Cristiano Ronaldo: पुर्तगाल के दिग्गज फुटबॉल खिलाड़ी क्रिस्टियानो रोनाल्डो का अभी तक का फुटबॉल करियर काफी सफल रहा है। लेकिन अब उन्होंने एक बड़ा दावा किया है कि वह पेशेवर फुटबॉल में 1000 गोल करने का आंकड़ा छूना चाहते हैं। इसके लिए अब उन्होंने अपना दृढ़ संकल्प व्यक्त किया है। इसके चलते हुए अब पुर्तगाल के इस 40 साल के महान खिलाड़ी को पूरा विश्वास है कि वह इस लक्ष्य को जल्दी ही हासिल कर लेंगे। क्यूंकि अभी तक उनके नाम शीर्ष स्तर के पेशेवर फुटबॉल में 956 गोल हैं।
मध्य पूर्व के सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी चुने गए हैं रोनाल्डो :-
पुर्तगाल के दिग्गज फुटबॉल खिलाड़ी क्रिस्टियानो रोनाल्डो को बीते रविवार देर रात दुबई में आयोजित ग्लोब सॉकर अवार्ड्स समारोह में मध्य पूर्व का सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी चुना गया है।

इसके बाद रोनाल्डो ने कहा है कि, “अगर उनको कोई चोट न लगे तो मैं यह आंकड़ा (1000 गोल) जरूर हासिल कर लूंगा।” क्यूंकि अगले साल अमेरिका, कनाडा और मैक्सिको में होने वाले विश्व कप में रोनाल्डो पुर्तगाल टीम की कप्तानी करने वाले हैं। वहीं इस विश्व कप के शुरू होते समय उनकी उम्र 41 साल हो जाएगी।
रोनाल्डो ने दागे हैं अभी तक 956 गोल :-
इसके अलावा पुर्तगाल के दिग्गज फुटबॉल खिलाड़ी क्रिस्टियानो रोनाल्डो ने बीते शनिवार को सऊदी प्रो लीग में अल-नसर के लिए दो गोल करके अपने करियर के कुल गोल की संख्या 956 तक पहुंचा दी थी। जबकि उनके इन गोलों की संख्या में पुर्तगाल के लिए पुरुषों के अंतरराष्ट्रीय रिकॉर्ड 143 गोल भी शामिल हैं।

इसके बाद रीयल मैड्रिड, मैनचेस्टर यूनाइटेड और युवेंटस जैसी बड़ी टीमों का प्रतिनिधित्व कर चुके इस स्टार स्ट्राइकर रोनाल्डो ने कहा कि, “मैं अब भी आगे बढ़ने के लिए बहुत प्रेरित हूं।इसके अलावा इस बात से कोई फर्क नहीं पड़ता है कि मैं कहां खेल रहा हूं। मुझे हमेशा फुटबॉल खेलना, ट्रॉफी जीतना, गोल करना पसंद है और मैं इसी तरह आगे बढ़ना चाहता हूं।

क्यूंकि आप सभी जानते हैं कि मेरा लक्ष्य क्या है। मैं और अधिक ट्रॉफी जीतना चाहता हूं और उस संख्या तक पहुंचना चाहता हूं जिसे आप सभी जानते हैं। इसके अलावा इस स्टार फुटबॉल खिलाड़ी रोनाल्डो ने अभी तक विश्व कप का खिताब नहीं जीता है। जबकि उन्होंने साल 2016 में पुर्तगाल के साथ यूरोपीय चैंपियनशिप जीती थी।
स्पोर्ट्स से जुड़ी ताजा खबरों के लिए Sports Digest Hindi के साथ जुड़े रहें और हमें यूट्यूब, फेसबुक, इंस्टाग्राम, और ट्विटर (X) पर भी फॉलो करें।







