Thursday, February 19

World Boxing Cup: विश्व मुक्केबाजी कप 2025 में भारतीय मुक्केबाजों का शानदार प्रदर्शन जारी है। इस समय यह विश्व मुक्केबाजी कप 2025 ब्राजील में चल रही है। इसमें भारतीय मुक्केबाजों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए सेमीफाइनल में अपनी जगह पक्की कर ली है। तभी तो मनीष राठौड़, हितेश और अविनाश जामवाल ने अपने-अपने वजन वर्ग में बेहतरीन जीत दर्ज करते हुए सेमीफाइनल में अपनी जगह पक्की कर ली है।

इस टूर्नामेंट में खेलते हुए जामवाल ने 65 किग्रा वर्ग में जर्मनी के डेनिस ब्रिल को सर्वसम्मत फैसले से पराजित किया। जबकि अन्य मैच में हितेश ने 70 किग्रा वर्ग में इटली के गैब्रिएल गुइडी रोनतानी को भी सर्वसम्मत फैसले से हराया। इसके बाद भारतीय मुक्केबाज मनीष राठौड़ ने भी अपने वजन वर्ग में बेहतरीन प्रदर्शन कर सेमीफाइनल में अपनी जगह पक्की कर ली है।

मनीष ने ओलंपिक खिलाड़ी को दी मात :-

boxing
boxing

भारत के मनीष राठौड़ ने 55 किग्रा वर्ग में ऑस्ट्रेलिया के पेरिस ओलंपियन यूसुफ चोटिया के खिलाफ कड़ा मुकाबला जीतकर सेमीफाइनल में अपनी जगह पक्की के ली है। इस मैच में इन दोनों के बीच कांटे की टक्कर देखने को मिली थी। लेकिन अंत में निर्णायक राउंड में मनीष ने अपना दमखम दिखाया। तब मैच में तीन जजों ने मनीष के पक्ष में फैसला सुनाया। इसके अलावा दो जजों ने दोनों मुक्केबाजों को बराबर अंक दिए। वहीं अब सेमीफाइनल में मनीष का मुकाबला कजाखस्तान के नूरसुल्तान अल्तिनबेक से होगा।

हितेश ने इटली के दिग्गज को हराया :-

boxing
boxing

भारत के मुक्केबाज हितेश ने 70 किग्रा वर्ग में इटली के गैब्रिएल गुइडी रोनतानी को सर्वसम्मत निर्णय से हरा दिया है। इस मैच में उन्होंने अपनी आक्रामक रणनीति और सटीक मुक्कों से पकड़ बनाई और अंत तक उसे बरकरार रखा। इसके बाद अब उनका सेमीफाइनल में मुकाबला फ्रांस के माकन तराओरे से होगा।

अविनाश ने जर्मनी के मुक्केबाज को हराया :-

Boxing
Boxing

भारतीय मुक्केबाज अविनाश जामवाल ने 65 किग्रा वर्ग में जर्मनी के डेनिस ब्रिल को हराकर सेमीफाइनल में अपनी जगह पक्की कर ली है। इस मैच में अविनाश ने अपनी तेज़ी और तकनीकी कौशल का शानदार प्रदर्शन किया। इसके बाद तीनों जजों ने सर्वसम्मति से उनके पक्ष में निर्णय दिया। वहीं अब सेमीफाइनल में अविनाश का मुकाबला इटली के जियानलुइगी मलांगा से होगा।

स्पोर्ट्स से जुड़ी ताजा खबरों के लिए Sports Digest Hindi के साथ जुड़े रहें और हमें यूट्यूबफेसबुकइंस्टाग्रामऔर ट्विटर (X) पर भी फॉलो करें।

Share.

Sports Content Writer लाखन सैनी (Lakhan Saini) एक स्पोर्ट्स कंटेंट राइटर हैं, जो खेलों की दुनिया की बारीकियों को समझने और उसे सरल, सटीक और प्रभावशाली अंदाज में लिखने के लिए जाने जाते हैं। वे क्रिकेट, फुटबॉल, टेनिस और अन्य खेलों की ख़बरें लिखने में महारत रखते हैं। उनकी लेखनी का उद्देश्य पाठकों को ताजा और सटीक जानकारियों के साथ अपडेट रखना है।

Leave A Reply

Exit mobile version