Sunday, February 1

IND vs SL: भारतीय महिला क्रिकेट टीम की स्टार ऑलराउंडर दीप्ति शर्मा अब टी20 इंटरनेशनल में इतिहास रचने से केवल एक कदम ही दूर हैं। इसके अलावा भारतीय महिला क्रिकेट टीम और श्रीलंका महिला क्रिकेट टीम के बीच पांचवा और आखिरी टी20 मैच आज 30 दिसंबर को तिरुवंनतपुरम में खेला जाने वाला है। अगर इस मैच में वह एक विकेट ले लेती हैं तो दीप्ति शर्मा नया इतिहास रच देंगी। इसके चलते हुए फिर वह महिला टी20 इंटरनेशनल में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाली गेंदबाज भी बन जाएंगी।

दीप्ति शर्मा के पास इतिहास रचने का बड़ा मौका :-

भारत की स्टार महिला ऑलराउंडर दीप्ति शर्मा ने श्रीलंका महिला क्रिकेट टीम के खिलाफ खेले तीसरे टी20 मैच में 3 विकेट लेकर टी20 इंटरनेशनल में सबसे ज्यादा विकेट लेने के रिकॉर्ड की बराबरी की थी। इसके चलते हुए तब वह टी20 इंटरनेशनल में 150 विकेट पूरे करने वाली पहली भारतीय और दुनिया की दूसरी खिलाड़ी बनीं थीं।

Deepti Sharma
Deepti Sharma

लेकिन उनसे पहले ऑस्ट्रेलिया की मेगन शुट्ट ने टी20 इंटरनेशनल में 150 विकेट के आंकड़े को छूआ था। इसके अलावा अब पांचवे टी20 मैच में दीप्ति शर्मा के पास केवल एक विकेट लेकर कीर्तिमान बनाने का बड़ा मौका भी है।

टी20 इंटरनेशनल में दीप्ति ने लिए हैं कुल 151 विकेट :-

भारतीय महिला क्रिकेट टीम की स्टार खिलाड़ी दीप्ति शर्मा ने टी20 इंटरनेशनल में अभी तक 131 मैचों में खेलते हुए 151 विकेट लेने का कारनामा किया है। वहीं इनसे पहले ऑस्ट्रेलिया की मेगन शुट्ट ने भी टी20 इंटरनेशनल में 151 विकेट हासिल किए हैं और संयुक्त रूप से पहले नंबर पर बनीं हुई हैं।

Deepti Sharma
Deepti Sharma

इसके चलते हुए अब इस अंतिम मैच में अगर दीप्ति शर्मा एक विकेट अउ ले लेती हैं तो वह मेगन शुट्ट से आगे निकल जाएंगी और महिला टी20 इंटरनेशनल में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाली महिला गेंदबाज भी बन जाएंगी। इस बीच हम यहां पर आपको बता देना चाहते हैं कि दीप्ति भारत की महिला और पुरुष दोनों में टी20 इंटरनेशनल में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाली गेंदबाज भी बनीं हुई हैं।

महिला टी20 इंटरनेशनल में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाली गेंदबाज :-

मेगन शुट्ट (ऑस्ट्रेलिया) – 151 विकेट

दीप्ति शर्मा (भारत) – 151 विकेट

हेनरिएट इशिम्वे (रवांडा) – 144 विकेट

निदा दार (पाकिस्तान) – 144 विकेट

सोफ एक्लेस्टोन (इंग्लैंड) – 142 विकेट

स्पोर्ट्स से जुड़ी ताजा खबरों के लिए Sports Digest Hindi के साथ जुड़े रहें और हमें यूट्यूबफेसबुकइंस्टाग्रामऔर ट्विटर (X) पर भी फॉलो करें।

Share.

Sports Content Writer लाखन सैनी (Lakhan Saini) एक स्पोर्ट्स कंटेंट राइटर हैं, जो खेलों की दुनिया की बारीकियों को समझने और उसे सरल, सटीक और प्रभावशाली अंदाज में लिखने के लिए जाने जाते हैं। वे क्रिकेट, फुटबॉल, टेनिस और अन्य खेलों की ख़बरें लिखने में महारत रखते हैं। उनकी लेखनी का उद्देश्य पाठकों को ताजा और सटीक जानकारियों के साथ अपडेट रखना है।

Leave A Reply

Exit mobile version