Thursday, February 26

Google News Sports Digest Hindi

IRE vs SA: इस समय दक्षिण अफ्रीका और आयरलैंड की टीमों के बीच 3 मैचों की वनडे सीरीज खेली गई है। इस सीरीज के पहले और दूसरे मुकाबले को दक्षिण अफ्रीका की टीम ने जीत लिया था। जबकि खेल के इस तीसरे मुकाबले में आयरलैंड की टीम ने अफ्रीका की टीम को 69 रनों से हरा दिया है।

Ireland beat South Africa
image source vis getty images

इस मुकाबले में पहले बल्लेबाजी करते हुए आयरलैंड की टीम ने अफ्रीका की टीम के (IRE vs SA) लिए 285 रनों का टारगेट दिया था। वहीं इसके जवाब में अफ्रीका की टीम (IRE vs SA) केवल 215 रनों पर ही सिमट गई। इसके चलते हुए आयरलैंड की टीम ने इस मुकाबले को 69 रनों के अंतर से जीत लिया है।

IRE vs SA 69 रनों से जीती आयरलैंड की टीम :-

आयरलैंड और अफ्रीका की टीम (IRE vs SA) के बीच खेले गए इस तीसरे मुकाबले में आयरलैंड की टीम ने अफ्रीका की टीम को 285 रनों का टारगेट दिया था। लेकिन इसके जवाब में अफ्रीका की टीम केवल 215 रनों पर ही आल आउट हो गई थी। इस मुकाबले में अफ्रीका की टीम की तरफ से जेसन स्मिथ ने 91 रनों की शानदार पारी खेली थी।

Ireland beat South Africa
image source vis getty images

लेकिन उनको दूसरे छोर से कोई भी सहायता नहीं मिल सकी थी। जिसके चलते हुए स्मिथ की पारी बेकार चली गई थी। वहीं इसके अलावा अफ्रीका के कप्तान रासी वान डेर दुसैन इस मुकाबले में केवल 3 रन बनाकर ही आउट हो गए थे। इसके अलावा अफ्रीका की टीम (IRE vs SA) के लिए बल्लेबाज रयान रिकल्टन 4 रन , रीजा हेंड्रिक्स 3 रन बनाकर ही सस्ते में आउट हो गए। जिसके चलते हुए अफ्रीका की टीम इस मुकाबले में केवल 46.1 ओवर में ऑलआउट हो गई। इसके चलते हुए वह 69 रनों से इस मुकाबले को हार गई।

आयरलैंड ने अफ्रीका को दिया 285 रनों का लक्ष्य :-

आयरलैंड और साउथ अफ्रीका (IRE vs SA) के बीच यह मुकाबला अबु धाबी के शेख जायद स्टेडियम में खेला गया था। इस मुकाबले में आयरलैंड की टीम ने टॉस को जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया था। जबकि टॉस को हारने के बाद अफ्रीका की टीम को गेंदबाजी करने का न्योता मिला था। तब पहले खेलते हुए आयरलैंड की टीम ने 50 ओवर में 9 विकेट के नुकसान पर 284 रनों का स्कोर खड़ा किया।

Ireland beat South Africa
image source vis getty images

वहीं इस मुकाबले में आयरलैंड की टीम (IRE vs SA) ने काफी कमाल की बल्लेबाजी की। इस मुकाबले में खेलते हुए उनकी टीम के दोनों सलामी बल्लेबाजों पॉल स्टर्लिंग और एंड्रयू बलबिरनी ने पहले विकेट के लिए 101 रनों की साझेदारी की। पॉल स्टर्लिंग ने इस मुकाबले में 92 गेंद पर 88 रनों की पारी खेली। आयरलैंड की टीम की तरफ से यह सबसे बड़ी पारी भी थी। इसके अलावा बल्लेबाज हैरी टेक्टर ने 60 रनों का योगदान दिया।

साउथ अफ्रीका ने जीती 2-1 से सीरीज :-

Ireland beat South Africa
image source vis getty images

सीरीज के तीसरे मुकाबले को आयरलैंड की टीम ने अफ्रीका की टीम से 69 रनों के अंतर से जीत लिया है। लेकिन वह दक्षिण अफ्रीका से वनडे सीरीज को पहले ही हार चुकी है। क्यूंकि इस वनडे सीरीज के पहले मुकाबले को अफ्रीका की टीम ने 139 रनों से जीत लिया था। जबकि दूसरे मुकाबले को 174 रनों से जीता था। लेकिन तीसरे मुकाबले में आज आयरलैंड से 69 रनों से मुकाबला हार गई है। अब इसके अलावा अफ्रीका की टीम ने इस सीरीज को 2-1 से जीत लिया है।

Latest Cricket News in HindiLatest Football News in HindiLatest Tennis News in Hindi और सभी Latest Sports News in Hindi के लिए हमारी वेबसाइट Sports Digest Hindi पर विजिट करें। इसके अलावा, खेल से सम्बंधित सभी ताजा खबरों पाने के लिए हमें यूट्यूबफेसबुकइंस्टाग्राम, और ट्विटर (X) पर भी फॉलो करें।

Share.

Sports Content Writer लाखन सैनी (Lakhan Saini) एक स्पोर्ट्स कंटेंट राइटर हैं, जो खेलों की दुनिया की बारीकियों को समझने और उसे सरल, सटीक और प्रभावशाली अंदाज में लिखने के लिए जाने जाते हैं। वे क्रिकेट, फुटबॉल, टेनिस और अन्य खेलों की ख़बरें लिखने में महारत रखते हैं। उनकी लेखनी का उद्देश्य पाठकों को ताजा और सटीक जानकारियों के साथ अपडेट रखना है।

Leave A Reply

Exit mobile version