Thursday, February 19

Copa Del Rey: स्पेन के दिग्गज फुटबॉल क्लब बार्सिलोना ने कोपा डेल रे टूर्नामेंट के सेमीफाइनल मैच में एटलेटिको मैड्रिड को हरा दिया है। इस मैच में बार्सिलोना ने एटलेटिको मैड्रिड को 1-0 से हराया। वहीं इस मैच में बार्सिलोना की तरफ से फेरान टोरेस ने पहले हाफ में गोल किया। उनका यह गोल ही आखिर में निर्णायक साबित हुआ। इससे पहले इन दोनों टीमों के बीच फरवरी में खेले गए सेमीफाइनल के पहले लेग का खेल 4-4 से बराबर रहा था।

बार्सिलोना ने एटलेटिको मैड्रिड को हराया :-

Barcelona football club
Barcelona football club

स्पेन के दिग्गज फुटबॉल क्लब बार्सिलोना ने कोपा डेल रे टूर्नामेंट के सेमीफाइनल के दूसरे लेग में एटलेटिको मैड्रिड को 1-0 से हरा दिया है। इसके चलते हुए बार्सिलोना ने अब फाइनल में अपनी जगह को पक्का कर लिया है। अब इस टूर्नामेंट में खिताबी मुकाबले में उनका सामना अपने चिर प्रतिद्वंद्वी रियल मैड्रिड से होने वाला है।

Barcelona football club
Barcelona football club

इस सेमीफाइनल मैच में स्पेन के दिग्गज फुटबॉल क्लब बार्सिलोना की तरफ से उनके फुटबॉल खिलाड़ी फेरान टोरेस ने पहले हाफ में गोल। लेकिन उनके द्वारा किया गया यह गोल आखिर में मैच का निर्णायक गोल भी साबित हुआ।

Barcelona football club
Barcelona football club

वहीं इससे पहले इन दोनों टीमों के बीच फरवरी में खेले गए सेमीफाइनल के पहले लेग का खेल 4-4 से बराबर रहा था। इसके चलते हुए अब बार्सिलोना ने कुल मिलाकर 5-4 से जीत दर्ज करके फाइनल में अपनी जगह को पक्का कर लिया है। इसके अलावा यह पिछले चार सत्र में पहला अवसर है जब बार्सिलोना इस टूर्नामेंट के फाइनल में पहुंचा है।

Barcelona football club
Barcelona football club

इसके अलावा दिग्गज फुटबॉल टीम रियल मैड्रिड ने भी अतिरिक्त समय तक चले अपने सेमीफाइनल मैच में रियल सोसिदाद को 5-4 के कुल स्कोर से हराया था। इसके बाद इस फुटबॉल टीम ने भी अपनी फाइनल में जगह पक्की की थी। वहीं इस बार इन दोनों टीमों के बीच साल 2013-14 सत्र के बाद पहली बार फाइनल खेला जाने वाला है। उस समय मैच में रियल मैड्रिड ने खिताब जीता था।

स्पोर्ट्स से जुड़ी ताजा खबरों के लिए Sports Digest Hindi के साथ जुड़े रहें और हमें यूट्यूबफेसबुकइंस्टाग्रामऔर ट्विटर (X) पर भी फॉलो करें।

Share.

Sports Content Writer लाखन सैनी (Lakhan Saini) एक स्पोर्ट्स कंटेंट राइटर हैं, जो खेलों की दुनिया की बारीकियों को समझने और उसे सरल, सटीक और प्रभावशाली अंदाज में लिखने के लिए जाने जाते हैं। वे क्रिकेट, फुटबॉल, टेनिस और अन्य खेलों की ख़बरें लिखने में महारत रखते हैं। उनकी लेखनी का उद्देश्य पाठकों को ताजा और सटीक जानकारियों के साथ अपडेट रखना है।

Leave A Reply

Exit mobile version