Wednesday, February 25

Google News Sports Digest Hindi

ENG W vs SA W: महिला टी-20 विश्व कप के एक मुकाबले में इंग्लैंड की टीम ने दक्षिण अफ्रीका की टीम (ENG W vs SA W) को 7 विकेट से हरा दिया है। इस मुकाबले में खेलते हुए इंग्लैंड की तरफ से सोफी एकलेस्टन और नैटली सिवर ब्रंट ने काफी शानदार प्रदर्शन किया था। इस मुकाबले में नैटली सिवर ब्रंट ने अपनी टीम के लिए नाबाद 48 रनों की पारी खेली। जबकि उनके अलावा बल्लेबाज वायट ने भी 43 रन बनाए।

England team defeated South Africa
image source vis getty images

महिला टी20 वर्ल्ड कप में सोमवार को इंग्लैंड की महिला क्रिकेट टीम और साउथ अफ्रीका की महिला टीम (ENG W vs SA W) के बीच मुकाबला खेला गया था। वहीं इस मुकाबले को इंग्लैंड की टीम ने बहुत ही आसनी के साथ जीत लिया है। तभी तो यह अब इस टूर्नामेंट में इंग्लैंड की टीम (ENG W vs SA W) की दूसरी लगातार जीत भी है। इसके अलावा दक्षिण अफ्रीका की महिला टीम की इस टूर्नामेंट में यह पहली हार है।

england women cricket team
image source vis getty images

अब इस मुकाबले में मिली लगातार दूसरी जीत के चलते हुए इंग्लैंड की महिला टीम (ENG W vs SA W) अंक तालिका में पहले स्थान पर पहुंच गई है। इसके अलावा अपने ग्रुप में इंग्लैंड ही एकलौती ऐसी टीम है जो अभी तक एक भी मुकाबला नहीं हारी है। वहीं अब अफ्रीका के अलावा वेस्टइंडीज, बांग्लादेश और स्कॉटलैंड की टीम को भी हार का सामना करना पड़ा है। अब इस मुकाबले को जीतने के बाद इंग्लैंड की टीम के लिए राह काफी आसान हो गई है।

ENG W vs SA W कैसा रहा मैच का हाल :-

अगर अब हम साउथ अफ्रीका की महिला टीम और इंग्लैंड की महिला टीम (ENG W vs SA W) के बीच खेले गए मुकाबले की बात करें तो इस खेले गए मुकाबले में दक्षिण अफ्रीका की टीम ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला लिया था। जबकि इंग्लैंड की टीम को टॉस को हारकर पहले गेंदबजी करने का न्योता मिला था। वहीं अफ्रीका की टीम ने इस मुकाबले में पहले बल्लेबाजी करते हुए अपने निर्धारित 20 ओवर में 6 विकेट खोकर सिर्फ 124 रन बनाए।

england women player
image source vis getty images

दक्षिण अफ्रीका की टीम ने इंग्लैंड की टीम (ENG W vs SA W) को बनाने के लिए 125 रनों का छोटा सा लक्ष्य दिया था। जब इस लक्ष्य को बनाने के लिए इंग्लैंड की टीम मैदान में आई तो उन्होंने केवल 19.2 ओवर में तीन विकेट खोकर 125 रन बना लिए। इस तरह से इंग्लैंड की टीम ने यह मुकाबला 7 विकेट से जीत लिया। इस मुकाबले में इंग्लैंड की टीम की तरफ से सोफी एक्लेस्टोन ने शानदार गेंदबाजी की है। जिसके लिए उनको प्लेयर ऑफ द मैच का अवॉर्ड मिला।

महिला टी20 वर्ल्ड कप में टीम इंडिया की स्थिति :-

अभी तक महिला टीम ने टी20 वर्ल्ड कप में भारतीय टीम ने 2 मुकाबले खेले है। जहां पर भारतीय टीम को एक मुकाबले में जीत मिली है। जबकि एक मुकाबले में उनको हार मिली है। क्यूंकि इस विश्व कप के पहले ही मुकाबले में भारतीय टीम को न्यूजीलैंड की टीम से हार का सामना करना पड़ा था। जिसके चलते हुए उनकी नेट रन रेट में भरी नुकसान हो गया था।

england women cricket team
image source vis getty images

वहीं इसके बाद अब दूसरे मुकाबले में भारतीय टीम ने पाकिस्तान की टीम को हरा दिया था। इसके बाद भी भारतीय टीम के नेट रन रेट में कुछ खास सुधार नहीं हो सका है। इसके अलावा भारतीय टीम की अब सेमीफाइनल की राह भी आसान नहीं होने वाली है। अब इसके लिए भारतीय टीम को अपने बाकि के दोनों मुकाबलों को बड़े अंतर् के साथ जीतना होगा। जिससे उनकी नेट रन रेट अच्छी हो सके। इसके अलावा उनको दूसरी टीमों के रिजल्ट पर भी निर्भर रहना होगा।

Latest Cricket News in HindiLatest Football News in HindiLatest Tennis News in Hindi और सभी Latest Sports News in Hindi के लिए हमारी वेबसाइट Sports Digest Hindi पर विजिट करें। इसके अलावा, खेल से सम्बंधित सभी ताजा खबरों पाने के लिए हमें यूट्यूबफेसबुकइंस्टाग्राम, और ट्विटर (X) पर भी फॉलो करें।

Share.

Sports Content Writer लाखन सैनी (Lakhan Saini) एक स्पोर्ट्स कंटेंट राइटर हैं, जो खेलों की दुनिया की बारीकियों को समझने और उसे सरल, सटीक और प्रभावशाली अंदाज में लिखने के लिए जाने जाते हैं। वे क्रिकेट, फुटबॉल, टेनिस और अन्य खेलों की ख़बरें लिखने में महारत रखते हैं। उनकी लेखनी का उद्देश्य पाठकों को ताजा और सटीक जानकारियों के साथ अपडेट रखना है।

Leave A Reply

Exit mobile version