Google News Sports Digest Hindi

Best All Time Foreign Players Of Mohun Bagan in ISL History: मोहन बागान (Mohun Bagan) एक ऐसा क्लब है, जिसने पिछले 135 सालों से भारतीय फुटबॉल पर राज किया है। उसके इतिहास में कई सारे खिलाड़ी ऐसे रहे हैं, जिन्होंने क्लब को जश्न मनाने के कई मौके दिए। साल 1889 से, हज़ारों खिलाड़ियों ने इस क्लब का बड़े मंच पर प्रतिनिधित्व किया है, लेकिन उनमें से कुछ खिलाड़ी ही अपनी छाप छोड़ने में कामयाब रहे हैं।

मोहन बगान ने साल 1991 में विदेशी खिलाड़ियों के साथ कॉन्ट्रैक्ट करने की परम्परा शुरू की। उन्होंने सबसे पहले नाइजीरिया के दिग्गज चिमा ओकोरी के साथ कॉन्ट्रैक्ट करके अपने क्लब में शामिल किया था। इसके अलावा, उन्होंने ए-लीग स्टार जेमी मैकलारेन जैसे कई बेहतरीन विदेशी खिलाड़ियों को अपने क्लब में शामिल किया।

दिलचस्प बात यह है कि, मोहन बागान पहले 100 सालों में किसी भी विदेशी खिलाड़ी को साइन करने से कतराता था। लेकिन 1990 में, टूटू बोस (क्लब के वर्तमान अध्यक्ष) ने नाइजीरियाई चीमा ओकोरी को अपने क्लब के लिए साइन किया। वह उस समय भारतीय फुटबॉल में शायद सबसे हाई-प्रोफाइल नाम था।

इस कदम के बाद उन्होंने ने कई बेहतरीन विदेशी खिलाड़ियों जैसे सोनी नॉर्डे, कात्सुमी युसा, ओडाफा ओकोली, जोस रामिरेज़ बैरेटो, जोसेबा बेतिया, बेलो रसाक को भी अपने क्लब में शामिल किया। इन खिलाड़ियों ने भारत में मोहन बागन की सफलता में अहम भूमिका निभाई है।

साल 2020-21 सीज़न में मोहन बागान ने पहली बार इंडियन सुपर लीग (ISL) में प्रवेश किया था। इस टूर्नामेंट में भी क्लब पर विदेशी प्रभाव जारी रहा और उन्होंने लगातार सफलता भी हासिल की। यहाँ हम आपको इंडियन सुपर लीग में मोहन बागान के टॉप 5 सबसे बेहतरीन विदेशी खिलाड़ियों के बारे में बताने जा रहे हैं।

इंडियन सुपर लीग इतिहास में मोहन बागान के टॉप 5 सबसे बेहतरीन विदेशी खिलाड़ी | Top 5 Best All Time Foreign Players Of Mohun Bagan in ISL History

5. ह्यूगो बौमस (Hugo Boumous)

Hugo Boumous - Best All Time Foreign Players Of Mohun Bagan in ISL History
Hugo Boumous – Best All Time Foreign Players Of Mohun Bagan in ISL History

अटैकिंग मिडफील्डर ह्यूगो बौमस 2021 में मुंबई सिटी एफसी से बड़ी ट्रांसफर फीस पर मोहन बागान में शामिल हुए थे। साल 2024 में क्लब छोड़ने से पहले उन्होंने शानदार प्रदर्शन भी किया। ह्यूगो ने 70 मैचों में मोहन बागान का प्रतिनिधित्व किया, जिसमें उन्होंने 14 गोल किए और 19 असिस्ट दिए। उनके गेमप्ले और प्लेमेकिंग ने फुटबॉल फैंस को काफी प्रभावित भी किया है। इसके अलावा, विपक्षी की बैक-लाइन के अंदर घुसने की उनकी क्षमता लंबे समय तक याद की जाएगी।

4. दिमित्रि पेट्राटोस (Dimitri Petratos)

Dimitri Petratos - Best All Time Foreign Players Of Mohun Bagan in ISL History
Dimitri Petratos – Best All Time Foreign Players Of Mohun Bagan in ISL History

ऑस्ट्रेलियाई फॉरवर्ड दिमित्रि पेट्राटोस साल 2022 में मोहन बागान सुपर जायंट में शामिल हुए थे और वह अभी भी टीम के मुख्य खिलाड़ी हैं। उन्होंने टीम में मुख्य रूप से सेंटर-फॉरवर्ड के रूप में खेला है। पेट्राटोस ने 69 मैचों में इस क्लब का प्रतिनिधित्व किया है, जिसमें 28 गोल किए हैं और 19 असिस्ट भी दिए हैं।

बता दें कि, दिमित्रि पेट्राटोस अब तक जितने भी क्लबों में खेला है, उनमें से उन्होंने मोहन बागान के लिए सबसे ज़्यादा गोल किए हैं। पिछले सीजन में आईएसएल शील्ड की जीत में उनकी अहम भूमिका भी रही है। इसीलिए, क्लब के फैंस उन्हें काफी ज्यादा पसंद भी करते हैं।

3. कार्ल मैकह्यू (Carl McHugh)

Carl McHugh - Best All Time Foreign Players Of Mohun Bagan in ISL History
Carl McHugh – Best All Time Foreign Players Of Mohun Bagan in ISL History

आयरिश डिफेंसिव मिडफील्डर कार्ल मैकह्यू 2023 में मोहन बागान के साथ जुड़े और उनके अहम खिलाड़ियों में से एक हैं। उन्होंने अब तक क्लब के लिए 72 मैच खेले हैं और वह इंडियन सुपर लीग 2023 ट्रॉफी जीतने वाले क्लब का अहम हिस्सा भी थे। मैकह्यू के अंदर किसी भी तरह की ब्लॉकिंग की स्थिति में बेहतरीन अटैकिंग मिडफील्डर्स और फॉरवर्ड्स को नियंत्रित करने की क्षमता काफी क्षमता थी। उन्होंने कई मैचों में क्लब के लिए डिफेंडर के रूप में भी योगदान दिया।

2. जोस लुइस एस्पिनोसा अरोयो उर्फ ​​तिरी (José Luis Espinosa Arroyo aka Tiri)

José Luis Espinosa Arroyo aka Tiri - Best All Time Foreign Players Of Mohun Bagan in ISL History
José Luis Espinosa Arroyo aka Tiri – Best All Time Foreign Players Of Mohun Bagan in ISL History

जोस लुइस एस्पिनोसा अरोयो उर्फ ​​तिरी इंडियन सुपर लीग में खेलने वाले सबसे अच्छे डिफेंडर्स में से एक है। उन्होंने 2020 से 2023 तक मोहन बागान के लिए सिर्फ़ 43 मैच खेले, लेकिन इस बीच उन्होंने विपक्षी टीम के हर एक स्ट्राइकर को परेशान किया। तिरी को पीछे छोड़कर गोल करना किसी भी टीम के लिए सबसे मुश्किल कामों में से एक था। इसके अलावा, उनके क्लीन टैकल भी बहुत ही कीमती थे।

1. रॉय कृष्णा (Roy Krishna)

Roy Krishna - Best All Time Foreign Players Of Mohun Bagan in ISL History
Roy Krishna – Best All Time Foreign Players Of Mohun Bagan in ISL History

फिजी में जन्मे सेंटर-फॉरवर्ड रॉय कृष्णा इंडियन सुपर लीग में खेलने वाले सबसे बेहतरीन स्ट्राइकर्स में से एक हैं। उन्होंने अब तक इंडियन सुपर लीग में चार अलग-अलग टीमों के लिए खेला है और सभी में प्रभावित किया है। कृष्णा अपनी टीम के सबसे भरोसेमंद खिलाड़ी थे और उन्होंने अक्सर अंतिम मिनट में गोल किए हैं।

इंडियन सुपर लीग में उनका दबदबा अब भी बरकरार हैं, लेकिन मोहन बागान में उनका प्रद्स्ढ़ं काफी शानदार था। उन्होंने इस क्लब के लिए 24 गोल दागे थे और 13 असिस्ट भी किए थे। उनके बाद आने वाले किसी भी स्ट्राइकर ने उनके रिकॉर्ड की बराबरी नहीं की।

Latest Cricket News in HindiLatest Football News in HindiLatest Tennis News in Hindi और सभी Latest Sports News in Hindi के लिए हमारी वेबसाइट Sports Digest Hindi पर विजिट करें। इसके अलावाखेल से सम्बंधित सभी ताजा खबरों पाने के लिए हमें यूट्यूबफेसबुकइंस्टाग्रामऔर ट्विटर (X) पर भी फॉलो करें।

Share.

Neetish Kumar Mishra Sports Digest Hindi में Editor के रूप में कार्यरत हैं और खेल पत्रकारिता में गहरा अनुभव रखते हैं। क्रिकेट, कबड्डी, टेनिस, फुटबॉल और अन्य खेलों की बारीकियों पर इनकी पकड़ बेहद मजबूत है।

Leave A Reply

Exit mobile version