Sunday, February 8

Google News Sports Digest Hindi

Krishna Garaga: भारत के पुरुष युगल बैडमिंटन खिलाड़ी कृष्णा गारगा (Krishna Garaga) पर डोपिंग मामले के चलते हुए प्रतिबंध लग गया है। भारत के लिए थॉमस कप विजेता टीम के सदस्य रहे गारगा पर प्रतिबंधित पदार्थ का सेवन करने के चलते हुए प्रतिबंध लग गया है। इसके अलावा भारत की महिला युगल खिलाड़ी श्वेतापर्णा पांडा को भी इसी तरह के प्रतिबंध का सामना करना पड़ सकता है। क्यूंकि राष्ट्रीय डोपिंग रोधी एजेंसी (नाडा) ने उनके नमूनों में भी प्रतिबंधित पदार्थ का मिलना बताया है।

Krishna Garaga and prateek
image source via getty images

इस समय भारत के पुरुष युगल बैडमिंटन खिलाड़ी कृष्णा प्रसाद गारगाा (Krishna Garaga) पर डोपिंग मामले का उल्लंघन करने के लिए उनपर चार साल के लिए प्रतिबंध लगा दिया गया है। इसके बाद गारगाा ने कहा है कि उन्होंने किसी भी तरह का प्रतिबंधित पदार्थ नहीं लिया है। इसके आगे उन्होंने कहा है कि उनका यह परिणाम हार्मोनल मुद्दों का परिणाम हो सकता है।

श्वेतापर्णा पांडा पर भी हो सकती है कार्रवाई :-

Krishna Garaga and prateek
image source via getty images

इस मौजूदा समय में भारत के थॉमस कप विजेता टीम के सदस्य रहने वाले कृष्णा गारगा (Krishna Garaga) पर डोपिंग मामले का उल्लंघन करने के लिए प्रतिबंध लग चुका है। इसके अलावा भारत की महिला युगल खिलाड़ी श्वेतापर्णा पांडा को भी इसी तरह के प्रतिबंध का सामना करना पड़ सकता है। क्यूंकि राष्ट्रीय डोपिंग रोधी एजेंसी (नाडा) ने उनके नमूनों में भी प्रतिबंधित पदार्थ का मिलना बताया है।

इसके चलते हुए गारगा ने दिया अपना बयान :-

भारत के लिए पुरुष युगल में साई प्रतीक के साथ जोड़ी बनाकर खेलने वाले गारगा (Krishna Garaga) के नमूने की जांच में पिछले साल सितंबर में ह्यूमन कोरियोनिक गोनाडोट्रोपिन (एचसीजी) की पुष्टि हुई थी। यह एचसीजी प्रतिबंधित पदार्ध की सूची में आता है। इसके लिए गारगा ने अपने प्रतिबंध के खिलाफ नाडा में अपील भी की थी। लेकिन इसके वाबजूद भी वह नाडा को समझाने में सफल नहीं हो पाए।

Krishna Garaga and prateek
image source via getty images

इसके अलावा अब भारतीय शटलर ने कहा है कि, “मैं इस बात के लिए 100 प्रतिशत आश्वस्त हूं कि मैंने कोई भी प्रतिबंधित पदार्थ नहीं लिया है। क्यूंकि बैडमिंटन में डोपिंग बिल्कुल भी आम बात नहीं है। तभी तो मेरे लिए इस संबंध में कुछ भी करने का कोई कारण नहीं है। इस समय मैं काफी अच्छा खेल रहा था। इस समय ऐसा बिलकुल भी नहीं है कि मेरे सामने कोई टूर्नामेंट है। क्यूंकि यह एक हार्मोनल आकलन है जो ऊपर और नीचे होता रहता है।

नाडा से मुझे नहीं मिला कोई भी जवाब :-

इसके चलते हुए गारगा ने अपने नमूने में प्रतिबंधित पदार्थ मिलने के खिलाफ नाडा में अपील दायर कर दी थी। लेकिन इसके वाबजूद भी उनको (Krishna Garaga) नाडा से कोई जवाब नहीं मिला। इसके आगे उन्होंने कहा कि हमने इसके खिलाफ अपील की है और मुझे नाडा से अभी भी जवाब का इंतजार है।

Krishna Garaga and prateek
image source via getty images

इस समय अपील को एक महीना हो गया है लेकिन मुझे अभी तक भी कोई जवाब नहीं मिला है। पिछले साल मैं (Krishna Garaga) मई में अमेरिका और कनाडा में अभ्यास कर रहा था। तब मुझे नाडा की तरफ से ई-मेल मिला कि मेरे एचसीजी का स्तर बढ़ हुआ है। इस बीच मुझे किसी ने भी इसके परिणाम के बारे में नहीं बताया। तभी तो तब मैंने उस पर गंभीरता से ध्यान नहीं दिया था।

भारतीय बैडमिंटन संघ के अध्यक्ष से बात करना चाहते है Krishna Garaga :-

भारत के युगल बैडमिंटन खिलाड़ी गारगा (Krishna Garaga) ने कहा है कि वहां से वापस आने के बाद मुझे नाडा का निलंबन का आदेश मिला। इसके बाद उन्होंने कहा कि मैंने इसके बाद एक वकील की मदद से नाडा के पैनल के सामने अपना मत रखा था। लेकिन दुर्भाग्य से वह वकील नाडा के पैनल को मेरी बेगुनाही के बारे में आश्वस्त नहीं कर पाए। तब फैसला मेरे खिलाफ गया था। अभी मैं भारतीय बैडमिंटन संघ के अध्यक्ष हिमंता बिस्वा सरमा जी से भी बात करने की कोशिश कर रहा हूं। अभी मैंने उनके सामने अपना मामला रख दिया है।

Latest Cricket News in HindiLatest Football News in HindiLatest Tennis News in Hindi और सभी Latest Sports News in Hindi के लिए हमारी वेबसाइट Sports Digest Hindi पर विजिट करें। इसके अलावा, खेल से सम्बंधित सभी ताजा खबरों पाने के लिए हमें यूट्यूबफेसबुकइंस्टाग्राम, और ट्विटर (X) पर भी फॉलो करें।

Share.

Sports Content Writer लाखन सैनी (Lakhan Saini) एक स्पोर्ट्स कंटेंट राइटर हैं, जो खेलों की दुनिया की बारीकियों को समझने और उसे सरल, सटीक और प्रभावशाली अंदाज में लिखने के लिए जाने जाते हैं। वे क्रिकेट, फुटबॉल, टेनिस और अन्य खेलों की ख़बरें लिखने में महारत रखते हैं। उनकी लेखनी का उद्देश्य पाठकों को ताजा और सटीक जानकारियों के साथ अपडेट रखना है।

Leave A Reply

Exit mobile version