वार्टर फाइनल के पहले चरण में 3-0 से जीत हासिल की थी। इसके चलते हुए अब उसने कुल मिलाकर रियल मैड्रिड को 5-1 से करारी हार दी है।

Arsenal football team
Arsenal football team

इसके चलते हुए अब आर्सेनल ने पहली बार यूरोप की शीर्ष क्लब प्रतियोगिता जीतने की अपनी संभावना बरकरार रखी है। इस जीत के बाद अब उनका सेमीफाइनल में मुकाबला पेरिस सेंट-जर्मेन से होगा। जबकि दूसरा सेमीफाइनल बार्सिलोना और इंटर मिलान के बीच खेला जाएगा।

Arsenal football team
Arsenal football team

साल 2025 में इस टूर्नामेंट में खेलते हुए 15 बार का यूरोपीय चैंपियन रियल मैड्रिड इस मैच में किसी भी तरह से अपनी ऐतिहासिक सफर को नहीं दोहरा पाया। तभी तो इस बार अपने घरेलू मैदान सैंटियागो बर्नब्यू स्टेडियम में खेलते हुए उसके खिलाड़ी मैच में अपना कोई जादू नहीं दिखा पाए। वहीं उनके लिए साल 2020 के बाद यह पहला अवसर है जब रियल मैड्रिड सेमीफाइनल में अपनी जगह नहीं बना पाया है।

Arsenal football team
Arsenal football team

इसके अलावा वह पिछले चार सत्र में तीसरी बार इस चैंपियंस लीग का चैंपियन बनने से भी भी चूक गया। इस क्वार्टर फाइनल मैच में खेलते हुए आर्सेनल और रियल मैड्रिड की टीम में से कोई भी पहले हाफ में गोल नहीं कर पाया। इस बार आर्सेनल के बुकायो साका पेनल्टी पर गोल करने से चूक गए। इसके बाद उन्होंने खेल के 65वें मिनट में मिकेल मेरिनो के पास पर गोल करके आर्सेनल को बढ़त दिला दी।

Arsenal football team
Arsenal football team

लेकिन इसके थोड़ी देर बाद ही विनीसियस जूनियर ने रियल मैड्रिड की तरफ से बराबरी का गोल कर दिया। इसके बाद आर्सेनल की तरफ से दूसरा गोल गेब्रियाल मार्टिनेली ने इंजरी टाइम में किया। वहीं इस मैच में रियल मैड्रिड के स्टार स्ट्राइकर किलियन एमबाप्पे को चोटिल होने के कारण खेल के 75 मिनट के बाद मैदान छोड़ना पड़ा था।

स्पोर्ट्स से जुड़ी ताजा खबरों के लिए Sports Digest Hindi के साथ जुड़े रहें और हमें यूट्यूबफेसबुकइंस्टाग्रामऔर ट्विटर (X) पर भी फॉलो करें।

Share.

Sports Content Writer लाखन सैनी (Lakhan Saini) एक स्पोर्ट्स कंटेंट राइटर हैं, जो खेलों की दुनिया की बारीकियों को समझने और उसे सरल, सटीक और प्रभावशाली अंदाज में लिखने के लिए जाने जाते हैं। वे क्रिकेट, फुटबॉल, टेनिस और अन्य खेलों की ख़बरें लिखने में महारत रखते हैं। उनकी लेखनी का उद्देश्य पाठकों को ताजा और सटीक जानकारियों के साथ अपडेट रखना है।

Leave A Reply

Exit mobile version