Cristiano Ronaldo: दुनिया के सबसे मशहूर फुटबॉलरों में से एक क्रिस्टियानो रोनाल्डो (Cristiano Ronaldo) न केवल अपने खेल के लिए बल्कि अपने अनोखे अंदाज और रोमांचक गतिविधियों के लिए भी चर्चा में रहते हैं। तभी तो इस बार उन्होंने अपने क्रिसमस सेलिब्रेशन को बेहद खास और यादगार बना दिया। उन्होंने (Cristiano Ronaldo) अपने परिवार के साथ फिनलैंड के लैपलैंड में छुट्टियां मनाईं। वहीं इस बार उन्होंने (Cristiano Ronaldo) बर्फीले पानी में डुबकी लगाकर अपने सभी फैंस को हैरान कर दिया।
बर्फीले पानी में रोनाल्डो ने लगाई छलांग :-

पुर्तगाल के महान फुटबॉलर क्रिस्टियानो रोनाल्डो (Cristiano Ronaldo) इन दिनों क्रिसमस की छुट्टियां मनाने के लिए पूरे परिवार के साथ लैपलैंड (फिनलैंड) गए हुए हैं। तभी तो उन्होंने अपने एक्स हैंडल से एक खास वीडियो साझा किया है। इस वीडियो में उनको (Cristiano Ronaldo) बर्फीले पानी में डुबकी लगाते देखा जा सकता है।
It’s just a little cold 🥶😂
Watch my complete family trip video: https://t.co/hUJ1n3v0h1 pic.twitter.com/5yOUzeVvEb
— Cristiano Ronaldo (@Cristiano) December 24, 2024
इसके अलावा इस वीडियो में देखा जा सकता है कि उनके चारों तरफ बर्फ ही बर्फ है। इस कंप-कंपा देने वाली ठंड के बावजूद वह बर्फीले पानी में उतर गए। तभी तो उनके सभी फैंस को उनका यह अंदाज काफी पसंद आ रहा है। पुर्तगाल के दिग्गज (Cristiano Ronaldo) ने इस पूरे वीडियो को अपने यूट्यूब चैनल पर अपलोड किया।
परिवार के साथ छुट्टियां मना रहे है रोनाल्डो :-
पुर्तगाल के महान फुटबॉलर क्रिस्टियानो रोनाल्डो (Cristiano Ronaldo) ने अपने यूट्यूब पर एक वीडियो अपलोड किया है। इस वीडियो में वह अपने परिवार के साथ क्रिसमस का जश्न मनाते दिख रहे हैं।

इस वीडियो में उनके साथ उनकी पत्नी जॉर्जिना रोड्रिग्ज और उनके बच्चे शामिल हैं। वहीं इस वीडियो में उनको कहते हुए सुना जा सकता है। यह मेरे लिए एक बहुत ही खास समय है। यह एक ऐसा समय है जो आमतौर पर हमारे पास नहीं होता।
Cristiano Ronaldo ने इस तरह मनाया जश्न :-
अपने इस 10 मिनट के वीडियो में रोनाल्डो ने क्रिसमस सेलिब्रेशन की झलकियां दिखाईं। यहां लैपलैंड में उनकी (Cristiano Ronaldo) मुलाकात सांता क्लॉज से भी हुई। उन्होंने दिग्गज फुटबॉलर और उनके पूरे परिवार के साथ क्रिसमस मनाया।

वहीं इस वीडियो के अंत में फुटबॉलर ने प्रशंसकों को शुभकामनाएं दीं। उन्होंने उम्मीद जताई कि आगामी वर्ष उनके लिए पेशेवर और व्यक्तिगत दोनों स्तरों पर 2024 जितना शानदार होगा। इसके अलावा रोनाल्डो ने कहा कि स्पष्ट रूप से मैं 2025 में इस वर्ष के समान या यदि संभव हो तो बेहतर वर्ष की आशा करता हूं… परिवार, दोस्तों और पेशेवर स्तर पर।
Latest Cricket News in Hindi, Latest Football News in Hindi, Latest Tennis News in Hindi और सभी Latest Sports News in Hindi के लिए हमारी वेबसाइट Sports Digest Hindi पर विजिट करें। इसके अलावा, खेल से सम्बंधित सभी ताजा खबरों पाने के लिए हमें यूट्यूब, फेसबुक, इंस्टाग्राम, और ट्विटर (X) पर भी फॉलो करें।








