Saturday, June 13

Google News Sports Digest Hindi

Champions League: पेरिस सेंट-जर्मेन से मिली करारी हार के बाद मैनचेस्टर सिटी अब चैंपियंस लीग (Champions League) फुटबॉल टूर्नामेंट से बाहर होने की कगार पर पहुंच गया। पीएसजी की इस जीत के बावजूद भी उनपर (Champions League) टूर्नामेंट से बाहर होने का खतरा बना हुआ है। यूएफा चैंपियंस लीग में सभी फैंस को हैरान करते हुए पेरिस सेंट जर्मेन ने मैनचेस्टर सिटी को करारी हार दी है।

Manchester City and PSG
image source via getty images

अपनी इस हार के चलते हुए अब मैनचेस्टर सिटी चैंपियंस लीग (Champions League) फुटबॉल टूर्नामेंट से बाहर होने की कगार पर पहुंच गया है। इसके अलावा एक अन्य मुकाबले में रियाल मैड्रिड ने साल्ज़बर्ग को आसानी से हरा दिया है। जिसके चलते हुए अब मैड्रिड पर ऐसा कोई खतरा नहीं बना हुआ है।

Champions League पीएसजी ने मैनचेस्टर सिटी को 4-2 से हराया :-

पेरिस में खेले गए मैच में पेरिस सेंट-जर्मेन ने मैनचेस्टर सिटी को 4-2 से हरा दिया है। लेकिन उनकी इस जीत के बाद भी उनपर (Champions League) टूर्नामेंट से बाहर होने का खतरा बना हुआ है। इस बार (Champions League) टूर्नामेंट में कुल 36 टीम भाग ले रही हैं। इनमें से अगले दौर में केवल 24 टीमें ही प्रवेश कर सकती हैं। लेकिन इस समय मैनचेस्टर सिटी अभी 25वें स्थान पर है जबकि पीएसजी 22वें स्थान पर है। इस समय अगर मैनचेस्टर सिटी को नॉकआउट प्लेऑफ में जगह बनानी है तो उसे अपने अगले मैच में क्लब ब्रुग को हर हाल में हराना ही होगा।

Manchester City and PSG
image source via getty images

इसके अलावा पीएसजी की टीम को भी अब अगले दौर के मैच में जगह बनाने के लिए इस समय 24वें स्थान पर काबिज स्टटगार्ट पर जीत दर्ज करनी पड़ेगी। एक अन्य मुकाबले में पिछले सत्र में रिकॉर्ड 15वां यूरोपीय खिताब जीतने वाले फुटबॉल क्लब रियाल मैड्रिड ने (Champions League) नॉकआउट चरण में अपनी जगह पक्की कर ली है। क्यूंकि इस मैच से पहले रियाल मैड्रिड 22वें स्थान पर था। लेकिन अब साल्ज़बर्ग को 5-1 से हराकर वह 16वें स्थान पर पहुंच गया।

आर्सेनल और इंटर मिलान ने भी जीते अपने-अपने मैच :-

इस (Champions League) टूर्नामेंट में खेलते हुए आर्सेनल और इंटर मिलान ने भी अपने-अपने मैच जीत लिए हैं। इसके चलते हुए ये दोनों अब टूर्नामेंट में तीसरे और चौथे स्थान पर पहुंच गए हैं। वहीं इसके अलावा लिवरपूल और बार्सिलोना पहले दो स्थान पर बने हुए हैं। इस (Champions League) टूर्नामेंट में खेलते हुए आर्सेनल ने डिनामो ज़ाग्रेब को 3-0 से हराया है।

Manchester City and PSG
image source via getty images

जबकि इंटर मिलान ने स्पार्टा प्राग को 1-0 से हराया है। इस जीत के चलते हुए अब दोनों के ही 16 अंक हो गए हैं। इस समय एस्टन विला भी नौवें स्थान पर बना हुआ है। इसके अलावा एक अन्य मैच में एसी मिलान ने गिरोना को 1-0 से पराजित किया है। जिसके चलते हुए अब वह छठे स्थान पर पहुंच गया है। इसी बीच बायर्न म्यूनिख को फेयेनोर्ड से 3-0 से हार का सामना करना पड़ा है। जिसके चलते हुए वह अब 15वें स्थान पर खिसक गया है।

Latest Cricket News in HindiLatest Football News in HindiLatest Tennis News in Hindi और सभी Latest Sports News in Hindi के लिए हमारी वेबसाइट Sports Digest Hindi पर विजिट करें। इसके अलावा, खेल से सम्बंधित सभी ताजा खबरों पाने के लिए हमें यूट्यूबफेसबुकइंस्टाग्राम, और ट्विटर (X) पर भी फॉलो करें।

Share.

Sports Content Writer लाखन सैनी (Lakhan Saini) एक स्पोर्ट्स कंटेंट राइटर हैं, जो खेलों की दुनिया की बारीकियों को समझने और उसे सरल, सटीक और प्रभावशाली अंदाज में लिखने के लिए जाने जाते हैं। वे क्रिकेट, फुटबॉल, टेनिस और अन्य खेलों की ख़बरें लिखने में महारत रखते हैं। उनकी लेखनी का उद्देश्य पाठकों को ताजा और सटीक जानकारियों के साथ अपडेट रखना है।

Leave A Reply

Exit mobile version